बेतिया प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया
* जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता आदि प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी फ्लैग मार्च में हुए शामिल * लोगों से अपील-सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं मुहर्रम बेतिया । मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय तथा पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री अमरकेश डी के नेतृत्व में बेतिया प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी शामिल रहे। पुलिस केन्द्र, बेतिया से प्रारंभ होकर फ्लैग मार्च इमली चौक, सोआबाबू चौक, नगर थाना, कालीबाग, राजड्योढ़ी, मुहर्रम चौक, बस स्टैंड, हरिवाटिका चौक, गनौली, सरिसवा रोड, छावनी, शेख धुरवा, राय धुरवा, जोकहां, मनुआपुल आदि स्थलों से गुजरते हुए समाहरणालय परिसर में आकर समाप्त हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दप...