संदेश

सितंबर 28, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया

चित्र
 मुख्यमंत्री ने हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की और राज्य में अमन, चैन एवं तरक्की की दुआ मांगी पटना । मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज फुलवारीशरीफ खानकाह मुजीबिया में उर्स के मुबारक मौके पर हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की तथा राज्य में अमन, चैन एवं तरक्की की दुआ मांगी।      इस अवसर पर खानकाह-ए-मुजीबिया के हाफिज मो० नइमुद्दीन मुजीबी ने मुख्यमंत्री को राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये दुआ करायी। चादरपोशी से पहले मुख्यमंत्री ने खानकाह मुजीबिया के पीर सज्जादानशीं हजरत मौलाना सैयद शाह मोहम्मद अयातुल्लाह कादरी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।     खानकाह—ए—मुजीबिया के प्रबंधन द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो० इरशादुल्लाह, बिहार राज्य शिया वक...

अपनी संस्कृति, सभ्यता और भाषा को भी नहीं भूलना चाहिए:बिशप

चित्र
 कांके.रांची महाधर्मप्रांत में कांके पल्ली है.कांके पल्ली के हॉल में महाधर्मप्रांतीय अंतर पल्ली नृत्य एवं फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुई. फादर सुमित खलखो (निर्देशक युवा संघ ) ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. मुख्य अतिथि के रूप में रांची महाधर्मप्रांत के सहायक बिशप थिओडोर मस्करेन्हस, विशिष्ट अतिथि बंधु तिर्की (पूर्व शिक्षा मंत्री) शामिल हुए.  इस अवसर पर सहायक बिशप थिओडोर मस्करेन्हस ने अपने संदेश में कहा कि इस तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिता का आयोजन करना अच्छी बात है. लेकिन साथ ही साथ हमें अपनी संस्कृति, सभ्यता और भाषा को भी नहीं भूलना चाहिए. प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद यहां से एक सही दिशा की ओर आगे बढ़ने की जरूरत है. आप सभी युवा धर्मप्रांत के भविष्य हैं, और देश के भविष्य हैं. युवाओं को समाज एवं देश की सेवा के लिए आगे आने की आवश्यकता है.    पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि आनेवाले दिनों में आप जैसे युवा लोगों को ही हमारे समाज एवं देश के विकास की ज़िम्मेदारी लेनी है. प्रतियोगिता की निर्णायक ...