संदेश

दिसंबर 13, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सबूतों के साथ सच को सामने लाने के लिए और सद्भावना वाले सभी लोगों का आभार

चित्र
  नई दिल्ली. जेसुइट्स फादर स्टेन स्वामी की विरासत समिति के संयोजक डॉ. फादर. जोसेफ जेवियर एस जे ने कहा है कि नई फॉरेंसिक रिपोर्ट से पता चलता है कि फादर स्टेन स्वामी को मनगढ़ंत सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया, जेल में डाल दिया गया और उनकी मृत्यु हो गई.    आर्सेनल कंसल्टिंग, एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध डिजिटल फोरेंसिक फर्म ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि भीमा-कोरेगांव मामले में वरिष्ठ मानवाधिकार रक्षक फादर स्टेन स्वामी को गिरफ्तार करने के लिए इस्तेमाल किए गए डिजिटल सबूत उनके कंप्यूटर की हार्ड ड्राइव पर लगाए गए थे. यह रिपोर्ट पिछली रिपोर्ट का अनुसरण करती है जिसमें सह-प्रतिवादी रोना विल्सन और सुरेंद्र गाडलिंग के उपकरणों पर लगाए गए डिजिटल साक्ष्य का दस्तावेजीकरण किया गया था. फोरेंसिक विश्लेषण से पता चला है कि जिन हैकर्स ने फादर स्टेन के कंप्यूटर पर हमला किया, वे वही हैं जिन्होंने विल्सन और गाडलिंग पर हमला किया था.     कई निष्कर्ष भारतीय राज्य को मानवाधिकार रक्षकों की इस हैकिंग से जोड़ते हैं.साइबर सुरक्षा फर्म Sentinel One ने पहले इस हमलावर की जांच की थी औ...

मैं साक्ष्य के साथ मौजूद रहूँगा:सुमन सौरभ

चित्र
  *  प्रसव वार्ड में नर्स का प्रसूता के साथ होता है अमानवीय व्यवहार *  नर्स को दिया जाए सॉफ़्ट स्किल का प्रशिक्षण * यहां घूस के बिना हीमोग्लोबिन से लेकर अन्य किसी भी प्रकार की जांच करवाना है मुश्किल * घावों पर टांका लगाने के लिए इस्तेमाल होने वाला धागा (सूचर) भी उपलब्ध नहीं *  प्रसव वार्ड में रात्रि पहर चिकित्सक उपलब्ध नहीं रहने के कारण मजबूरी में मरीज  जाते है निजी अस्पताल के शरण में जमुई. प्रबोध जन सेवा संस्थान के सचिव व सामाजिक कार्यकर्त्ता सुमन सौरभ ने एक शिकायत पत्र के माध्यम से सदर अस्पताल की तमाम व्यवस्था पर प्रश्न उठाते हुए सोमवार को सिविल सर्जन को एक शिकायत पत्र सौंपा है. उस शिकायत पत्र में उन्होंने स्पष्ट तौर पर लिखा है जब भी सदर अस्पताल में आपका निरीक्षण होता है तो एक उम्मीद जगती है अब किसी प्रकार की समस्या आम लोगों को नहीं होगी पर बड़े ही दुःख के साथ कहना पड़ रहा है आपके निरीक्षण का असर कुछ घंटे तक ही सीमित रहता है.     वर्तमान में सदर अस्पताल का शायद ही कोई ऐसा विभाग है जहां बगैर पैसे (घूस) की काम होता नहीं है.यदि आपको इसकी जानकारी नहीं है तो...

अंतिम संस्कार सेंट ऑगस्टाइन फोराने चर्च, प्रविथानम, पाला में किया गया

चित्र
    पटना.बिहार की राजधानी पटना है.पटना के बगल में ही हाजीपुर है. केरल से आकर ए.वी. जोसेफ ने हाजीपुर में स्कूल खोले.उक्त स्कूल का नाम संत जोंस एकेडमी है.संत जोंस एकेडमी के संस्थापक निदेशक ए.वी.जोसेफ थे.वे ए.वी.जोस से विख्यात थे.उनका निधन 11 दिसंबर को केरल में हो गया था.वे 69 साल के थे.अपने पीछे मारिया जोस,रोनी जोस, सोनी जे हर्ष,सिद्धार्थ हर्ष,नील जे हर्ष आदि को छोड़ गए.      उनका घर केरल में है.श्री ए वी पृथ्वीदाथिल हाउस, नजंदुपारा, उरलीकुन्नम, पाला है.आज मंगलवार 13 दिसंबर को घर पर सुबह 10.00 बजे से अंतिम प्रार्थना करने के बाद पार्थिव शरीर को दोपहर 12.00 बजे से अंतिम संस्कार सेंट ऑगस्टाइन फोराने चर्च, प्रविथानम, पाला में किया गया.         पटना महाधर्मप्रांत में धार्मिक कार्य करने वाले ए.वी.जोस का अंतिम संस्कार में शामिल होने पटना महाधर्मप्रांत के विकर जनरल फादर जेम्स जौर्ज और फातिमा सुसमाचार केंद्र के निदेशक फादर सत्य प्रकाश गए थे.वहीं संत जोंस एकेडमी से जुड़े लोग भी गए थे.   एक लोकधर्मी होने के कारण धार्मिक कार्य में सर्वाधिक योगदान जोस दे...

नवीन तकनीक के इंटरेक्टिव पैनल द्वारा क्लास लिए जाएंगे

चित्र
  बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी द्वारा आगामी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए क्रैश कोर्स एवं उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के लिए लाइव क्लास का शुभारंभ किया गया.उन्नयन, बिहार के अंतर्गत स्टेट ऑफ द आर्ट डिजिटल लर्निंग स्टूडियो का उद्घाटन किया गया.नवीन तकनीक के इंटरेक्टिव पैनल द्वारा क्लास लिए जाएंगे.      विपिन हाई स्कूल अवस्थित डिजिटल स्टूडियो से कक्षा 9 एवं 10 के लिए क्रैश कोर्स सहित रेगुलर क्लासेज तथा राज इंटर कॉलेज अवस्थित डिजिटल स्टूडियो से कक्षा 11 एवं 12 के लिए क्रैश कोर्स तथा रेगुलर क्लास का संचालन किया जायेगा. लिंकः- 09 वीं एवं 10 वीं लाइव क्रैश कोर्स के लिए-https://www.facebook.com/unnayanbiharwc?mibextid=ZbWKwL 10 वीं एवं 11वीं लाइव क्रैश कोर्स के लिए- https://www.facebook.com/profile.php?id=100088672240121... जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा आज वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2023 के लिए क्रैश कोर्स एवं उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के लिए ऑनलाइन क्लास (फेसबुक लाइव के माध्यम से) का शुभारंभ किया गया. साथ ही विपिन हाई स्कूल अवस्थित अत्याधुनिक डिजिटल लर्निंग स्टूड...

जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष को सख्त हिदायत दिया

चित्र
  गया. इस जिले के जिला पदाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने मानपुर के पटवाटोली का निरीक्षण किया.उन्होंने बुनकरों के बीच जाकर किए जा रहे कपड़ा बुनाई के कार्याे को बारीकी से देखा.बुनकरों के बीच उन्होंने पहुंचकर मशीनों का भी जायजा लिया.उद्योगों को किस तरह बढ़ावा दिया जाए उस पर विस्तार से बुनकरों के साथ विचार-विमर्श किया.कपड़ा बुनाई के हो रहे कार्य को देखकर उन्होंने काफी खुशी जाहिर किया.कपड़ा बुनाई के सभी प्रोसेस का भी जायजा लिया.लगभग कपड़ा बुनाई में 8 से 10 अलग अलग प्रोसेस है, उन सभी को घूम घूम कर उन्होंने देखा.     टैक्सटाइल पार्क के बारे में जानकारी लेने पर अध्यक्ष वस्त्र उद्योग बुनकर सेवा समिति श्री प्रेम नारायण पटवा द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में पटवाटोली में अपने अपने घरों में 980 यूनिट, जो लगभग 12500 पावर लूम मशीन से कपड़ा बुनाई का कार्य कर रहे हैं जिसमें लगभग 30 से 35 हजार कामगार/ श्रमिक कार्य कर रहे हैं.इसके अलावा इसमें लगभग 50%महिला कामगर कार्य कर रहे हैं.वर्तमान में साधारण कपड़े बनाने का कार्य किया जा रहा है.         इसके उपरांत जिला पदाधिकारी ...