शिथिलता और कोताही बरतने वाले बैंकर्स के विरूद्ध की जायेगी विधिसम्मत कार्रवाई
बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने में व्यक्गित अभिरुचि लें बैंकर्स, ससमय निर्धारित लक्ष्य की करें प्राप्ति : जिलाधिकारी लक्ष्य की प्राप्ति में लापरवाही, शिथिलता और कोताही बरतने वाले बैंकर्स के विरूद्ध की जायेगी विधिसम्मत कार्रवाई बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिलास्तरीय समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा प्रकाशित संभाव्यतायुक्त ऋण योजना 2024-25 का हुआ लोकार्पण।जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिलास्तरीय समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। इस बैठक में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, साख-जमा, वार्षिक ऋण योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, स्वयं सहायता समूह (जीविका), पीएम-स्वनिधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जन सुरक्षा योजना सहित अन्य योजनाओं की कार्य प्रगति की बैंकवार ...