सद्कर्म करने वाले बुराई करने वालो की परवाह नहीं करते
सद्कर्म करने वाले बुराई करने वालो की परवाह नहीं करते पटना.पटना जिले के जिलाधिकारी डॉ०चन्द्रशेखर सिंह है.उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के निर्देश को पालन कर सब्जीबाग कब्रिस्तान एवं पटना सिटी स्थित ईसाई कब्रिस्तान गोरहट्टा का सर्वे कराया. दोनों ईसाई कब्रिस्तानों का अध्ययन कर इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि वर्तमान में मृतकों के शवों के लिए किये जा रहे उपयोग पर जिला प्रशासन को कोई आपत्ति नहीं है. बता दें कि ईसाई कब्रिस्तान (स्थानीय नाम सब्जीबाग कब्रिस्तान) की वर्तमान स्थिति एवं उसके उपयोग के संबंध में अनुमण्डल पदाधिकारी, पटना सदर द्वारा पत्रांक 1182/गो०, दिनांक 10.06.2022 से स्थलीय जाँच प्रतिवेदन एवं पटना सिटी स्थित ईसाई कब्रिस्तान गोरहट्टा की वर्तमान स्थिति एवं उसके उपयोग के संबंध में अनुमण्डल पदाधिकारी, पटना सिटी द्वारा पत्रांक 2132/10, दिनांक 31.12.2022 से स्थलीय जाँच प्रतिवेदन भेजा गया था. इसके आलोक में पटना जिले के जिलाधिकारी डॉ०चन्द्रशेखर सिंह ने वर्तमान में ईसाई मृतकों के शवों के लिए किये जा रहे उपयोग पर जिला प्रशासन को कोई आपत्ति नहीं होने ...