आलोक कुमार हूं। ग्रामीण प्रबंधन एवं कल्याण प्रशासन में डिप्लोमाधारी हूं। कई दशकों से पत्रकारिता में जुड़ा हूं। मैं समाज के किनारे रह गये लोगों के बारे में लिखता और पढ़ता हूं। इसमें आप लोग मेरी मदद कर सकते हैं। https://adsense.google.com/adsense/u/0/pub-4394035046473735/myads/sites/preview?url=chingariprimenews.blogspot.com chingariprimenews.com
शनिवार, 22 अप्रैल 2023
माता मरियम के ग्रोटो में पवित्र मिस्सा
शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023
सड़कों के किनारे लोगों के कूड़ा-करकट जहां तहां फेकने की आदत नहीं छोड़ने से समस्या और गंभीर होती गई है
बेतिया. केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी के प्रति जागरूकता को लेकर शुक्रवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया. नगर निगम कार्यालय परिसर से निकली इस रैली को जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय और नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया.
इससे पूर्व महापौर ने सिकारिया ने स्वच्छता को स्वयं के व्यवहार में शामिल करने के ‘शपथ पत्र‘ का वाचन किया. जिसको डीएम दिनेश कुमार राय, नगर आयुक्त शंभू कुमार, के अतिरिक्त दर्जनों पदाधिकारी व निगम कर्मियों के साथ रामकृष्ण विवेकानंद स्कूल, संत माइकल एकेडमी, एमजेके कॉलेज, विपिन प्लस टू स्कूल, मारवाड़ी युवा मंच के सभी सदस्य, रोटी बैंक परिवार, मारवाड़ी सम्मेलन, रोटरी इंटरनेशनल, रोटरी क्लब जैसी सहभागी संस्थानों के अतिरिक्त सैकड़ों उत्साही महिला पुरुष भी एक स्वर में दुहराते देखे गए.
इसके बाद रवाना हुई साइकिल रैली में भी सबसे आगे महापौर गरिमा देवी सिकारिया, नगर आयुक्त शंभू कुमार सहित नगर पार्षदगण और नगर निगम कर्मी, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्कूल से आये विद्यार्थी, आमजन इत्यादि शामिल हुए.नगर निगम कार्यालय रैली को रवाना करने से पहले सिकारिया ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में अपने नगर निगम को अव्वल बनाना हम सबके साथ एक एक नागरिक की जिम्मेदारी है. क्योंकि हमारे विकास में बाधा पहुंचाने वाली परिस्थितियों में एक मुख्य कारण गंदगी भी है. साधारण और गरीब परिवार की कुल आय का एक बड़ा हिस्सा दवाई और इलाज में खर्च हो जाता है. जिसके मूल में संपूर्ण स्वच्छता के जरूरत की अनदेखी ही है. उन्होंने लोगों को समस्या की गंभीरता के प्रति आगाह करते हुए कहा कि नाले के गंदे पानी में लोगों के कूड़ा कचरा डालने के उसका सही निस्तारण नहीं हो पाता है.
इसके कारण भी प्रदूषण और सघन बस्ती में सड़ांध की समस्या दिनोदिन गंभीर होती जा रही है. घरेलू कूड़ा-कचरा में से सुखा और गीला कचरा अलग नहीं करने से भी सड़ांध और प्रदूषण की समस्या बढ़ी है. हमारे नगर निगम क्षेत्र की प्रायः सभी सड़कों के किनारे लोगों के कूड़ा-करकट जहां तहां फेकने की आदत नहीं छोड़ने से समस्या और गंभीर होती गई है.
आलोक कुमार
विश्व पृथ्वी दिवस के लिए 22 अप्रैल की तारीख हमेशा के लिए तय
पटना. विश्व पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है. कल यानी शनिवार को विश्व पृथ्वी दिवस का 53वां आयोजन होगा. इसको मनाने का उद्देश्य यह है कि लोग पृथ्वी के महत्व को समझें और पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के प्रति जागरूक हों.
पृथ्वी दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना है ताकि लोग पर्यावरण के महत्व को सही तरीके से समझ सकें और इसका बचाव कर सके. इस दिन कई जगहों पर पौधे लगाए जाते हैं. स्कूल, कॉलेज और विभिन्न संस्थान में इसको लेकर बच्चों को जागरूक किया जाता है. आज के समय में क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग की वजह से हमारे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है. इसलिए धरती को बचाने के लिए कई तरह के संकल्प लिए जाते हैं.
इस दिन को मनाने की शुरुआत अमेरिका से की गई थी. अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने सबसे पहला प्रयास किया था. वे चाहते थे कि कोई ऐसा दिन तय किया जाए जिस दिन लोगों को एक जगह इकट्ठा कर पर्यावरण के महत्व को समझाया जा सके. उनको विचार आया कि इस दिन को मनाने का सबसे बेहतर समय 19 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच का समय होगा. अप्रैल चुनने के पीछे सबसे बड़ा कारण था कि इस समय न कोई पर्व-त्योहार होते हैं न ही बच्चों के स्कूल की परीक्षाएं. इसलिए उन्हें ये सबसे सही समय लगा इस दिन को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए. इसके बाद से विश्व पृथ्वी दिवस के लिए 22 अप्रैल की तारीख हमेशा के लिए तय हो गई.
1970 में जब विस्कॉन्सिन के सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने फैसला किया कि वह वायु और जल प्रदूषण के खतरों के बारे में लोगों में जागरूकता लाना चाहते हैं उसी दिन से यह दिन मनाया जाने लगा. उसके बाद वह कांग्रेसी पीट मैकक्लोस्की और कार्यकर्ता डेनिस हेस के साथ शामिल हो गए. वैश्विक स्तर पर लोगों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए 22 अप्रैल 1970 को पहली बार पृथ्वी दिवस वृहद स्तर पर मनाया गया था.
बात 1969 की है उस वक्त कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव हो गया था, जो उस वक्त की सबसे बड़ी त्रासदी थी. इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई. इस घटना ने अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन को काफी परेशान किया. इसके बाद से ही उन्होंने फैसला किया कि अब वे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करेंगे. इसके बाद नेल्सन के आह्वान पर अमेरिकियों ने पृथ्वी दिवस के पहले आयोजन में हिस्सा लिया था.
आलोक कुमार
गुरुवार, 20 अप्रैल 2023
कार्य प्रगति एवं उपलब्धि की समीक्षा प्रतिदिन
पूर्णिया.बिहार जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण का कार्य दिनांक 15 अप्रैल 2023 से प्रारंभ है.जो दिनांक 15 मई 2023 तक पूरा कर लिया जाना है.जिसके कार्य प्रगति एवं उपलब्धि की समीक्षा प्रतिदिन नियमित रूप से किया जा रहा है.सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का शत प्रतिशत मोबाइल ऐप इंस्टॉल करने एवं गणना कार्य गुणवत्तापूर्ण ससमय पूरा करें.
इसी क्रम में आज गुरुवार को प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री केडी प्रोज्ज्वल की अध्यक्षता में नोडल पदाधिकारी एवं चार्ज पदाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई.
इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों के नोडल पदाधिकारीऔर सभी अनुमंडल पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे.मुख्यालय स्तर पर समीक्षा के दौरान पूर्णिया जिले में गणना कार्य की प्रगति एवं उपलब्धि काफी संतोषजनक पाया गया है.प्रखंड वार चार्ज पदाधिकारी एवं नगर निकाय वार गणना कार्य की अद्यतन प्रगति की गहन समीक्षा की गई.
समीक्षा के दौरान अमौर बायसी बनमनखी धमदाहा के नगर के चार्ज पदाधिकारी को सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का कार्य शत-प्रतिशत मोबाइल ऐप इंस्टॉल करने एवं गणना कार्य गुणवत्तापूर्ण समय पूरा करने का निर्देश दिया गया.
सभी चार्ज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि डेटा संग्रह एवं विभागीय पोर्टल पर प्रविष्टि गुणवत्तापूर्ण अपलोड करें किसी प्रकार की त्रुटि ना हो इसका पूरा पूरा ध्यान दें एवं लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. एप अपलोडिंग में उत्पन्न हो रहे तकनीकी समस्या के निराकरण के लिए आईटी मैनेजर को शीघ्र दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया.
बैठक में प्रभारी पदाधिकारी स्थापना जिला शिक्षा पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा वरीय उप समाहर्ता श्वेताम दीक्षित जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी गण मौजूद थे.
आलोक कुमार
जिला में धार्मिक जुलूस के आयोजनों के स्वरूप को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिया
ईद उल फितर के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नवगठित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक
नालंदा. ईद उल फितर के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में नवगठित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आहूत की गई.
समिति के विभिन्न सदस्यों द्वारा एक-एक कर जिला में स्थाई सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा आने वाले समय में जिला में धार्मिक जुलूस के आयोजनों के स्वरूप को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया.सभी सदस्यों द्वारा सभी पर्व त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सांप्रदायिक सौहार्द से मनाए जाने पर बल दिया गया. बिहार शरीफ में दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पूर्व की भांति सामान्य रूप से खोलने की अनुमति का भी अनुरोध किया गया.
किसी भी तरह के धार्मिक जुलूस को सीमित संख्या एवं सीमित क्षेत्र में निकालने को लेकर भी सदस्यों द्वारा सुझाव दिया गया. जुलूस में किसी भी तरह के हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्णतया रोक लगाने का भी सुझाव सदस्यों द्वारा दिया गया.
शांति समिति की बैठक समय समय पर सामान्य रूप से भी किये जाने की आवश्यकता बताई गई. शांति समिति के सदस्यों द्वारा सामाजिक स्तर पर भी सक्रियता के साथ कार्य करने की बात कही गई.
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं. इन सुझावों के आधार पर आगे के लिए और भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे. शांति समिति में युवाओं एवं छात्रों के प्रतिनिधित्व के सुझाव पर अमल किया जाएगा. शांति समिति के सभी सदस्यों का एक अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा जिसमें महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाएगा. समय-समय पर शांति समिति की बैठक नियमित रूप से की जाएगी.
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर जो भी निर्णय लिया जाय उससे सख्ती से अनुपालन में शांति समिति के सदस्यों की भी सक्रिय भूमिका होनी चाहिए.किसी भी तरह के वृहद आयोजन के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है. ऐसे आयोजनों के लिए कम से कम 20 आयोजकों का नाम पहचान सहित अनिवार्य रूप से देना होगा. किसी भी आयोजन में शस्त्रों का प्रदर्शन वर्जित है, इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा. डीजे के संचालन के लिए निर्धारित प्रावधान एवं लाउडस्पीकर एक्ट के प्रावधानों का सख्ती से अनुपालन कराना सबों की जिम्मेदारी है. इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई होगी.
आयोजन के लिए निर्धारित लाइसेंस की शर्तों का अनुपालन कराना आयोजकों की भी जिम्मेदारी होगी.शस्त्रों के प्रदर्शन पर रोक,भड़काऊ नारे पर रोक आदि शर्तों के उल्लंघन किये जाने पर संबंधित आयोजकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी.
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा, इसलामपुर विधायक श्री राकेश रोशन, पूर्व विधायक श्री राजीव रंजन, पूर्व विधायक श्री शक्ति सिंह यादव, पूर्व विधायक श्री रवि ज्योति,विभिन्न विधायक के प्रतिनिधिगण, विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष, सभी नगर निकायों के मुख्य पार्षद, नगर आयुक्त श्री तरणजोत सिंह, अपर समाहर्त्ता श्री मंजीत कुमार,सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, रोटरी क्लब नालंदा, रोटरी क्लब बिहार शरीफ, आईएमए, इनर व्हील, लायंस क्लब के प्रतिनिधिगण,सभी अनुमंडल से मनोनीत सदस्यगण एवं समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे.
आलोक कुमार
बाजार एवं व्यवसाय को सामान्य रूप से खोलने की अनुमति का अनुरोध किया
टाउन हॉल में बिहारशरीफ शहर के लिए नवगठित शांति समिति की बैठक
नालंदा. आज टाउन हॉल में बिहारशरीफ शहर के लिए नवगठित शांति समिति की बैठक आहूत की गई. सदस्यों द्वारा एक-एक कर शहर में स्थाई रूप से शांति एवं सद्भाव का वातावरण बनाये रखने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया.कुछ सदस्यों द्वारा बाजार एवं व्यवसाय को सामान्य रूप से खोलने की अनुमति का अनुरोध किया गया. पुलिस एवं दंडाधिकारियों द्वारा नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था को जारी रखने तथा ईद के अवसर पर सभी नमाज स्थलों पर समय पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने, कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, कारगिल चौक स्थित हाई मास्ट लाइट को ठीक कराने आदि का अनुरोध किया गया.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला में फिलहाल किसी भी तरह का जुलूस प्रतिबंधित है. इस संबंध में उचित समय पर उचित निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के आयोजनों के लिए लाइसेंस की शर्तों का अनुपालन अनिवार्य होगा. इसकी जिम्मेदारी आयोजकों की भी होगी.
डीजे से संबंधित प्रावधानों एवं लाउडस्पीकर एक्ट के प्रावधानों का अनुपालन अनिवार्य होगा. रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे की अवधि में लाउडस्पीकर बजाना प्रतिबंधित है. इसका उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों/मैरेज हॉल संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.
जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है. किसी तरह की सूचना हो तो जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में दूरभाष संख्या 06112 232626 पर सूचित कर सकते हैं. बताया गया कि बिहार शरीफ में तत्काल 20 जगहों पर अस्थाई रूप से अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, इनमें से अधिकांश आज लगाए जा चुके हैं. इसके साथ ही सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर नगर निगम द्वारा स्थाई सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाएगा.
आलोक कुमार
बुधवार, 19 अप्रैल 2023
मनरेगा के तहत कार्य करने वाले कामगारों/ मजदूरों को भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह एवं शाम में कार्य करवाएं
मुख्य बिन्दु-’
* सभी तैयारियां समय पूरी कर ली जाय। आपदा प्रबंधन विभाग सतत इसका अनुश्रवण करते रहे कि और क्या-क्या करने की जरूरत है ताकि लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो
* हर चीज पर नजर रखता है और पूरी तरह से सतर्क रहना है. मुस्तैदी के साथ सभी लोग लगे रहेंगे तो आपदा की स्थिति में लोगों को राहत मिलेगी
* हर घर नल का जल से लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, इसे पूरी तरह मेंटेन रखें
* नदियों के गाद की उड़ाही एवं शिल्ट हटाने को लेकर तेजी से कार्य करें। इससे बाढ़ का खतरा भी कम रहेगा और नदियों की जल संग्रहण क्षमता भी बढ़ेगी, जिससे सिंचाई कार्य में और सुविधा होगी
* जल - जीवन - हरियाली अभियान के तहत जल संरक्षण कार्य की सतत् निगरानी करें। वृक्षारोपण के कार्य को और बढ़ाया जाय
* नगर विकास एवं आवास विभाग नगर निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जल्द से जल्द प्रशिक्षण करा दें ताकि उन्हें सभी दायित्वों की जानकारी हो और बेहतर समन्वय स्थापित हो सके. जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों की स्थिति का आकलन करें, क्षेत्रों में जाकर वस्तु स्थिति की जानकारी दें, उसके अनुसार सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण रखें* राज्य सरकार बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति में प्रभावितों को हरसंभव मदद करती है, इसे ध्यान में रखते हुये सभी संबद्ध विभाग और अधिकारी सतर्क रहे
पटना. मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 01 अणे मार्ग स्थित ‘लोक संवाद‘ में संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं अन्य आपदाओं की पूर्व तैयारियों की समीक्षा की.
बैठक में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक ने इस वर्ष मानसून सत्र के दौरान वर्षापात के पूर्वानुमान की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अप्रैल-मई महीने में देश के अधिकांश हिस्सों, जिसमें बिहार राज्य भी शामिल है, जहां अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर / औसत से अधिक रहने की संभावना है. इस अवधि में लू चलने की संभावना बताई गई है. मानसून ऋतु में 96 प्रतिशत औसत वर्षा होने तथा बिहार में 952 मिलीमीटर वर्षा होने का पूर्वानुमान है.
बैठक में आपदा प्रबंधन सह जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं अन्य आपदाओं की पूर्व तैयारियों से संबंधित मुख्य बातों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मानक संचालन प्रक्रिया (एस0ओ0पी0) के अनुसार बाढ़ पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. सभी जिलों एवं सम्बद्ध विभागों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने नाव संचालन, पॉलिथिन शीट, राहत सामग्री की उपलब्धता, दवा, पशुचारा, बाढ़ आश्रय स्थल, सामुदायिक रसोई, ड्राई राशन पैकेट्स / फूड पैकेट्स, जिला आपातकालीन संचालन केंद्र आदि के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी.उन्होंने बताया कि बाढ़ के दौरान बाढ़ राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों को सभी प्रकार की सुविधायें उपलब्ध करायी जाती है. सामुदायिक रसोई का संचालन बेहतर ढंग से किया जाता है और लोगों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाता है.
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव श्री संजीव हंस, कृषि सह पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के प्रधान सचिव डॉ० बी० राजेन्दर, नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरूनीश चावला, पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मिहिर कुमार सिंह, लघु जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री रवि मनु भाई परमार, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री उदयकांत मिश्रा ने अपने-अपने विभागों द्वारा संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं अन्य आपदाओं की स्थिति से निपटने को लेकर की गई तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी .
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून के आगमन के पूर्व सभी तैयारियां ससमय पूरी कर लें.अभी से इसको लेकर एक-एक चीज पर नजर रखें. आपदा प्रबंधन विभाग सतत् इसका अनुश्रवण करते रहे कि और क्या-क्या करने की जरूरत है ताकि लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो.जिन जिलों में बाढ़ आश्रय स्थल का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, वहाँ तेजी से इस पर कार्य करें. पिछले वर्ष सामुदायिक रसोई का संचालन बेहतर ढंग से किया गया था. इस वर्ष भी बाढ़ की स्थिति में सामुदायिक रसोई का संचालन बेहतर ढंग से किया जाय.मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से सुरक्षा के लिए बचे हुए सभी कटाव निरोधक कार्य एवं बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य को मॉनसून के पहले पूर्ण करें. नदियों के गाद की उड़ाही एवं शिल्ट हटाने को लेकर तेजी से कार्य करें. इससे बाढ़ का खतरा भी कम रहेगा और नदियों की जल संग्रहण क्षमता भी बढ़ेगी, जिससे सिंचाई कार्य में और सुविधा होगी. जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत सात अवयवों में जल संरक्षण को लेकर कार्य किए जा रहे हैं, उसी भी सतत निगरानी करें.
वृक्षारोपण के कार्य को और बढ़ाया जाय। नगर विकास एवं आवास विभाग नगर निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जल्द से जल्द प्रशिक्षण करा दें ताकि उन्हें सभी दायित्वों की जानकारी हो और बेहतर समन्वय स्थापित हो सके. उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष गर्मी ज्यादा है. इसे ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार की तैयारी रखें और लोगों को सचेत करें.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर चीज पर नजर रखता है और पूरी तरह से सतर्क रहना है. मुस्तैदी के साथ सभी लोग लगे रहेंगे तो आपदा की स्थिति में लोगों को राहत मिलेगी. सभी संबद्ध विभाग जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर वस्तु स्थिति की जानकारी ले और उसके आधार पर कार्य करे. उन्होंने कहा कि भू-जलस्तर पर नजर रखें और पेयजल का इंतजाम रखें. हर घर नल का जल से लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, इसे पूरी तरह मेंटेन रखें.जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों की स्थिति का आकलन करें, क्षेत्रों में जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी लें, उसके अनुसार सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण रखें. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति में प्रभावितों को हरसंभव मदद करती है, इसे ध्यान में रखते हुये सभी संबद्ध विभाग और अधिकारी सतर्क रहें.
बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, आपदा प्रबंधन मंत्री श्री शाहनवाज, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री ललित कुमार यादव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, लघु जल संसाधन मंत्री श्री जयंत राज, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मो० आफाक आलम, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य श्री पी0एन0 राय, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य सह मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक श्री आर०एस० भट्ठी, विकास आयुक्त श्री विवेक कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, संबद्ध विभाग के अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव / सचिव, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह अन्य वरीय पदाधिकारीगण एवं एन०डी०आर०एफ० और एस०डी०आर०एफ० के पदाधिकारी उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, सभी जिलों के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक जुड़े हुए थे.
’गया ज़िला के समीक्षा के दौरान’
गया जिला के समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने बताया कि हर घर नल का जल ग्रामीण क्षेत्र योजना के तहत पंचायती राज विभाग द्वारा कुल 188 पंचायत के 2602 वार्ड में 2589 वार्ड में कार्य पूर्ण किया गया है तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा कुल 144 पंचायतों में 1970 वार्ड में से 1941 वार्ड में कार्य पूर्ण किया है.
छुटे हुए बसावट जो 1624 है बसावट वाले क्षेत्रों में तेजी से पानी उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है.
किसी भी टोली में पानी सप्लाई बंद ना रहे इससे निगरानी के लिए प्रखंड टेक्निकल असिस्टेंट द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर इसका प्रतिवेदन लिया जाता है जहां भी नल जल योजना बंद पाई जाती है तुरंत मरम्मत करते हुए पानी सप्लाई शुरू करवा दी जाती है.
बैठक में निर्देश दिया गया कि हर पंचायत के हर वार्ड में नल जल योजना के तहत पानी सप्लाई चालू रहे, इसका पूरा निगरानी रखना सुनिश्चित कराएं ताकि एक भी घर को पानी ना मिलने की शिकायत ना मिले.
पीएचईडी विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वर्तमान समय में भूगर्भ जल स्तर 33.24 फीट नीचे है.
अत्यधिक गर्मी पड़ने पर आवश्यकतानुसार टैंकर के माध्यम से भी जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी. पीएचडी के पास 54 टैंकर, नगर निगम के पास 33 टैंकर, नगर पंचायत बोधगया के पास 4, नगर पंचायत टिकारी 2, नगर पंचायत शेरघाटी 2 टैंकर, इस प्रकार जिले में कुल 95 टैंकर पूरी तरह चालू अवस्था में है.
जिले में सार्वजनिक चापाकल मरम्मत हेतु 55 गैंग द्वारा कुल 3530 चापाकल को मरम्मत कराया गया है, शेष चापाकलों को युद्ध स्तर पर मरम्मत करवाने का कार्य किया जा रहा है.
जिले में पशुओं को पानी पिलाने हेतु 27 कैटल ट्रफ में से 24 कैटल ट्रफ चालू है. पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं. बीमार पशुओं को उपचार तथा सभी जिलों में पशु दवा की प्रचुर मात्रा में उपलब्ध करवाने का निर्देश दिए हैं.
समीक्षा बैठक में हीटवेव को लेकर निर्देश दिया गया कि सभी अस्पतालों पर विशेष नजर रखें सभी सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करावे.
नगर विकास एवं आवास विभाग के समीक्षा के दौरान निर्देश दिया गया कि नालों की सफाई तेजी से करवाएं.
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि गया ज़िले में 1201 हेक्टेयर ओलावृष्टि के कारण फसल बर्बाद हुए हैं. माननीय मुख्यमंत्री जी ने 15 दिनों के अंदर संबंधित किसानों को पैसा उपलब्ध करवाने का निर्देश दिए हैं.
अंत में माननीय मुख्यमंत्री ने सभी जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इस वर्ष अप्रैल माह से ही दिन प्रतिदिन काफी तेजी से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. इसलिए अपने जिले के क्षेत्रों में लगातार स्थिति का जानकारी एवं निगरानी रखें. हर हाल में अंतिम लोगों तक सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तैयारी रखें. मनरेगा के तहत कार्य करने वाले कामगारों/ मजदूरों को भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह एवं शाम में कार्य करवाएं.
आलोक कुमार
चादर चढ़ाने के लिए नहीं निकाला जाएगा कोई जुलूस
सादगी के साथ मनाया जाएगा हज़रत मख़दूम शेख सरफुद्दीन अहमद यहिया मनेरी का 662 वां सालाना उर्स
चादर चढ़ाने के लिए नहीं निकाला जाएगा कोई जुलूस
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सालाना उर्स के आयोजन को लेकर बैठक
सालाना उर्स के आयोजन को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी ने मखदूम ए जहां के गद्दीनशीन (पीर साहब) एवं अन्य प्रतिनिधि तथा संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया.
बाहर से आने वाले जायरीन के लिए सुरक्षा, पेयजल, शौचालय साफ-सफाई आदि आवश्यक व्यवस्था संबंधित विभागों के माध्यम से सुनिश्चित कराई जाएगी. इसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
बड़ी दरगाह में मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी. साथ ही नियंत्रण कक्ष भी आवश्यक सुविधाओं एवं पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के साथ क्रियाशील रहेगा.
मुख्य मार्ग से आने वाले वाहन का प्रवेश सोगरा कॉलेज तक ही अनुमान्य होगा. वहाँ से श्रद्धालुओं को पैदल बड़ी दरगाह तक जाना होगा.
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्था समय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
बैठक में मख़दुम ए जहाँ के गद्दीनशीं सैय्यद शाह सैफ़ुद्दीन अहमद फिरदौसी (पीर साहब), बड़ी दरगाह के अन्य प्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक,अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ सहित विभिन्न संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
आलोक कुमार
कनाडा की डॉ0 प्रेवाल ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बिटिया को लिया गोद
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया की 18 माह की बिटिया को आज मिली ममता की छांव
कनाडा की डॉ0 प्रेवाल ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बिटिया को लिया गोद
बेतिया. विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया की 18 माह की बिटिया को आज ममता की छाँव मिली. अब उसका भरण-पोषण और बेहतर तरीके से हो सकेगा तथा उसका भविष्य बेहतरीन हो सकेगा.
जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय, सहायक समाहर्त्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्त्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, श्री अभय कुमार की उपस्थिति में कनाडा की एक महिला डॉ0 हरदीप कौर प्रेवाल द्वारा सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्ची को गोद लिया गया.
श्रीमती प्रेवाल बच्ची को पाकर बेहद खुश दिखी और भावुक होकर बोली कि पश्चिमी चम्पारण, बेतिया में बिटिया को पाकर वे काफी प्रसन्न हैं.उन्होंने कहा कि वे इस बच्ची का पालन-पोषण अच्छे तरीके से करेंगी और इसका भविष्य बेहतर बनाएंगी.जिलाधिकारी ने डॉ0 प्रेवाल से कहा कि बच्ची का अच्छे तरीके से ध्यान रखिएगा और इसका भविष्य उज्जवल बनाएं. उन्होंने डॉ0 प्रेवाल तथा बच्ची के उत्तम स्वास्थ्य और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.
आलोक कुमार
मंगलवार, 18 अप्रैल 2023
स्वच्छता जागरूकता को जन जन तक पहुंचाने के लिए साइकिल रैली
स्वच्छता जागरूकता को जन जन तक पहुंचाने के लिए साइकिल रैली 21 अप्रैल को
इसके लिए महापौर ने एक नारा देते हुए कहा है कि आप सब से एक प्रार्थना पूर्ण नारा है कि -घर घर से शुरू करें संपूर्ण स्वच्छता की एक नई कहानी, जन जन को बनना है अब नगर निगम का स्वच्छता सेनानी! बेतिया नगर निगम प्रशासन आपका आह्वान करता है कि नगर निगम के सफाई कर्मी के पहुंचने पर घर में ही छांट कर सूखा और गीला कचरा अलग अलग रख दें.
इस कार्य को घर घर की आदत में शामिल करने के लिए शुक्रवार 21 अप्रैल को सुबह 6 बजे से बेतिया नगर निगम कार्यालय से तीन लालटेन चौक, राजगुरू चौक होते हुए, काली बाग मंदिर उत्तरवारी पोखरा होते हुए, छावनी चौक से सुप्रिया रोड, स्टेशन चौक से कलेक्ट्रेट तक निकलने वाली स्वच्छता जागरूकता को जन जन तक पहुंचाने के लिए साइकिल रैली 21 अप्रैल को अपनी साइकिल के साथ सैकड़ों की संख्या में शामिल होने का आह्वान की हैं.
आलोक कुमार
पछुआ हवा के प्रभाव के कारण चार-पांच जगहों पर फिर से आग सुलग गई
सोमवार को दोपहर बाद पछुआ हवा के प्रभाव के कारण चार-पांच जगहों पर फिर से आग सुलग गई, जिसे शाम तक पुनः नियंत्रित कर लिया गया.मंगलवार को दोपहर में फिर से एक जगह आग सुलगने की सूचना मिली, जिसे वन कर्मियों द्वारा तत्काल ही नियंत्रित कर लिया गया.
जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर स्वयं रविवार संध्या से राजगीर में कैम्प कर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तमाम आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते रहे.आज लगातार तीसरे दिन जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी ने राजगीर के पहाड़ी वन क्षेत्र का निरीक्षण किया.निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए बताया कि फिलहाल पूरे वन क्षेत्र में कहीं भी अगलगी की कोई घटना नहीं है, स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. सावधानी के तौर पर लगभग 150 वन कर्मी पूरे वन क्षेत्र में तैनात हैं. 50 मजदूर भी रिजर्व में रखे गए हैं. साथ ही फायर ब्रिगेड का दस्ता एवं पदाधिकारी तथा कर्मी भी राजगीर में कैम्प कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वन क्षेत्र के आसपास के गांव में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है. जंगल-पहाड़, खेत-खलिहान में कहीं भी अगलगी की कोई सूचना मिले तो जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06112 233 168 पर तत्काल जानकारी दें.उन्होंने बताया कि वन क्षेत्र में ड्रोन कैमरा के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है.
आलोक कुमार
ऑक्सीजन फ्लो मीटर नियमित रूप से जांच करते रहें
हीट स्टॉक वार्ड में कुल 100 बेड उपलब्ध है. यहां कुल 75 एयर कंडीशन लगाए गए हैं।.इस पूरे वार्ड को वाताकुलीन रखा गया है ताकि क्रिटिकल कंडीशन में हीटवेव से पीड़ित मरीज को पूरी अच्छे तरीके से उपचार किया जा सके.
जिला पदाधिकारी ने हीट वेब से पीड़ित मरीजों को कैसे उपचार किया जाता है मरीज को पहले कहां लाया जाएगा तथा क्या-क्या एस ओ पी पालन कराया जाएगा इसका पूरी जानकारी लिया.
अंत में उन्होंने निर्देश दिया कि रोगी कल्याण समिति के माध्यम से अस्पताल परिसर के विभिन्न बिंदुओं पर शुद्ध शीतल पेयजल के लिए मटका लगवाना सुनिश्चित करें तथा खराब पड़े आर ओ वाटर को मरम्मत करवाएं.
आलोक कुमार
नई शिक्षक नियमावली को फिलहाल शिथिल किया जाए
*शिक्षक और शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन करेगी कांग्रेस
* मुख्यमंत्री से मिलेंगे प्रदेश अध्यक्ष
पटना.बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर समर्थन मांगा है. संघ ने एक मांग पत्र के जरिए अनुरोध किया है कि नई शिक्षक नियमावली को फिलहाल शिथिल किया जाए. इसी के साथ पहले से नियोजित और कार्यरत शिक्षकों को बिना शर्त राज्य कर्मी बनाया जाए.
संघ के नेताओं ने टेट-एसटेट पास सभी अभ्यर्थियों को आयोग की परीक्षा से अलग कर राज्य कर्मी के तहत बहाल करने की मांग की. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने आश्वासन दिया कि वो शिक्षकों के मसले पर मुख्यमंत्री से मिलेंगे. डॉ सिंह ने कहा कि वो खुद एक शिक्षक हैं और शिक्षकों का महत्व और उनकी परेशानियों को जानते हैं.
उन्होंने ने कहा कि पहले से कई तरह की परीक्षाएं पास कर शिक्षक बने लोगों को बार-बार परीक्षा में बैठाना उचित नहीं है. प्रतिनिधिमंडल में संघ के राज्य कोषाध्यक्ष प्रवीण, संघ के मुखपत्र प्राच्य प्रभा के संपादक विजय कुमार सिंह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुधीर कुमार समेत संघ के पटना इकाई के सचिव जितेंद्र कुमार शामिल थे.
आलोक कुमार
सोमवार, 17 अप्रैल 2023
योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धि की गहन समीक्षा
पूर्णिया. जिला पदाधिकारी श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ सोमवारी (साप्ताहिक) बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई.
इस बैठक में उप विकास आयुक्त नगर आयुक्त,अपर समाहर्ता, आरक्षी उपाधीक्षक मुख्यालय, सिविल सर्जन,जिला परिवहन पदाधिकारी जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया, निदेशक डीआरडीए जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला पशुपालन पदाधिकारी मैनेजर डीआरसीसी कार्यपालक अभियंता पीएचईडी एवं बाढ़ निस्सरण प्रमंडल पूर्णिया, डीपीओ आईसीडीएस तथा अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे.
जिलाधिकारी द्वारा विभाग वार सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धि की गहन समीक्षा की गई.कृषि, पंचायती राज विभाग, राजस्व शाखा, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस ,आपूर्ति विभाग, जिला भू अर्जन, कल्याण, आपदा, मनरेगा, पीएचईडी बाढ़ नियंत्रण एवं संबंधित विभागों की समीक्षा के क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए.समीक्षा के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अद्यतन भूमिहीन विद्यालयों की संख्या 303 है.
जिलाधिकारी द्वारा सभी डीसीएलआर एवं संबंधित सीओ को निर्देश दिया गया कि भूमि की उपलब्धता निर्धारित समय सीमा के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया की 2302 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन संचालित है। परन्तु 21 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन का संचालन बंद है.
इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा नियमित रूप से सभी विद्यालयों में भोजन का संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी को दिया गया.जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि भीषण गर्मी से बचाव के लिए सुबह की पाली में विद्यालय का संचालन सुनिश्चित करें साथ ही साथ यदि निजी विद्यालयों द्वारा इसका अनुपालन नहीं किया जाता है तो जांच कर वैसे निजी विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जन वितरण प्रणाली दुकानों में ही पॉस मशीन के माध्यम से ही लाभुकों को खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित करें. यदि इसमें किसी भी प्रकार की शिकायत एवं गड़बड़ी मिलने पर जांचोपरांत संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने की हिदायत दी गई.साथ ही साथ जन वितरण प्रणाली की दुकानों का नियमित रूप से जांच करने का निर्देश दिया गया.
कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल पूर्णिया तथा संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कार्यपालक अभियंता द्वारा बाढ़ नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों का संयुक्त जांच प्रतिवेदन निर्धारित समय पर समर्पित करना सुनिश्चित करें.
आंगनबाड़ी केंद्र की समीक्षा के दौरान पाया गया कि आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए भूमि का एनओसी नहीं मिलने के कारण लंबित.जिलाधिकारी द्वारा सभी डीसीएलआर एवं अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण के लिए उपलब्ध कराए गए भूमिका का एनओसी शीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. अपर समाहर्ता को इसका मॉनिटरिंग कर निष्पादन कराने का निर्देश दिया गया है.
सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पेयजल की समुचित व्यवस्था एवं चापाकल की मरम्मती करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पीएचडी को दिया गया। साथ ही साथ डीपीओ आईसीडीएस को जिस आंगनबाड़ी केंद्र में चापाकल खराब है तथा उपलब्ध नहीं है कि सूची कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को शीघ्र देने का निर्देश दिया गया है.
जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जो भी योजनाएं एवं कार्य लंबित हैं एवं पुराने हैं उनका निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करना सुनिश्चित करें.
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान पाया गया कि पूर्णिया पूर्व मेडिकल कॉलेज एवं सदर हॉस्पिटल पूर्णिया, 100 बेड का हॉस्पिटल एवं जीएमसीएच हॉस्पिटल पूर्णिया, 42 वर्ड का आईसीयू जिला हॉस्पिटल पूर्णिया, इसी प्रकार श्रीनगर में तथा धमदाहा में एपीएचसी का भवन इनकंप्लीट है. बैसी में एचएससी भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं रहने के कारण कार्य लंबित है.
स्वास्थ्य विभाग के एचडब्ल्यू सी, एपीएचसी, सीएचसी, यानी कुल 44 भवन निर्माण किया जाना है. जिसमें 38 भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध है. 29 जगहों पर भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ है.
गर्मी और लू को देखते हुए सभी आवश्यक दवाइयां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर सदर एवं जिला मुख्यालय में उपलब्ध है.
इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपूर्ण भवनों को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण तथा बैसी में एच एस सी भवन निर्माण के लिए संबंधित डीसीएलआर एवं अंचलाधिकारी को जमीन की उपलब्धता कराने का निर्देश दिया गया.गर्मी एवं लू को देखते हुए नगर आयुक्त पूर्णिया नगर निगम को निर्देश दिया गया कि जगह जगह पर आम लोगों के लिए प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करें.
इस प्रकार माननीय न्यायालय सी डब्ल्यू जे सी, एमजेसी मानवाधिकार आयोग लोकायुक्त, माननीय मुख्यमंत्री के जनता दरबार से प्राप्त पत्रों की गहन समीक्षा की गई. जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि उक्त मामलों का निष्पादन समय पर व्यक्तिगत रुचि लेकर समय सीमा के अंदर निष्पादन करना सुनिश्चित करें.
जाति आधारित गणना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी चार्ज पदाधिकारी के कार्यों की गहन समीक्षा की गई .समीक्षा के दौरान विभागीय पोर्टल पर डाटा की प्रविष्टि सही पाया गया. जिलाधिकारी द्वारा इसमें और गति लाने का निर्देश सभी चार्ज पदाधिकारी को दिया गया.
लोक शिकायत निवारण कार्यों की समीक्षा के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लोक शिकायत की सुनवाई के दौरान संबंधित पदाधिकारी नियमित रूप से उपस्थित रहना सुनिश्चित करें. यदि ऐसा नहीं करने की स्थिति में संबंधित विभागीय पदाधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की हिदायत दी गई.
समीक्षा के दौरान कार्यपालक अभियंता विद्युत का कार्य संतोषजनक पाया गया. जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता विद्युत को प्रोत्साहन पत्र देने की बात कही गई.
आंगनबाड़ी केंद्र,पंचायत सरकार भवन एवं संबंधित विभाग के भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.अभियंता पीएचईडी को चापाकल की मरम्मती शीघ्र करने का निर्देश दिया गया.
आपदा विभाग की समीक्षा क्रम में बाढ़, अगलगी, महामारी से निपटने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए. जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का निष्पादन पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण निर्धारित समय सीमा के अंदर हर हालत में करना सुनिश्चित करें.
आलोक कुमार
विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है
इसी कड़ी में आज जिलाधिकारी द्वारा सूचना जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर सभी पंचायतों में ऑडियो के माध्यम से आम लोगों को जागरूक करने के लिए रवाना किया गया.सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय पूर्णिया द्वारा अग्नि सुरक्षा को लेकर तथा अगलगी की घटनाओं को काबू में करने के लिए क्या करें या क्या नहीं करें से संबंधित होर्डिंग/फ्लैक्स लगाकर लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है.
जागरूकता रथ द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा को लेकर क्या करे अथवा क्या नहीं करें कि गहन जानकारी ऑडियो के माध्यम से दिया जा रहा है.इसको लेकर जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों सहित सभी सीओ को भी निर्देश दिया गया है.
गौरतलब हो कि बढ़ती गर्मी एवं तेज पछुआ हवा के कारण थोड़ी सी भी असावधानी या लापरवाही बरतने पर अगलगी की घटनाएं बढ़ जाती हैं.ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक कर अगलगी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है .
मौके पर जिलाधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा है कि सावधानी ही बचाव है.उन्होंने कहा है कि थोड़ी सी सतर्कता बरत कर अगलगी की घटनाओं को काबू में किया जा सकता हैं.
आलोक कुमार
आदित्य कुमार पासवान को सेवादल के यंग ब्रिगेड का अध्यक्ष बनाया
आदित्य कुमार पासवान को बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया
पटना. अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक श्री लालजी देसाई ने आदित्य कुमार पासवान को बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड का अध्यक्ष मनोनीत किया है.
कांग्रेस सेवादल के बिहार प्रभारी मो0 अफरोज खान की अनुशंसा पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष श्री लालजी देसाई ने आदित्य कुमार पासवान को सेवादल के यंग ब्रिगेड का अध्यक्ष बनाया है. श्री आदित्य कुमार पासवान के नियुक्ति से बिहार यंग ब्रिगेड सेवादल एक नयी ऊंचाई पर पहुंचेगा और कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी.
प्रदेश कांग्रेस के नेता श्री राज किशोर सिंह, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी मुख्य संगठक डा0 संजय कुमार, सेवादल के कार्यालय प्रभारी श्री विपिन झा ने सेवादल के यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष पद पर आदित्य कुमार पासवान को बनाये जाने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है.
आलोक कुमार
रविवार, 16 अप्रैल 2023
युवाओं को कयाकिंग के लिए प्रशिक्षित कराने का निर्देश
* अमवा मन वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन में पर्यटकों की सुविधा के लिए विकसित किये जा रहे विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का जिलाधिकारी ने लिया जायजा
* पर्याप्त रोशनी, पार्किंग, पौधों का संरक्षण, पाथवे टाइल्स सहित इंगेजमेंट प्वाइंट की समुचित व्यवस्था तेजी से कराने का निर्देश
* युवाओं को कयाकिंग के लिए प्रशिक्षित कराने का निर्देश
बेतिया। पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा आज अमवा मन वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन में पर्यटकीय दृष्टिकोण से कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री अमरकेश डी, उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्त्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन एरिया में पर्याप्त रोशनी, पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाय। महिला एवं पुरुष के लिए बनाए गए चेंजिंग रूम में शॉवर का अधिष्ठापन कराया जाय।उन्होंने निर्देश दिया कि वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन एरिया में लगाए गए पौधों का संरक्षण बेहतर तरीके से किया जाय। इससे जल-जीवन-हरियाली अभियान को काफी बल मिलेगा। पौधों को समय-समय पर पानी वगैरह देने की प्रॉपर व्यवस्था की जाय।
उन्होंने निर्देश दिया कि पाथवे को बेहतर लुक देने के लिए टाइल्स का अधिष्ठापन कराया जाय। इसके साथ अन्य इंगेजमेंट प्वाइंट को जल्द से जल्द फंक्शनल कराना सुनिश्चित किया जाय।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। एनएच के समीप होने के कारण सड़क सुरक्षा की भी पुख्ता व्यवस्था की जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि अमवा मन में वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स के तहत क्याकिंग के क्षेत्र में भी असीम संभावनाएं हैं। जो भी लोग क्याकिंग प्रशिक्षण के लिए इच्छा दिखाते हैं, उनकी लिस्टिंग करें और उसको अच्छे तरीके से प्रशिक्षित करें ताकि वे कुशल होकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में भाग ले और विजेता बनें।
आलोक कुमार
The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on
“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें
“ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...
How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post
-
भारत में डिजिटल पेमेंट तेजी से क्यों बढ़ रहा है? जानिए बड़ी वजह भारत में पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल भुगतान का उपयोग तेजी से बढ़ा है. आज ...
-
पटना.इस साल 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे है.इन दिनों ईसाई समाज 40 दिनों का उपवास रखते हैं.ईसाई धर्म में आस्था रखने वालों के लिए भी गुड फ्राइडे क...
-
पटना.बिहार में 70 हजार प्राथमिक और मध्य विद्यालय हैं.इनमें 1773 विद्यालयों के पास अपना भवन नहीं है.पटना जिले में ही 190 विद्यालय भवनहीन है...