रत्नेश सदा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई
पटना.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं.उनका मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार हुआ. जदयू विधायक रत्नेश सदा को मंत्रिमंडल में जगह मिल गई और उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली. राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने रत्नेश सदा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. सहरसा जिले के सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र से 2010 से तीन बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले रत्नेश सदा को मंत्री बना दिया गया है.सहरसा जिले के सोनबरसा से जदयू के विधायक हैं. वे मुसहर समाज से आने वाले रत्नेश सदा को नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल करने के पीछे हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों को माना जा रहा है. बिहार के पूर्व सीएम और हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन उनकी खाली जगह को सरकार ने भर दिया है.जदयू एमएलए रत्नेश सदा को सरल स्वभाव का इंसान माना जाता है. वो कभी अपनी आजीविका के लिए रिक्शा चलाते थे. उनके पिता लक्ष्मी सदा भी मजदूर ही थे. कभी रिक्शा चलाने वाले रत्नेश सदा अब नीतीश कैबिनेट में मंत्रालय चलाएंगे. रत्नेश सदा...