संदेश

अक्टूबर 18, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एनडीए का कुनवा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया

चित्र
 जमीनी नेताओं के आकर्षण का केन्द्र है कांग्रेसरू डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह पटना। प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की ताकत लगातार बढ़ती जा रही है और खामियाजा भुगत रही है भाजपा की नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन। कारण है एनडीए के घटक दलों से पलायन का सिलसिला। इसका एक नजारा कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज फिर देखने को मिला जहाँ एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों नेता अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एनडीए का कुनवा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। गौरतलब है कि जब से डा0 सिंह ने प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाली है तब से भाजपा समेत उसके सभी सहयोगी दलों से नेता और कार्यकर्त्ताओं का कांग्रेस में आने का सिलसिला जारी है।        आज रालोसपा की पूर्व गया जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में जिला परिषद सदस्य श्वेता सिंह यादव कांग्रेस नेतृत्व के तेबर में आये बदलाव से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उसी तरह भाजपा नेत्री एवं गया जिला परिषद सदस्य संगीता चौधरी ने भी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनका कहना ...

लोहिया पथ चक्र फेज-1 का फीता काटकर लोकार्पण

चित्र
मुख्यमंत्री ने लोहिया पथ चक्र फेज-1 का किया लोकार्पण पटना। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पंत भवन, नेहरू पथ स्थित लोहिया पथ चक्र फेज-1 का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने आज शुरू किये गये विश्वेश्वरैया भवन, नेहरू पथ यू-टर्न अंडरपास और दारोगा राय पथ से नेहरू पथ को जोड़ने वाले अंडरपास का जायजा लिया।बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री अभय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया ।     इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोहिया पथ चक्र के शेष निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि काम बेहतर ढंग से हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखते हुए काम में तेजी लाएं ताकि लोगों को आवागमन में और अधिक सहूलियत मिल सके।उन्होंने कहा कि जब लोहिया पथ चक्र पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो जायेगा तो वाहनों का परिचालन और अधिक सुगम होगा। बोरिंग कैनाल रोड की तरफ भी लोग आसानी से आवागमन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि लोहिया पथ चक्र के निर्माण कार्य की प्रगति को हम बराबर आकर देखते रहे हैं।   ...

नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया

चित्र
नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रनों से हराया नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रनों से हराया. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया. 2023 वर्ल्ड कप का यह दूसरा उलटफेर है. हाल ही में अफगानिस्तान ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को हराया था. अब नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया.        आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 15वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच कमाल का मुकाबला देखने को मिला. हाल में जो काम अफगानिस्तान ने चैंपियन टीम इंग्लैंड के खिलाफ किया था वही अब नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका से कर दिखाया है. नीदरलैंड की तरफ से कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 78 रन की पारी खेली और टीम के स्कोर को 246 रन पर पहुंचा दिया. जवाबी कार्यवाही में नीदरलैंड के गेंदबाज साउथ अफ्रीका पर शुरू से शिकंजा कसते नजर आए. नीदरलैंड की तरफ से 3 गेंदबाजों ने 2-2 विकेट लिए. वहीं, लोगन वैन वीक ने 3 विकेट झटके. अंत में नीदरलैंड ने इस मैच में साउथ अफ्रीका को 38 रन से रौंदकर बड़ा उलटफेर कर दिया है.         वन डे विश्...