पटना के सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ सुनील कुमार
डॉ सुनील कुमार ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ ली कांग्रेस की सदस्यता पटना. पटना के सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ सुनील कुमार ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी भक्त चरण दास, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा और कैम्पेन कमिटी के चेयरमैन डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के समक्ष कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण दिखाते हुए आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ सदस्यता ग्रहण किया. सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास ने कहा कि जनता को यह समझ में आने लगा है कि सामाजिक सद्भाव और एकता के साथ केवल कांग्रेस पार्टी ही देश को विकास के मार्ग पर रख सकती है. सर्जन डॉ सुनील कुमार ने कहा कि देश के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में आशा की किरण दिखती है.दल के नीतियों और नेतृत्व पर मुझे पूरा भरोसा है इसलिए मैंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी भक्तचरण दास, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, कैम्पेन कमिटी के चेयरमैन राज्यसभा सांसद डा0 अखिलेश प्रसा...