संत पापा को 09 दिनों के बाद ए जेमेली विश्वविद्यालय अस्पताल से छुट्टी
रोम में रहने वाले 83 साल के संत पापा फ्राँसिस बीमार थे.बुधवार 07 जून की सुबह आम दर्शन समारोह के अंत में संत पापा फ्राँसिस को रोम के ए जेमेली विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोपहर में उनका ऑपरेशन किया गया.
इस अस्पताल में संत पापा का लैपरोटोमी और पेट की दीवार का ऑपरेशन किया गया.
संत पापा को 09 दिनों के बाद ए जेमेली विश्वविद्यालय अस्पताल से छुट्टी मिल गयी.अपनी हर्निया से संबंधित सर्जरी के बाद संत पापा शुक्रवार की सुबह संत मारिया मेजर महागिरजाघर में (सालुस पोपोली रोमानी) रोम वासियों की संरक्षिका माता मरिया की प्रतिमा के सामने प्रार्थना करने के बाद वाटिकन लौट आए.
मालूम हो कि संत पापा 1 अप्रैल 2023 को ब्रोंकाइटिस के लिए ए जेमेली विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती होने के बाद और 14 जुलाई 2021 को अपने कोलन सर्जरी के बाद, वाटिकन लौटते समय संत पापा इसी तरह रोम वासियों की संरक्षिका माता मरिया का दर्शन करने गये थे.
आज सुबह शुक्रवार को कृतज्ञता की अभिव्यक्ति के रूप में संत पापा ने पूरी ऑपरेटिंग टीम जिसमें डाक्टर, नर्स, चिकित्सा कर्मचारी, सामाजिक और स्वास्थ्य कार्यकर्ता और सहायक कर्मचारी शामिल थे.जिन्होंने 7 जून को ऑपरेशन के दौरान किसी भी तरह से उनकी मदद की.
आलोक कुमार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Bihar : Apprenticeship क्यों जरूरी है? प्रशिक्षण के बाद रोजगार में अनुभव की भूमिका
प्रशिक्षण के बाद Apprenticeship और अनुभव रोजगार में कितने महत्वपूर्ण हैं? कौशल प्रमाणपत्र से नौकरी तक पहुंचने में अप्रेंटिसशिप की अहम भूमि...
-
यह तिथि इतिहास, धर्म, साहित्य और संस्कृति के अद्भुत संगम का प्रतीक 23 अप्रैल का दिन विश्वभर में एक विशेष महत्व रखत...
-
निवेशकों के रुझान के चलते कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है सोना और चांदी भारतीय बाजार में हमेशा से निवेश और प...
-
संवैधानिक अध्यक्षीय आसन से सीधे ईसाई धर्मग्रंथ बाइबिल के उद्धरणों के साथ सदन की कार्यवाही की शुरुआत की दक्षिण भारत की राजनीति में एक ऐतिहास...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/