कुछ पुरुषों का एक समूह ने जय श्री राम का नारा लगाया

 


झाबुआ.मध्य प्रदेश में झाबुआ है.वहां पर कुछ पुरुषों का एक समूह ने जय श्री राम का नारा लगाया. राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह से पहले मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक चर्च के शीर्ष पर चढ़ गए और भगवा झंडे लगा दिए.झाबुआ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अगम जैन ने कहा कि अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.           
             झाबुआ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अगम जैन ने कहा कि “हमारी टीम ने रविवार 21 जनवरी की शाम को साइट का दौरा किया.हमने पूछा कि क्या हुआ. यह एक व्यक्ति का घर था, जिसे वह प्रार्थना के लिए उपयोग करता है, यह कोई चर्च नहीं था.इसलिए हमने स्वत संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज नहीं की.वह व्यक्ति शिकायत दर्ज नहीं करना चाहता था, इसलिए अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है”.       
      अब वायरल हो रहे एक वीडियो में, लोगों को इमारत पर चढ़ते और ईसाई क्रॉस पर एक झंडा लगाते हुए देखा जा सकता है.भगवा झंडे पर अयोध्या राम मंदिर की तस्वीर और श्जय श्री रामश् लिखा हुआ था. यह घटना प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक दिन पहले रविवार, 21 जनवरी को हुई थी.     
       एक व्यक्ति का घर है.उसी घर को प्रार्थना के लिए उपयोग करता है, यह कोई चर्च नहीं था.ऐसा प्रोटेस्टेंट चर्च के लोग करते हैं.खुद को चर्च के पादरी कहते हैं. पादरी नरबू अमलियार ने कहा कि रविवार की प्रार्थना पूरी होने के ठीक बाद लोगों का समूह नारे लगाते हुए पहुंचा.‘यह लगभग दोपहर 3 बजे हुआ जब हमने अपनी रविवार की प्रार्थना पूरी की थी. ये लोग जय श्री राम चिल्लाते हुए कहीं से आ गए. वहां कम से कम 25 आदमी थे और उनमें से कुछ लोग झंडे के साथ चर्च के ऊपर चढ़ गए,‘.

      यह चर्च झाबुआ जिले के राणापुर के दबतलाई गांव में है. अमलियार ने कहा कि वह उन लोगों को पहचानता है, क्योंकि वे पड़ोसी गांव के हैं. ‘मैंने उन्हें पहचान लिया. मैं उनमें से कुछ के नाम भी जानता हूं.मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की कि ये सही नहीं है. मैंने उनसे कहा कि हम यहां सिर्फ उपासक हैं और उन्हें हमें परेशान नहीं करना चाहिए, लेकिन उन्होंने सुनने से इनकार कर दिया, ‘अमलियार ने कहा. उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ.‘ अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई.झाबुआ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अगम जैन ने कहा कि अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.‘हमारी टीम ने रविवार शाम को साइट का दौरा किया. हमने पूछा कि क्या हुआ. यह एक व्यक्ति का घर था, जिसे वह प्रार्थना के लिए उपयोग करता है, यह कोई चर्च नहीं था. इसलिए हमने स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज नहीं की. वह व्यक्ति शिकायत दर्ज नहीं करना चाहता था, इसलिए अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है.‘
           हालांकि पादरी अमलियार ने इस बात से इनकार किया कि यह उनका घर है. ‘यह एक चर्च है जिसे मैंने 2016 में शुरू किया था. हर रविवार, 30-40 लोग यहां प्रार्थना के लिए आते हैं. यह पूजा का स्थान है. मेरा घर अलग है,‘ हालांकि, उन्होंने इस बात पर सहमति जताई कि उन्होंने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है.
‘उन लोगों ने बाद में मुझे माफी मांगते हुए बुलाया. इसलिए मुझे अभी तक यकीन नहीं है कि मैं शिकायत दर्ज करना चाहेंगे या नहीं. मैं अपने गांव के सरपंच से चर्चा करूंगा और उस पर फैसला लूंगा.‘


आलोक कुमार

29 जनवरी को राहुल की यात्रा करेगी बिहार में प्रवेश

 

पटना।भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बिहार मीडिया कमिटी के चेयरमैन प्रेमचन्द्र मिश्रा ने न्याय यात्रा के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी। किशनगंज के रास्ते प्रवेश करने वाली यात्रा 30 जनवरी, को पूर्णिया पहुंचेगी जहां राहुल गांधी एक विशाल रैली को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद 31 जनवरी को कटिहार में रैली होगी और 1 फरवरी को अररिया होते हुए यात्रा झारखंड में प्रवेश कर जायेगी। उनके मुताबिक, दो चरणों में होने वाली यह यात्रा बिहार के  7 जिलों से गुजरेगी और कुल 425 कि0मी0 की दूरी तय करेगी । पहले चरण में किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और अररिया से गुजरेगी। दूसरे चरण में औरंगाबाद, कैमूर और सासाराम से होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जायेगी। मिश्रा ने बताया कि पूर्णिया में होने वाली सभा में नीतीश कुमार शामिल होंगे।


आलोक कुमार

राहुल को मंदिर जाने से रोकना अधर्म-कांग्रेस

शंकरदेव मंदिर जाने से जबरन रोका गया

पटना। बिहार कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम में हो रही हिंसात्मक वारदात की घोर निंदा की। गौर तलब है कि राहुल फिलहाल असम में न्याय यात्रा कर रहे हैं और सोमवार को उन्हें असम के नगांव स्थित शंकरदेव मंदिर जाने से जबरन रोका गया। 

     इससे पहले उनके काफिले पर लगातार हमले हो रहे हैं। जिसमें असम कांग्रेस अध्यक्ष के अलावे अनेक नेता व न्याय योद्धा घायल हो चुके है।   जिस तरह सुनियोजित ढंग से हिंसात्मक वारदात को अंजाम दिया जा रहा है उससे कांग्रेस में बेहद आक्रोश व्याप्त है। इसके खिलाफ सोमवार को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसे पार्टी के वरिष्ठ नेता व न्याय यात्रा के लिए गठित प्रदेश मीडिया कमेटी के अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा ने संबोधित किया। मिश्रा ने असम की हेमन्त विश्व शर्मा की भाजपा सरकार पर हमला बोला ।                         उन्होंने कहा कि भाजपा राहुल नामक लहर से बौखला गयी है। जिस तरह राहुल जी की न्याय यात्रा को हिंसक तरीके से रोकने की कोशिश की जा रही है वह शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि जबसे भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में प्रवेश की है तबसे यात्रा के खिलाफ पुलिस की मौजूदगी में लगातार हिंसात्मक घटना हो रही है। हम इसकी न्याययिक जांच की मांग करते हैं। अपना विरोध दर्ज कराने के लिए कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता सांकेतिक धरना भी दिया और काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

               मिश्रा ने बताया कि जब सारा देश अयोध्या में राम मंदिर का उत्सव मना रहा है, ऐसे में राहुल जी को मंदिर जाने से रोकना घोर अन्याय है।  यह केवल अमानवीय और अधर्मी  ही नहीं बल्कि मौलिक अधिकार के भी खिलाफ है। हम इसकी घोर निन्दा करते हैं। आज के संवाददाता सम्मेलन में जिन लोगों ने भाग लिया उनमें शामिल हैं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री विजय शंकर दूबे, राजेश राठौड़, डा0 शरवत जहां फातिमा ।


आलोक कुमार
 

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...