आगामी दो माह में बिहार के सभी जिला में लीगल सेल संगठन का विस्तार
पटना. बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष विकास कुमार झा की अध्यक्षता में ‘‘ न्याय पथ’’ एक दिवसीय बैठक की गयी. जिसमें बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू , भारतीय युवा कांग्रेस , लीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश भदोड़िया एवं कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डा0 शकील अहमद खान भी उपस्थिति थे. बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि हर घर कांग्रेस का झंडा, सोशल मीडिया , संविधान की चर्चा, लीगल विज्ञापन जैसे कार्यक्रम पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कहीं. आगे उन्होंने संगठन विस्तार करने की बात की. भारतीय युवा कांग्रेस लीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश भदौरिया ने कहा कि आगामी दो माह में बिहार के सभी जिला में लीगल सेल संगठन का विस्तार करने तथा चुनाव से सम्बन्धित कांग्रेस पार्टी के कार्यकत्र्ताओं को हो रहे परेशानी को दूर करने के लिए लीगल सेल वार रूम की व्यवस्था की जाएगी. विधान मंडल कांग्रेस दल के नेता डा0 शकील अहमद खान ने कहा कि समाज में फैले कुरीति को दूर करने के लिए वकीलों की अहम भूमिका हमेशा रही है. कांग्रेस पार्टी लीगल से...