चुनावी व्यवस्थाओं को पारदर्शी व सरल बनाने की दिशा में एक और कदम
जिलास्तर पर समाहरणालय परिसर में एकल खिड़की प्रणाली प्रारंभ
उम्मीदवारों को अनुमतियाँ अब एक ही स्थान पर
एकल खिड़की व्यवस्था (कोषांग) में सभी राजनैतिक उम्मीदवारों को उनके चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए वाहन/रैली/चुनाव कार्यालय/हेलीकॉप्टर आदि की अनुमति उक्त कोषांग के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर दी जायेगी.
इस मौके पर श्री सुमित कुमार, उप विकास आयुक्त, श्री राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, श्री अरुण प्रकाश, निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, श्री सौरभ आलोक, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, श्रीमती नगमा तबस्सुम, वरीय उप समाहर्ता, श्री राकेश कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
आलोक कुमार
