संदेश

अक्टूबर 13, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम भी अविलंब निर्माण कराया जाए

चित्र
    बेतिया.पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा आज अमवा मन में पर्यटन दृष्टिकोण से कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया गया.उन्होंने कहा कि अमवा मन में बेहतरीन एवं आकर्षक व्यू देने के लिए कराए जा रहे कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाय. अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में पुनः अमवा मन पार्क आम नागरिकों के लिए खोला जाएगा, इसके पूर्व सभी प्रकार की व्यवस्थाएं कर ली जाएं. जेटस्की के समीप पेड़ के किनारे थिमेटिक डिजाईन में आकर्षक बुद्ध की प्रतिमा बनायी गयी है। अमवा मन आने वाले पर्यटकों को यह काफी आकर्षित करेगी. इसके साथ ही अन्य जगहों पर भी थिमेटिक डिजाइन में विभिन्न कलाकृतियों का निर्माण कराया जा रहा है. जिलाधिकारी द्वारा इसकी सराहना की गयी. उन्होंने कहा कि आगंतुकों के इंगेजमेंट के दृष्टिकोण से थिमेटिक वाल का निर्माण काफी आवश्यक है. पर्यावरण के दृष्टिकोण से पार्क के चारों ओर प्लांटेशन कराने की भी व्यवस्था की जाय. इससे जल-जीवन-हरियाली अभियान को भी बल मिलेगा. जिलाधिकारी ने पार्क में निर्मित सीढ़ी का भी अवलोकन किया. जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में यहां फूटफॉल काफी अधिक होगी...

ऐतिहासिक धरोहर पर बुडको का अवैध कब्जा हुआ

चित्र
  पटना.आजादी की लड़ाई की अहम गवाह रहे कांग्रेस मैदान को हरहाल में अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा. पटना जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि रंजन ने कहा कि जिस भूमि में आजादी की लड़ाई की जमीन तैयार की उस भूमि पर अर्ग्रेंजों के जासूसों के इशारे पर हुए अतिक्रमण को बर्दाशत नहीं किया जायेगा. शशि रंजन ने बताया कि कांग्रेस मैदान कांग्रेस पार्टी की संपत्ति है इसकी जमाबंदी बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नाम पर कायम है और पार्टी ने साल दर साल इसकी मालगुजारी भी जमा की है.बावजूद इसके पिछली सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा के इशारे पर बुडको ने अवैध तरीके से कांग्रेस मैदान पर कब्जा किया। तत्कालीन मंत्री सुरेश शर्मा और पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू की मिलीभगत से ऐतिहासिक धरोहर पर बुडको का अवैध कब्जा हुआ. महात्मा गांधी की इस कर्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पटना जिला कांग्रेस हर स्तर की लड़ाई लडेगी ताकि संघीयों की गिद्ध दृष्टि से राष्ट्रीय आन्दोलन की पुण्य भूमि को बचाया जा सके. आलोक कुमार