संदेश

दिसंबर 19, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

चित्र
  खगड़िया जिला से विभिन्न दलों के नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की पटना . आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम की उपस्थिति में खगड़िया जिले के राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष कुमार रंजन, राजद के मौजूदा प्रखंड अध्यक्ष  संजय कुशवाहा समेत सैकड़ों की संख्या में विभिन्न दलों से जुड़े नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.       कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष  सह पंचायत समिति चौथम गोविंद कुमार, पंचायत समिति सदस्य चौथम सुमन कुमार चौरसिया .जदयू नेता सन्नी गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष निखिल कुमार, पूर्व मुखिया रामाकांत दास, स्वराज इंडिया के संयोजक संजय गुप्ता, वार्ड पार्षद आकाश राज पासवान, स्वराज इंडिया के अभिमन्यु साह, राजद के पूर्व मुखिया रमाकांत दास, राजद के पूर्व वार्ड सचिव कैलाश कुमार तांती, संजय कुमार गुप्ता, पवन कुमार चौरसिया, अजमत अली,...