लोकतंत्र की आवाज़ बंद किए जाने और षडयंत्र
अमृत काल नही मित्र काल का दौड़ हैः राष्ट्रीय अध्यक्ष पटना. लोकतंत्र की आवाज़बंद किए जाने और षडयंत्र के तहत राहुल गांधी जी की सदस्यता छीने जाने के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी जी एवं बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री शिव प्रकाश गरीब दास और बिहार युवा कांग्रेस के प्रभारी राजेश कुमार शन्नी के नेतृत्व में बिहार के पटना में लोकतंत्र बचाओ विशाल मशाल जुलूस प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से ‘लोकतंत्र बचाओ मशाल जुलूस‘ निकाला गया जो राजापुल होते हुए बांसघाट स्थित देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा० राजेन्द्र प्रसाद जी के समाधि स्थल पर समाप्त हुआ. राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्रीनिवास ने बताया की देश में जिस तरह व्यक्तिगत संस्थान का दुरुपयोग किया जा रहा हैं इससे साफ़ दिखता है अघोषित आपातकाल पूरे देश मे लागू है और देश में लोग समझ रहे की यह अमृत काल नही मित्र काल का दौड़ है.श्री निवास जी बताया की हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी का एक ही सवाल है कि आखिर 20000 करोड़ जो सेल कंपनी में है वह किसका ...