निरीक्षण रिपोर्ट अपलोड करना सुनिश्चित करें
नालंदा। आज 28 जून को श्री शशांक शुभंकर ,जिलाधिकारी, नालंदा की अध्यक्षता में जिला शिक्षा विभाग से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।समीक्षा के क्रम में निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों,शिक्षकों एवं कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जाए ।नामित निरीक्षी पदाधिकारी धर्मी द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण रिपोर्ट अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे । उन्होंने कहा कि विद्यालयों के नियमित अनुश्रवण का मूल उद्देश्य यह है कि प्रत्येक सरकारी विद्यालय का संचालन निर्धारित मानक के अनुरूप हो रहा है अथवा नहीं । यदि विद्यालय संचालन में किसी प्रकार की कमी अथवा कठिनाई है तो अनुश्रवण के माध्यम से उसे ठीक कराया जा सके, ताकि अध्ययनरत बच्चों के लिए विद्यालय में उचित शैक्षणिक वातावरण का निर्माण कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराया जा सके । इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु विद्यालय अनुश्रवण व्यवस्था को और प्रभावी एवं सशक्त बनाने की आवश्यकता है, जिसके तहत शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थित आधारभूत संरचना के साथ ही एकेडमिक एक्टिविट...