संदेश

मई 7, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आसन्न बरसात के मौसम में शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से जूझना नहीं पड़े

चित्र
बेतिया. यहां के स्टेशन चौक से नगर निगम कार्यालय तक, अनरी चंधरी पुल, पादरी दुसैया, बानूछापर, रेलवे गुमटी के समीप जल निकासी के लिए किये जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण किया गया.इन दिनों नगर निगम, बेतिया द्वारा युद्धस्तर पर नाला उड़ाही का कार्य कराया जा रहा है. नालों पर हुए अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा है. नाला उड़ाही एवं नालों पर से अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी, पोकलेन, बॉबकट आदि मशीनों सहित पर्याप्त संख्या में मानव बल को लगाया गया है ताकि आसन्न बरसात के मौसम में शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से जूझना नहीं पड़े. नालों पर अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उन्हें नोटिस भेजा गया है.निर्धारित अवधि के उपरांत नालों पर से अतिक्रमण नहीं हटाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध पेनाल्टी के साथ नियमानुकूल कड़ी कार्रवाई की जायेगी. जिला प्रशासन द्वारा उक्त कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है. जिलाधिकारी द्वारा स्वयं पूरी टीम के साथ नाला उड़ाही एवं नालों से अतिक्रमण हटाने के कार्यों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है.इसी परिप्रेक्ष्य में आज पुनः जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा नगर निगम अंतर्...

पीएमसीएच के अधीक्षक व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के इस्तीफे की मांग

चित्र
* जीएनएम के छात्रों पर लाठीचार्ज के ऊपर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ आइसा , ऐपवा ने विरोध प्रदर्शन करके पीएमसीएच गेट पर सभा की * दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पटना.पटना के PMCH की GNM नर्सों पर कल हुए लाठीचार्ज के विरोध में AIPWA-AISA-RYA ने PMCH में मार्च निकालकर मेन गेट पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन किया गया .इन संगठनों ने नर्सिंग छात्रों पर हुई लाठी चार्ज की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग के साथ ही GNM नर्सों को इंसाफ देने की भी मांग की.शुक्रवार 6 मई को पीएमसीएच में जीएनएम नर्सिंग छात्राओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया. पुलिस ने लाठीचार्ज के द्वारा छात्राओं को पीएमसीएच परिषद से खदेड़ दिया. छात्राएं अपनी विभिन्न विभिन्न मांगों को लेकर पटना मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट के कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी थी जिसे हटाने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए जमकर लाठीचार्ज किया था. कल शुक्रवार को जीएनएम नर्स पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया था.आज शनिवार को लाठीचार्ज के विरोध में पूरे पीएमसीएच में जुलूस निकाला गया. इस बीच सूबे के स्वा...

ई-रक्तकोष का स्थापना शासन का सराहनीय पहल

चित्र
    जमुई.बिहार में खून की आकस्मिक जरुरत होने पर ब्लड बैंकों पर लोगों की निर्भरता बढ़ जाती है, ऐसे में ब्लड बैंकों में खून की पर्याप्त उपलब्धता कई मरीजों के लिए जीवनदायनी साबित होती है.वहीं आम लोगों को परेशानी से राहत देते हुए शासन की तरफ से बिहार के सभी ब्लड बैंकों में ई-रक्तकोष की स्थापना की गई है पर इन दिनों जमुई ब्लड बैंक में उपलब्ध ब्लड का कई दिनों से ऑनलाइन रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है. रक्तदान व विभिन्न सामाजिक कार्यों में योगदान दे रहे सामाजिक कार्यकर्ता  सुमन सौरभ ने बताया की ई-रक्तकोष का स्थापना शासन का सराहनीय पहल है जिसमें ऑनलाइन ब्लड उपलब्धता का सारा रिकॉर्ड कोई भी देख सकता है पर यह जमुई का दुर्भाग्य है की अन्य जिलों की तरह जमुई में ऑनलाइन रिकॉर्ड 26 अप्रैल से उपलब्ध नहीं है. वैसे जमुई के हमारे साथियों ने जब इसकी जानकारी दी तो मैने 30 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराया पर विभाग ने इसे अनसुना कर दिया.वैसे जानकारी के लिए बता दूँ अप्रैल 2022 के दूसरे सप्ताह तक ब्लड बैंक बेहतर तरीके से संचालित हो रहा था ऑनलाइन ब्लड उपलब्धता का रिकॉर्ड भी मिल रहा था पर उसके कुछ दिन बाद ही अपडेट ...

एलपीजी सिलेंडर ढोने वाला वेंडर

चित्र
                              पटना.देश की आम जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है. इसी बीच लोगों के लिए एक और बुरी खबर आ रही है. दरअसल आज से देशभर में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है. इसका मतलब साफ है कि आज से ही लोगों को घरेलू सिलेंडर खरीदने के लिए पहले से ज्यादा जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी. अब राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है. आईओसी में नम्बर लगाने पर 1098 कीमत बता रही है.इसमें घर में सिलेंडर पहुंचाने वाले वेंडर की मांग अलग है.कम से कम 20 रुपये वेंडर डिमांड करता है.वेंडर से एलपीजी सिलेंडर की कीमत पूछेंगे तो 1120 रुपये कहेगा. इस संदर्भ में मगध इंटरप्राइजेज के कार्यालय कर्मियों का कहना है कि वेंडर को आप ही देते हैं.वह जबरदस्ती पॉकेट से नहीं निकालता हैं.वह आपकी मर्जी है कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत से अतिरिक्त राशि दे अथवा नहीं दें.हम लोग यानी मगध इंटरप्राइजेस के द्वारा प्रति एलपीजी सिलेंडर 12 रुपये देते हैं....

एम्स पटना से चंचल गर्ल को छुट्टी दे दी गयी

चित्र
  पटना.एक स्कूली गर्ल ने मकई का दाना खाने के समय असावधानी कर दी.इसका परिणाम निकला कि उसे एम्स पटना में भर्ती करवाना पड़ा.एम्स पटना में सफल आॅपरेशन करके डाक्टरों ने श्वसन नली में चले जाने वाले मकई का दाना को निकाल बाहर करने में सफल हो गये.सफल आॅपरेशन करने के बाद एम्स पटना से चंचल गर्ल को छुट्टी दे दी गयी.वह अभी घर लौट आयीं हैं. नाम उसका लीजा रोशेल है.अभी हाल में लीजा रोशेल का मोंटेसरी थ्री डी नोट्रेडम में अंतिम एग्जाम था.इसके बाद वह नोट्रेडम में क्लास वन में चली गयी. बालू पर मोहल्ला में रहने वाले राजेश कुमार कहते हैं कि मेरी बेटी लीजा रोशेल मकई का दाना खाते वक्त सरका ली थी और वह दाना सीधा राइट साइड के सांस नली जाकर फंस गया.वह दाना एक महीने से सांस नली में फंसा हुआ था.सांस नली में फंस कर दाना बहुत ज्यादा प्रॉब्लम पैदा करने लगा.तब रोशेल को डॉक्टरों से दिखाया.डॉक्टरों ने रोशेल को देखकर केवल खांसी की दवा और एंटीबायोटिक दवा चलाते रहे. उन्होंने कहा तब जाकर बोरिंग रोड में बेटी रोशेल को एक ई एन टी के डॉक्टर से दिखाया गया.तो उक्त डॉक्टर ने बताया सीटी स्कैन करवाना होगा. सीटी स्कैन करवाने से ही...

67 वीं संयुक्त (प्रारंभिक ) प्रतियोगिता परीक्षा

चित्र
मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले में 40 केंद्रों पर बीपीएससी पीटी की परीक्षा संचालित होगी. जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में राधाकृष्णन सभागार, मोतिहारी में बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित 67 वीं संयुक्त (प्रारंभिक ) प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित केंद्राधीक्षक, जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी को ब्रीफिंग किया गया.कदाचार मुक्त परीक्षा, विधि व्यवस्था संधारण , स्वच्छ एवं पारदर्शिता पूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. किसी भी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में कैल्कुलेटर, मोबाइल, ब्लूटूथ, वाईफाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन,साधारण कलाई घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी,स्मार्ट वॉच,पेजर इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाइटनर, इरेजर एवं ब्लेड ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. किसी भी वीक्षक कर्मी के पास भी परीक्षा अवधि में मोबाइल नहीं रहेगा. इस अवसर पर अपर समाहर्ता , सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला नजारत शाखा उप समाहर्ता, वरीय कोषागार पदाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी, सभी जोनल दंड...

संगठनात्मक चुनाव पर विस्तृत चर्चा

चित्र
  पटना.आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय,सदाकत आश्रम पटना में प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी, जिला अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बिहार कांग्रेस के प्रभारी श्री भक्त चरण दास ने पार्टी की संगठनात्मक चुनाव पर विस्तृत चर्चा की. प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी श्री  प्रदीप तामता,सांसद एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी डा0 नरेश कुमार एवं श्री संदीप कुमार शर्मा ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी के संविधान के अनुरूप संगठनात्मक चुनाव में पार्टी के उन कार्यकर्ताओं और नेताओं को निष्पक्षता के साथ तरजीह दी जायेगी जिन्होंने सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है एवं सदस्यता अभियान के लक्ष्य को हासिल किया है. पी0आर0ओ0 श्री प्रदीप तामता,सांसद ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि जिला में जाकर जिला के सभी वरीय नेताओं से सम्पर्क स्थापित कर निष्पक्षता के साथ समन्वय कायम कर अत्यधिक सदस्य बनाने वाले नेताओं को भरपूर सम्मान एवं पार्टी में स्थान मिले इस ओर लगनशीलता से काम करने का आह्वान किया. प्रदेश का...