संदेश

जुलाई 25, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुख्यमंत्री ने दुरुस्त करने का निर्देश दिया ताकि कनेक्टिविटी बेहतर हो सके

चित्र
  * आज निर्माणाधीन मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान पुराना परसा बाजार मोड़-सम्पतचक रोड के पास फ्लाईओवर बनाने और उसे मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ से जोड़ने का निर्देश दिया। इससे संपतचक पथ के माध्यम से आने वाले लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग मिलेगा और वे मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ के माध्यम से सुगमतापूर्वक आवागमन कर सकेंगे..... पटना.बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज मंगलवार को निर्माणाधीन मीठापुर- महुली एलिवेटेड पथ परियोजना की प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुराना परसा बाजार मोड़-सम्पतचक रोड के पास फ्लाईओवर बनाने और इसे मीठापुर - महुली एलिवेटेड पथ से जोड़ने का निर्देश दिया.     उन्होंने कहा कि इससे सम्पतचक पथ के माध्यम से आने वाले लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग मिलेगा और वे मीठापुर - महुली एलिवेटेड पथ के माध्यम से सुगमतापूर्वक आवागमन कर सकेंगे. निर्माणाधीन मीठापुर- महुली पथ परियोजना के निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री को अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण श्री प्रत्यय अमृत ने मीठापुर - महुली एलिवेटेड पथ के निर्माण कार्य की प्रगति से संब...

शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक

चित्र
  गया. ’जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द के वातावरण में मनाने तथा विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक करते हुए सम्मानित सदस्यों से उनके क्षेत्र में की जा रही तैयारियों के संबंध में अवगत हुए.’        जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिस तरह रामनवमी  एवं बकरीद के त्योहार में विधि व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था संधारण किया गया था उसी प्रकार मुहर्रम पर्व में भी संधारित कराया जाएगा. किसी भी स्थिति में डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा. डीजे पर पूर्ण पाबंदी रखी गई है इसके लिए सभी थानाध्यक्ष अपने एरिया के डीजे संचालकों के साथ बैठक कर ली गयी है. मुहर्रम पर्व के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को ध्यान में रखते हुए सभी थाना रूट वेरीफाई कर ली गयी है और उसी रास्ते से ही जुलूस निकाला जाएगा.        उन्होंने शांति समिति के सभी सम्मानित सदस्यों को कहा कि अपने क्षेत्र के ताजिया के ऊंचाई को भी आकलन कर लें ताकि रास्ते म...

जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा सीता कुंड, तुलसी बाग इत्यादि का निरीक्षण

चित्र
    गया. पितृपक्ष मेला 2023 के सफल आयोजन तथा देश विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व में किए जा रहे तैयारियों का जायजा आज जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा सीता कुंड, सीता पथ, गयाजी डैम, देवघाट, गजाधर घाट, सूर्य कुंड का रास्ता, विष्णुपद मंदिर प्रांगण, तुलसी बाग इत्यादि का निरीक्षण करें यात्रियों की सुविधा देने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं.         सीता कुंड निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी में नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि टूटे हुए टाइल्स को अभी से ही ठीक करवाना शुरू करवाएं. इसके उपरांत उन्होंने कार्यपालक अभियंता गया जी डैम से जानकारी लिया कि कितने स्थानों से सीता पथ में बने अंडरग्राउंड नाला  में वार्ड संख्या 53 के कितने नाले मिल रहे हैं, इसपर बताया गया कि कुल रास्ता का नाला को मेन नाला में जोड़ा गया है. स्थानीय लोगों ने जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया कि नाला काफी ढलकाव होने के कारण पानी जमा हो जा रहा है, नाली का ऊपरी सरफेस को बड़ा करवाने की आवश्यकता है इस पर जिला पदाधिकारी ने निर्देश दि...