पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष सेबास्टियन कल्लूपुरा ने प्रार्थना सभा की अगुवाई की
गुमला .केरल में ब्रदर सिरिल कुरियाकोस चेट्टियथ का जन्म 12 अक्टूबर,1941 में हुआ था.उन्होंने सेंट गेब्रियल के मोंटफोर्ट ब्रदर्स के रांची प्रोविंस में प्रवेश किया.उनका प्रथम मन्नत 1960 और द्वितीय मन्नत 1966 में संपन्न हुआ.राजधानी पटना में स्थित कुर्जी में लोयोला हाई स्कूल के वर्ष 1975 और 1984 में प्राचार्य बने.दो बार प्राचार्य बनने के बाद लोयोला हाई स्कूल के परिसर में संचालित संध्या कालीन विद्यालय के प्रभारी पद पर कार्यरत थे.इस बीच पूर्व प्राचार्य ब्रदर सिरिल चेट्टियथ बीमार पड़े.उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया मगर उनको बचाया नहीं जा सका.वे 81 साल के थे. लोयोला मांटेसरी स्कूल के प्राचार्य ब्रदर माइक ने कहा कि ब्रदर सिरिल ने बिहार, झारखंड, उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल में महत्वपूर्ण कार्य करके प्रदेश, गांव और समाज के विकास के लिए जब-जब आवश्यकता हुई है, शिक्षकों ने अपने ज्ञान की रोशनी से इलाके को रोशन किया है. अशिक्षा के खिलाफ शिक्षा के दीप जलाएं हैं और विषमता, भेदभाव व समाज की कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया है. लोगों में नई उम्मीद जागृत किया ...