इन दिनों गोड्डा जिले के ललमटिया के डकैता गांव चर्चा में
गोड्डा.इन दिनों गोड्डा जिले के ललमटिया के डकैता गांव चर्चा में है.यहां पर नीलमणी मुर्मू रहती हैं.उसके बेटा का नाम सूर्यनारायण उर्फ सूर्या हांसदा है.वह इस समय बीमार चल रहा था.जिसके कारण वह अपनी मौसी के घर देवघर के मोहनपुर नावाडीह में रहता था.वहीं पर रहकर इलाज करवा रहा था.गोड्डा.जिले के एसपी मौसी के घर आकर सूर्या हांसदा से पूछताछ करने के उद्ेश्य से उठाकर ले गयी.वह रविवार का दिन था और 10 अगस्त की शाम.उसे पुलिस हिरासत में लिया गया. रात होने पर पुलिस ने सूर्या हांसदा को हथियार खोजने के लिए ले गयी.और बहुत ही नाटकीय ढंग से भाजपा, झाविमो और जेकेएलएम जैसी पार्टियों से चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके सुर्या हांसदा पर आरोप लगाया गया कि वह पुलिस से रायफल छिनने लगा.इसी क्रम में सूर्य नारायण हांसदा की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई.बोआरीजोर थाना के जोलोकुण्डी एवं राहरबड़िया पहाड़ी के तराई से सोमवार 11 अगस्त की सुबह पुलिस ने शव बरामद किया है. सूर्यनारायण हांसदा की मां निलमनी मुर्मू को घटना स्थल पर रोकती है.सूर्या हांसदा की मां निलमनी मुर्मू ने बताया कि कल रविवार को पुलिस ने देवघर के...