पटना.पटना महाधर्मप्रांत की कुर्जी पल्ली में पहली बार प्रेरितों की रानी का पर्व मनाया गया.यह पर्व 10 मई से 19 मई तक चला.दस दिनों तक चले उत्सव में हर दिन अलग अलग थीम लेकर मां मरियम के ग्रोटो के पास माला विनती प्रार्थना की जाती थी.10 मई को प्रथम दिन था.इस दिन माता मरियम का एक स्वरूप को दर्शाकर कार्मेल माता से प्रार्थना की गयी. प्रथम दिन बक्सर महाधर्मप्रांत के बिशप डॉ जेम्स शेखर ने प्रेरितों की रानी ईश-मंदिर का झंडा फहराया.इसके बाद बिशप डॉ जेम्स शेखर नोवेना एवं मिस्सा किये. सर्वविदित है कि सबसे बड़ा चर्च कुर्जी पल्ली में है.इस चर्च का नाम प्रेरितों की रानी ईश मंदिर है.यह राजधानी पटना में है.बिहार में कैथोलिक चर्च की उत्पत्ति और विकास, सेंट माइकल स्कूल, कुर्जी की स्थापना से जुड़ा हुआ है.इस समय कुर्जी पल्ली के प्रधान पल्ली पुरोहित फादर सेल्विन जेवियर है.सहायक पल्ली पुरोहित फादर दिनेश टोप्पो है.इन पुरोहित ने मिलकर कुर्जी पल्ली में पहली बार प्रेरितों की रानी का पर्व आयोजित किया. जो शानदार से ढंग से दस दिनों तक चला.हरेक दिन शाम 5ः30 बजे से माला विनती की जाती...
संदेश
मई 20, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं