युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोले अखिलेश, कुशासन की सरकार को उखाड़ फेकेंगे
युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोले अखिलेश, कुशासन की सरकार को उखाड़ फेकेंगे पटना। आज बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में शिरकत कर रहे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कुशासन की सरकार को बिहार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि यह सरकार युवाओं की विरोधी है और युवा कांग्रेस एकजुट होकर सरकार की गैर जरूरी और युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ बुलंद आवाज बनकर आने वाले दिनों में सड़कों पर लड़ेगी। बिहार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास के अध्यक्षता में संगठन मजबूती कों लेकर प्रदेश कार्यकारिणी की अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कि गई जिसमें बैठक कों संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गरीब दास ने कहा एक महीने के अन्दर नीट, अग्नीवीर , पुल बहने जैसे सभी मुद्दों कों लेकर प्रत्येक जिले में मुख्यालय घेराव किया जाएगा वहीं जैसे बिहार में पुल ढहने वाली सरकार है इस सरकार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पुल...