🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया

 मुख्यमंत्री ने हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की और राज्य में अमन, चैन एवं तरक्की की दुआ मांगी

पटना । मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज फुलवारीशरीफ खानकाह मुजीबिया में उर्स के मुबारक मौके पर हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की तथा राज्य में अमन, चैन एवं तरक्की की दुआ मांगी।

     इस अवसर पर खानकाह-ए-मुजीबिया के हाफिज मो० नइमुद्दीन मुजीबी ने मुख्यमंत्री को राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये दुआ करायी। चादरपोशी से पहले मुख्यमंत्री ने खानकाह मुजीबिया के पीर सज्जादानशीं हजरत मौलाना सैयद शाह मोहम्मद अयातुल्लाह कादरी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

    खानकाह—ए—मुजीबिया के प्रबंधन द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो० इरशादुल्लाह, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री अफजल अब्बास, फुलवारीशरीफ नगर परिषद के अध्यक्ष मो० आफताब आलम, खानकाह-ए-मुजीबिया के सचिव मो० मिनहाजुद्दीन कादरी मुजीबी, राजद के प्रदेश महासचिव मो० सलाउद्दीन मंसूरी, जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...