ऊर्जा उत्सव किशनगंज जिला के दो स्थानों पर हर्षोल्लास से मनाया जाएगा
किशनगंज। जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री के निर्देशानुसार दिनांक 27.07.2022 को टाउन हॉल किशनगंज एवं 29.07.2022 को सद्भावना मंडप ,बहादुरगंज में 11ः00 बजे पूर्वा0 से अमृत महोत्सव के अंतर्गत उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य - उर्जा @ 2047 कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में उर्जा एवं न्यू एंड रिन्यूवल एनर्जी के अन्तर्गत भारत सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा किये गए कार्यों एवं उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जायेगा। विद्युत कार्यपालक अभियंता, किशनगंज और एनटीपीसी कहलगांव के समन्वय से जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित होगा। उक्त प्रस्तावित कार्यक्रम का सफल संचालन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न पदाधिकारियों को कार्यभार सौंपा गया है। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, किशनगंज और बहादुरगंज कार्य स्थल आरक्षित करेंगे। विद्युत कार्यपालक अभियंता द्वारा स्टेज निर्माण एवं स्टेज की सम्पूर्ण व्यवस्था एवं अल्पाहार आदि की व्यवस्था करेंगे।जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता परियोजना विद्युत प्रमंडल द्वारा कार्यक्रम स्थल पर एलसीडी स्क्रीन का अधिष्ठापन किया जायेगा।इसक...