भावी वार्ड पार्षद प्रत्याशी गोडेन ठाकुर अंथोनी ने लोगों को रिझाने लगे
बेतिया.प्रोन्नत बेतिया नगर निगम में वार्ड के गठन के प्रारूप का प्रकाशन गुरुवार की रात हो गया.नये प्रारूप के अनुसार अब नगर में कुल 46 वार्ड हो गये है. पूर्व के दिनों में बेतिया नगर परिषद में 39 वार्ड थे. वार्ड गठन के नये प्रारूप के अनुसार शहर में 30 व नये जुड़े 08 पंचायतों में हो गये 16 वार्ड हो गये है. अर्थात कुल वार्डों की संख्या 46 हो गई है.बेतिया नगर निगम का परिसीमन होने के बाद वार्ड नंबर- 21 और वार्ड नंबर- 8 को काट कर वार्ड नंबर -7 बनाया गया है परिसीमन होने के बाद ही सामाजिक कार्यकर्ता गोडेन ठाकुर अंथोनी ने वार्ड नंबर- 7 से किस्मत आज़माने का निश्चय किया है. वार्ड नंबर-7 के भावी वार्ड पार्षद प्रत्याशी गोडेन ठाकुर अंथोनी ने लोगों को रिझाने लगे हैं.सबसे पहले लोगों को ईद की शुभकामनाएं देने लगे. वार्ड नंबर -7 के भावी वार्ड पार्षद प्रत्याशी गोडेन ठाकुर अंथोनी ने कहा कि परिसीमन के बाद यह क्षेत्र का चयन किया गया है.जो इस प्रकार है.पूर्व में राजकुमार गुप्ता के घर से अल्बर्ट जौन के घर तक की गयी का पश्चिमी किनारा,प0- राजदेवडी दूरदर्शन केंद्र चैक से राजगुरू चौक,तरुण मुखर्जी चौक मथुरा वर्ण...