संदेश

अगस्त 29, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

परिमार्जन के अभिलेखों की रैंडम जांच करने का निर्देश

चित्र
 इस्लामपुर: आज जिला पदाधिकारी नालंदा श्री शशांक शुभंकर द्वारा राजस्व शाखा की समीक्षात्मक वैठक की अध्यक्षता की गई.आर ओ आर में इस्लामपुर एवं राजगीर में अपेक्षाकृत प्रगति थोड़ा कम पाया गया तथा सभी अंचल पदाधिकारियों को 15 दिनों के अंदर शत-प्रतिशत आर ओ आर कार्य पूर्ण करने का  निर्देश   दिया गया. परिमार्जन के कई मामलों में निष्पादन की गुणवत्ता ठीक नहीं रहने पर अपर समाहर्ता एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता को परिमार्जन के अभिलेखों की रैंडम जांच करने का निर्देश दिया गया. भूमि सुधार उप समाहर्ता को परिमार्जन के लंबित मामलों को त्वरित निष्पादन कराने के निर्देश दिए गए.म्युटेशन के कई मामले 63 दिन बाद भी लंबित पाए गए.जिला पदाधिकारी ने भूमि सुधार उपसमाहर्ता को लंबित मामलों की जांच करने का निर्देश दिया. अभियान बसेरा में सबसे अधिक मामले अस्थावां अंचल के लंबित पाए गए.सभी अंचलाधिकारियों को आगामी बैठक के पूर्व मामले के निष्पादन के आदेश दिए गए. जल- जीवन-हरियाली के तहत सार्वजनिक कुओं को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है परंतु जल-जीवन-हरियाली पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है.सभी अंचलाधिकारियों को अप...

मद्य निषेध कानून का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए

चित्र
   *मद्य निषेध को लेकर नियमित रूप से करें पेट्रोलिंग, लगातार चलायें सघन छापेमारी अभियान : जिलाधिकारी बेतियाः सोमवारीय बैठक में विधि-व्यवस्था, मद्य निषेध, शनिवारीय जनता दरबार आदि की हुई समीक्षा।अनुमंडलस्तर, थाना स्तर पर नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन कराने का निर्देश.जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवारीय बैठक सम्पन्न हुयी.  इस बैठक में विधि-व्यवस्था, मद्य निषेध, शनिवारीय जनता दरबार आदि की विस्तृत समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गयी. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री उपेन्द्र नाथ वर्मा, उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, श्री अनिल राय सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा सभी एसडीएम, एसडीपीओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष आदि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे. जिलाधिकारी ने कहा कि मद्य निषेध को लेकर नियमित रूप से पेट्रोलिंग करायी जाय तथा लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाना सुनिश्चित किया जाए. संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स...

उत्तराधिकारी के बीच कराने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया

चित्र
   * सजावार बंदियों के बंदी पारिश्रमिक से पीड़ित व्यक्ति/उत्तराधिकारी के बीच होगा 113748 रूपये का वितरण *जिलास्तरीय अपराध पीड़ित कल्याण समिति की बैठक में लिया गया निर्णय बेतियाः पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिलास्तरीय अपराध पीड़ित कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न हुयी. बैठक में अधीक्षक, उपकारा, बगहा द्वारा कुल-11 सजावार बंदियों (जो वादों के सजावार बंदी हैं) द्वारा अर्जित की गयी बंदी पारिश्रमिक में से काटे गये अंश कुल राशि-113748.00 (एक लाख तेरह हजार सात सौ अड़तालीस) रूपये का वितरण पीड़ित व्यक्ति/उत्तराधिकारी के बीच कराने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया. जिलास्तरीय अपराध पीड़ित कल्याण समिति द्वारा अधीक्षक, उपकारा, बगहा द्वारा प्रस्तुत किये गये प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया कि उपकारा, बगहा के उपरोक्त 11 सजावार बंदियों के द्वारा किए गए श्रम के बदले उन्हें भुगतान की गई राशि से कटौती की गयी राशि 113748.00 का भुगतान पीड़ित परिवार/उत्तराधिकारी को किया जाय. अधीक्षक, उपकारा, बगहा द्वारा बताया गया कि गृह विभाग के संकल्प में उल्लेखित प्राव...