🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

जिलों के सभी प्रखंडों में ' सतर्कता एवं जागरूकता मार्च'


पटना. पटना समेत बिहार के सभी जिलों के सभी प्रखंडों में ' सतर्कता एवं जागरूकता मार्च'  का आयोजन कर रही है.पार्टी के सभी नेता व विधानमंडल दल के सदस्यों के साथ प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में इस मार्च में शामिल हुए हैं.

पटना उच्च न्यायालय के सामने स्थित बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा से शुरू और कारगिल चौक के पास अंत.इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह जी,प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा जी एवं संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जी,जदयू मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार जी, अन्य विधायक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे.

केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने देश का पीएम कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो का नारा लगाया. इस दौरान बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीट जीतने का भी ललन सिंह ने दावा किया.ललन सिंह ने कहा कि 2024 से पहले पूरा विपक्ष एक मंच पर आएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी मुहिम में लगे हुए हैं. उनको सफलता भी मिलेगी. सब एकजुट हो जाएंगे तो बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा. जनता बहुत उम्मीद से महागठबंधन की तरफ देख रही है. जुमलेबाजों को सबक सिखा देगी.

मौके पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश के पर्दाफाश करने के लिए हम जागरूकता मार्च कर रहे हैं. केंद्र सरकार के गलत नीतियों के चलते देश में मंहगाई और बेरोजगारी चरम पर है.इसलिए लोगों को सतर्क किया जा रहा है.भाजपा धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास कर रही है, उसको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस मार्च के माध्यम से आम जनता को जागरूक कर रहे हैं. सतर्क कर रहे हैं. भाजपा की साजिश है कि समाज में तनाव पैदा कर दो. भाईचारा खत्म कर दो. ताकि बिना कुछ किए लोग गोलबंद होकर उनको वोट दें.इसी के खिलाफ आज आमलोगों को सतर्क किया जा रहा है.


आलोक कुमार

कुल 06 अपील वादों की सुनवाई

 


नालंदा.इस जिले में लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत द्वितीय अपील वादों की सुनवाई की गयी.कुल 06 वादों को  निष्पादित किया गया.जिला पदाधिकारी नालंदा श्री शशांक शुभंकर द्वारा लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत द्वितीय अपील वादों की सुनवाई की गई.आवास योजना के लाभ से संबंधित,पेयजल तथा गली-नली से संबंधित,वैक्सीनेशन कार्य के भुगतान से संबंधित सहित कुल 06 अपील वादों की सुनवाई की गई.कई मामलों में वरीय पदाधिकारी द्वारा जांच के आदेश दिए गए.


आलोक कुमार

डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऑर्गनाइजेशन छात्र संघ बिहार के द्वारा कार्यक्रम बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया

 पटना. विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी राजकीय फार्मेसी संस्थान अगम कुआं पटना में डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऑर्गनाइजेशन छात्र संघ बिहार के द्वारा कार्यक्रम बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया.


बिहार के प्रसिद्ध समाजसेवी और फार्मेसी के शुभचिंतक विकास चंद्रा गुड्डू बाबा, पूर्व प्राचार्य डॉक्टर शैलेंद्र कुमार, कोल इंडिया फार्मासिस्ट संगठन के सचिव राजू जी पटना के, पटना हाई कोर्ट के सीनियर वकील शशि भूषण, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सचिव चमरू प्रसाद बॉस एवं अन्य सम्मानित फार्मासिस्टो ने आसन का शोभा बढ़ाया.

कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेना था और छात्रों ने भी बेहद उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया एवं पुरस्कार भी अर्जित किया फार्मेसी प्रश्नोत्तरी में राहुल कुमार को प्रथम पुरस्कार दिया गया. वहीं सबसे अच्छी रंगोली बनाने के लिए अमन गौतम को पुरस्कृत किया गया. पेंटिंग एवं प्रोजेक्ट कार्य के लिए भी प्रथम पुरस्कार दिए गए तथा अन्य गतिविधियों जैसे की स्पीच वगैरह में भी पुरस्कार दिए गए हैं.

कार्यक्रम में मुख्यतः दिनभर फार्मासिस्ट योगदान और समर्पण की बात हुई एक फार्मासिस्ट दवा बनाने से लेकर अनुसंधान तक किस प्रकार से समाज की सेवा करता है इस विषय पर भी चर्चा हुआ मंच का संचालन राजनाथ जी ने किया कार्यक्रम में सीनियर फार्मासिस्ट शाहिद ,जितेंद्र, नीलकमल ने भी अपने मंतव्य रखें.

अंततः कार्यक्रम सफल रहा और कार्यक्रम सफल बनाने में डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार चौधरी का विशेष सहयोग रहा.मुख्य रूप से बेरोजगार फार्मासिस्ट एवं फार्मेसी छात्रों द्वारा कार्यक्रम को बेहद आकर्षक बनाया गया. इस 1 दिन के कार्यक्रम के लिए बहुत कड़ी मेहनत की गई थी. जिसके


लिए आयोजन समिति के सभी सदस्य को बेहद धन्यवाद देना चाहता हूं .तथा उन लोगों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जो उन्होंने आर्थिक सहयोग किया कार्यक्रम बेहद आकर्षक हुआ और सभी लोग बेहद खुश थे और जो लोग फार्मेसी और फार्मासिस्ट की प्रतिभा पर सवाल उठाते हैं. उनके मुंह पर यह कार्यक्रम एक तमाचा था. आप लोग थोड़ा सा और स्किल डेवलप कीजिए ताकि हम और अच्छा कर सके ताकि हम गर्व से कह सकें.


आलोक कुमार


Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...