क्रिसमस कैरोल गायन प्रतियोगिता आयोजित
राजधानी में क्रिसमस फीवर चरम पर पटना. राजधानी में क्रिसमस फीवर चरम पर है.हालांकि क्रिसमस आने में 10 दिन शेष है. इस बीच पटना महाधर्मप्रांत के द्वारा क्रिसमस कैरोल गायन प्रतियोगिता आयोजित किया. सेंट माइकल हाई स्कूल (दीघा) में आयोजित प्रतियोगिता में पटना व आसपास के दस चर्चों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में सेंट मेरी चर्च (मसौढ़ी) ने प्रथम पुरस्कार जीता. प्रेरितों की रानी ईश मंदिर ( कुर्जी) को दूसरा, जबकि इमैक्युलेट कॉन्सेप्शन चर्च (खगौल) को तीसरा पुरस्कार मिला. हर प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र दिया गया. कार्यक्रम का संचालन निदेशक आध्यात्मिक केंद्र मोकामा फादर सेबेस्टियन ने किया. कैरोल सिंगिंग का कार्यक्रम 12 दिसंबर से शुरू हो गया है क्रिसमस को लेकर ईसाई समुदाय तैयारी में जुट गये हैं. मंगलवार 12 दिसंबर से कैरोल सिंगिंग की शुरुआत हो गयी. कैरोल सिंगिंग को लेकर फादर दिनेश टोप्पो और संध्या ओस्ता को संयोजक बनाया गया है. कुर्जी चर्च के मुख्य पुरोहित फादर सेल्विन जेवियर ने बताया कि कैरोल सिंगिंग शाम 4ः30-7ः30 बजे तक चलेगा. बताया गया कि मंगलवार 12 एवं बुधवार 13 दि...