डोर-टू-डोर अभियान के द्वारा लोगों को कांग्रेस की नई सोच से जगाने का काम
युवा कांग्रेस ने 10 यूथ की तैनाती की प्रक्रिया शुरू पटना. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा एक बूथ-10 यूथ अभियान की शुरुआत की गयी. प्रदेश के सभी 40 सीटों के हर बूथ पर निगरानी रखने के लिए युवा कांग्रेस ने 10 यूथ की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी. इसकी घोषणा भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव सह बिहार प्रभारी राजेश सिन्हा सन्नी ने पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित बैठक में की. बैठक का आयोजन सन्नी के बिहार प्रभारी बनने के बाद प्रथम आगमन पर किया गया. इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों ने सिन्हा का भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया। गरीब दास ने युवा न्याय के तहत किये गये वादों के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता को साझा किया. इसके लिए डोर-टू-डोर अभियान के द्वारा लोगों को कांग्रेस की नई सोच से जगाने का काम करेगी. वहीं बिहार प्रभारी राजेश सिन्हा सन्नी ने घर-घर गारंटी के तहत राहुल गांधी के न्याय की गारंटी का अर्थ अपने साथियों से साझा किया। उन्होंने युवा न्याय के त...