पटना. पटना जिले में है बाढ़ प्रखंड. पटना महाधर्मप्रांतीय पुरोहितों के द्वारा बाढ़ पल्ली संचालित है.यहां पर बाढ़ संत जोसेफ कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल प्लस टू के 294 छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में उपस्थिति दर्ज कराई थी. जिसमें से 251 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई वहीं 43 छात्राएं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुई. इसी विद्यालय की छात्रा स्नेहा रानी ने 500 अंक में 464 अंक लाकर अपने बाढ़ अनुमंडल एवं स्कूल का नाम गौरवान्वित किया है. वहीं द्वितीय श्रेणी में रश्मि सिंह 456 अंक, कृतिका कुमारी 454 अंक, संस्कृति सिन्हा 453 राजनंदनी वर्मा 451 तमन्ना कुमारी 450 नोसबा प्रवीण 449 अंजली कुमारी 448 वर्षा रानी 448 संजना कुमारी 448 विद्यालय टॉप टेन में अपना नाम दर्ज कराई. छात्राओं से वार्तालाप करने के बाद वह अपने मंतव्य को व्यक्त करते हुए बता रही है कि कोविड-काल में पढ़ाई एक चुनौती बन चुकी थी. घर में स्मार्टफोन नहीं होने कारण ऑनलाइन क्लास करना एक मध्यम परिवार के बच्चे के लिए काफी मुश्किल था उस स्थिति में उनके अभिभावक ने अपने बच्चों के लिए स्मार्टफोन की व्यवस्था की और पढ़ाई ...