किसी टोले में पानी की दिक्कत होती है तो नियंत्रण कक्ष में सूचित करें
गया. गया जिले के ग्रामीण क्षेत्र में वाटर क्राइसिस के संबंध में जिला पदाधिकारी गया डॉ त्यागराजन एसएम ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, पीएचईडी के अभियंता को बैठक में शामिल किया गया. इसके साथ ही समाहरणालय सभाकक्ष में विभिन्न प्रखंडों के बनाए गए वरीय पदाधिकारी से भी उनके प्रखंड में पेयजल के वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त किया. बैठक में मुख्य रूप से गर्मी के मौसम में ग्रामीण एवं वाटर क्राइसिस टोला/ बसावट में जल संकट की स्थिति उत्पन्न ना हो, इसे लेकर बैठक करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए. जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि नल जल योजना जो पंचायत राज विभाग द्वारा संपन्न हुई है उस में बंद पड़े योजनाओं को सर्वेक्षण कराएं साथ ही टेक्निकल असिस्टेंट के माध्यम से पीएचईडी के बंद पड़े योजनाओं का भी सर्वेक्षण कराएं यदि कहीं भी जो कमी पाई जाएगी उसे तुरंत दुरुस्त करवाएं. छूटा हुआ टोला में तेजी से बोरिंग करा कर 5 से 10 नल का टैप लगाते हुए पानी सप्ला...