जिला में नए अध्यक्षों की नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को नेताओं ने दी बधाई

  *कांग्रेस के सशक्त नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह को कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

 *जिला में नए अध्यक्षों की नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को नेताओं ने दी बधाई


पटना.कल देर रात बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति सम्बन्धी सूची जारी हुई जिसके बाद आज बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष द्वय सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह और बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास को शुभकामनाएं प्रेषित किया है.

        बताते चले कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नियुक्ति के बाद से ही नई कमिटी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थी और ऐसे में बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष के फैसले पर केंद्रीय आलाकमान की मुहर से 2024 में कांग्रेस को मजबूती मिलने के आसार हैं.

              प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, शीर्ष नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और बिहार के प्रभारी भक्तचरण दास को शुभकामनाएं देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता  ब्रजेश पाण्डेय, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, निर्मल वर्मा,  ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, सुबोध कुमार, आनन्द माधव, असित नाथ तिवारी, आलोक हर्ष, अजय चौधरी, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, शशि रंजन, ज्ञान रंजन, शारिफ रंगरेज, अनुराग चन्दन, मिर्णाल अनामय, सुधा मिश्रा, उमेश कुमार राम, राजीव मेहता, समीम अख्तर, अभय जयसवाल, निधि पाण्डेय, रूमा सिंह, फिरोज हसन सहित कई नेतागण प्रमुख हैं.

शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी. हाल ही में श्री तिवारी की पत्नी विमला तिवारी का लम्बी बीमारी के बाद निधन हुआ

 पटना.प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सांसद ने पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी के पटना स्थित आवास पर जाकर उनके शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी. हाल ही में श्री तिवारी की पत्नी विमला तिवारी का लम्बी बीमारी के बाद निधन हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दिवंगत विमला तिवारी सिर्फ एक सामान्य घरेलु महिला नहीं थीं बल्कि समाजवादी विचारधारा का पोषक भी थीं. स्वर्गीय विमला तिवारी अपने घर गये राजनेताओं से राजनीतिक विचारधाराओं पर विमर्श भी करती थी. उनके निधन से शिवानन्द तिवारी जी समेत उनके तमाम परिचितों को गहरा धक्का लगा है.

इस अवसर पर डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह जी के साथ कांग्रेस के विधायक विजेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक बंटी चौधरी, लाल बाबू लाल, आलोक हर्ष, रीता सिंह, मृणाल अनामय उपस्थित थे.



आलोक कुमार

बिहार के विश्वविद्यालयों में भाजपा नेताओं की मर्जी चल रही है


पटना.भारतीय जनता पार्टी की गंदी राजनीति ने संवैधानिक पदों की गरिमा को तो गिराया ही है साथ में बिहार की उच्च शिक्षा को बुरी तरह से प्रभावित किया है. राजभवन और राज्यपाल से ये अपेक्षा की जाती है कि दलीय भावना से ऊपर उठकर ये जनहित में फैसले लेंगे, लेकिन लगातार ऐसा देखा जा रहा है कि बिहार के विश्वविद्यालयों में भाजपा नेताओं की मर्जी चल रही है और ये सब कुछ राजभवन खामोशी से देख रहा है.

बिहार के प्रसिद्ध आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में लगभग चार वर्षों से स्थायी        बिहार प्रदेश कांग्रेस  कमिटी के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी

कुलपति की नियुक्ति राजभवन द्वारा नहीं की जा रही है. इतने बड़े विश्वविद्यालय को एक ऐसे प्रभारी कुलपति के हवाले कर दिया गया है जो भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोपी हैं. पूरा राज्य ये जानता है कि भ्रष्टाचार के एक आरोपी को भाजपा के इशारे पर आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय का प्रभारी कुलपति बनाया गया. विश्वविद्यालय के हजारों छात्रों के भविष्य के साथ इससे बड़ा मजाक क्या होगा कि वर्ष 2020 से लेकर वर्ष 2022 तक विश्वविद्यालय के कुलपति के लिए कुल चार विज्ञापन प्रकाशित किये जा चुके हैं बावजूद इसके राजभवन द्वारा मामले को लटकाया जा रहा है.

    बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कांग्रेस पार्टी ये जानता चाहती है कि क्या बिना किसी के निजी हित के ऐसा संभव हो सकता है कि चार-चार विज्ञापनों के बावजूद कुलपति की नियुक्ति न हो. कांग्रेस पार्टी ये भी जानना चाहती है कि क्या राजभवन और राज्यपाल एक पार्टी विशेष के नेताओं को खुश रखने का केंद्र बन गये हैं. एक पूरे विश्वविद्यालय की साख खतरे में है. हजारों छात्रों का भविष्य अंधकारमय है.भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायत लगातार आ रही हैं और राजभवन क्या बिना दबाव के चुप है?

मौजूदा राज्यपाल से लेकर पूर्व के राज्यपालों की इस मामले में भूमिका क्या संदिग्ध नहीं लगती? ऐसे में कांग्रेस पार्टी ये मांग करती है कि कुलपति नियुक्ति मामले में हुई देरी की निष्पक्ष जांच राजभवन ही करवाये और प्रदेश की जनता के सामने तथ्य सामने रखे ताकि विश्वविद्यालय और राजभवन की साख बची रहे.


आलोक कुमार 

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...