संदेश

मार्च 9, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गुलरवेद गांव में 3 लोगों की मृत्यु एवं 2 लोगों के घायल

चित्र
  गया. बुधवार की सुबह 8ः00 बजे बाराचट्टी के बुमेर पंचायत के गुलरवेद गांव में 3 लोगों की मृत्यु एवं 2 लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है. घटना काफी दुखद है.घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थल पर टीम भेजा गया.ग्रामीणों का आरोप है कि आर्मी के फायरिंग अभ्यास के दौरान गोला गिरने से ऐसी घटना घटित हुई है.     घटना के वास्तविक जांच के लिए ज़िला पदाधिकारी ने फॉरेंसिक टीम सहित पांच उच्च स्तरीय टीम का गठन किया गया है तथा तत्काल सभी प्रकार के फायरिंग अभ्यास को रोकने के लिए रांची अवस्थित रेंज आवंटन पदाधिकारी को अनुरोध किया गया.       तत्काल प्रभावित परिवार को पारिवारिक लाभ योजना एवं कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत लाभ दिया गया है और हर संभव सरकारी योजना से लाभ आच्छादित करने हेतु निर्देश दिया है.इलाजरत घायल लोगों के बेहतर इलाज हेतु मगध मेडिकल के अधीक्षक को निर्देश दिया गया.        जिला पदाधिकारी ने स्वयं मगध मेडिकल अस्पताल पहुंचकर इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत दोनों मरीजों से मिला एवं पूरी घटना की जानकारी लिया तथा उपस्थित मेडिकल स्टाफ को निर्देश दिया क...

अंजाम देने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को तत्काल गिरफ्तार किया जाए

चित्र
  पटना.अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ऐपवा ने बेगूसराय में 2 बच्चियों के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना की तीखी निंदा की है और मांग किया है कि घटना को अंजाम देने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को तत्काल गिरफ्तार किया जाए. बच्चियां बुरी तरह घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. बच्चियों के बेहतर इलाज का इंतजाम किया जाना जरूरी है. चार अभियुक्तों में से पुलिस ने अभी सिर्फ दो को गिरफ्तार किया है.            ऐपवा, बिहार राज्य अध्यक्ष सरोज चौबे ने कहा है कि भाजपा-आरएसएस से जुड़ा बजरंग दल समाज में किस तरह का काम करता है, यह इस घटना से स्पष्ट है. कमजोर, दलित, अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति और महिलाओं के प्रति इनकी घृणा की यह अभिव्यक्ति है. इनके हिंसक घृणा अभियान में अब छोटी-छोटी बच्चियां भी चारे की तरह इस्तेमाल की जा रही हैं.      भाकपा माले और ऐपवा की एक टीम ने  माले नेता  दिवाकर प्रसाद के नेतृत्व में घटना स्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की है. टीम को पीड़ितों के परिजनों ने घटना की जानकारी दी और बताया कि दिन के लगभग 3बजे मध...

बिहार बीजेपी ने 45 सांगठनिक जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा

चित्र
 बेतिया.बिहार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में गुरुवार को बड़े स्तर पर सांगठनिक फेरबदल किया गया. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने गुरुवार को बीजेपी के सांगठनिक 45 जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी की है. सूची में कई ऐसे नए लोग हैं जिन्हें जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.            बिहार बीजेपी ने 45 सांगठनिक जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी. नए जिलाध्यक्षों के चयन में सभी मानकों का ख्याल रखा गया है.वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा और उसके बाद 2025 में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है.       भारतीय जनता पार्टी ने फुलप्रूफ तैयारी करनी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में सभी 45 सांगठनिक जिलों में अपने नए जिलाध्यक्षों की तैनाती कर दी है. वैसे तो बिहार में 38 जिले हैं, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपने सुविधा अनुसार कई बड़े जिलों को दो या तीन हिस्सों में बांटकर अपना सांगठनिक जिला बनाया है. वहीं भाजपा का भी बिहार में अपना 45 सांगठनिक जिला है.       बिहार भाजपा के तरफ से जो सूची जारी की गई ...