महाधर्माध्यक्ष सेबेस्टियन कल्लूपुरा करेंगे
पटना.‘येसु ख्रीस्त राजा,तेरा राज्य आवे‘ कहने के लिए सड़क पर उतरेंगे ईसाई समुदाय.इस तरह का आयोजन को ईसाई समुदाय युखरिस्तीय यात्रा कहते हैं.पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार युखरिस्तीय यात्रा में सेबेस्टियन कल्लूपुरा शिरकत करेंगे.महामहिम महाधर्माध्यक्ष खीस्तयाग भी अर्पित करेंगे. कुर्जी पल्ली के सहायक पल्ली पुरोहित फादर सेल्विन जेवियर, ये॰स॰ ने कहा कि युखरिस्तीय यात्रा रविवार 20 नवम्बर को है.इसमें हमलोग अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर अपनी भक्ति प्रदर्शित करें.हम लोग आशादीप दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (होली क्रॉस सोसायटी) में एकत्रित होंगे.उसके बाद दोपहर 2.30 बजे से युखरिस्तीय यात्रा शुरू होगी और कुर्जी पल्ली परिसर में आकर समाप्त होगी. दीघा थाना क्षेत्रांतर्गत पॉश एरिया फेयर फिल्ड कॉलोनी में स्थित आशादीप दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (होली क्रॉस सोसायटी) के परिसर में ईसाई समुदाय का जमावाड़ा होगा.इसके बाद निर्धारित समय दोपहर 2.30 युखरिस्तीय यात्रा शुरू होगी.इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष सेबेस्टियन कल...