बिहार बिजनेस कनेक्ट 2023- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पटना के ज्ञान भवन में
बिहार बिजनेस कनेक्ट 2023- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट गया । उद्योग विभाग, बिहार सरकार, राज्य के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत 13 और 14 दिसंबर 2023 को पटना के ज्ञान भवन में ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट 2023’ का आयोजन किया जा रहा है। इस वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आज जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में बीटीएमसी बोधगया के सभाकक्ष में विभिन्न देश के तमाम मॉनेस्ट्री के केयरटेकर एवं मॉनेस्ट्री के हेड ऑफ़ मोंकगण के साथ बैठक कर कैसे बड़े-बड़े उद्योग को बिहार में संस्थापित किया जाए इसपर विचार विमर्श किया गया। आज बैठक में 63 मॉनेस्ट्री प्रतिनिधि/ केअर टेकर उपस्थित हुए हैं। जिला पदाधिकारी ने सभी मॉनेस्ट्री के प्रतिनिधि को बैठक में स्वागत करते हुए कहा कि सरकार एवं प्रशासन का प्रयास है कि आप सभी अलग-अलग विभिन्न देशों से जुड़े हुए हैं आप सभी बोधगया में आपका मॉनेस्ट्री भी है। बिहार के साथ-साथ गया जिला को इकोनॉमिकली ग्रोथ करने में आगे बढ़े। बिहार में बड़े-बड़े अपने उद्योग संस्थापित करने के लिए आप अपने स्तर से भी अपने देश के उद्योगपतियों को प्रेरित ...