नुक्कड़ नाटक का मंचन किया
गया.इन दिनों लोकतान्त्रिक जनपहल के द्वारा गया जिले के चुनिंदा प्रखंडों में लोकतान्त्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के तहत यात्रा जारी है.इस दौरान नुक्कड़ नाटक और आम सभा की जाती है.लोकतान्त्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान अतरी प्रखंड में 16 नवंबर से दो दिवसीय कार्यक्रम करके वजीरगंज प्रखंड में तीन दिवसीय कार्यक्रम किये. लोकतान्त्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के नेशनल कोर कमिटी के सदस्य कारू ने कहा कि 18 नवम्बर को वजीरगंज प्रखंड के महुएत पंचायत के पारपइन पाले गांव के भागलपुर टोले नुक्कड़ नाटक और भावना यात्रा के माध्यम से कार्यक्रम हुआ.अगले दिन 19 नवम्बर को महुएत पंचायत के सरसा, बुध घरेया, पाले और फैदनगर में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. उन्होंने कहा कि आज 20 नवम्बर को लक्ष्मीपुर, घरेया, मझौली, भीखमपुर में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. नाटक के मंचन पर कुछ लोगों ने कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि नाटक की प्रस्तुति बहुत सशक्त और देश की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक परिस्थिति पर सटीक टिप्पणी है. सभा को बुद्ध बिहार के पुतुल ...