प्रधानमंत्री बिहार में आकर बिहार की जनता के जख्म को कुरेदने और उनको भड़काने का काम कर रहे हैं
बिहारियों से रही है मोदी को चिढ़ : डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह पटना। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए भाषण में बिहारियों के बारे में की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। प्रधानमंत्री के बयान को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी के दिल में बिहारियों के प्रति हमेशा से चिढ़ रही है और किसी न किसी बहाने वे इसको दर्शाने से भी नहीं चुकते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार में आकर बिहार की जनता के जख्म को कुरेदने और उनको भड़काने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अपने बयान में महाराष्ट्र में बिहार और उत्तरप्रदेश के लोगों के साथ हुए दुव्र्यवहार के लिए इंडिया गठबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। जबकि हकीकत यह है कि बिहारियों के प्रति तब नफरत फैलाने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे आज भारतीय जनता पार्टी की गोद में खेल रहे हैं। इससे पहले भी मोदी बिहारियों के डीएनए पर सबाल खड़ा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री बिहार के साथ सौतेला व्यवहार करते रहे हैं। बातें बहुत की मगर किया कु...