संदेश

अप्रैल 18, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्वच्छता जागरूकता को जन जन तक पहुंचाने के लिए साइकिल रैली

चित्र
    स्वच्छता जागरूकता को जन जन तक पहुंचाने के लिए साइकिल रैली 21 अप्रैल को बेतिया.पश्चिम चंपारण जिले में नगर निगम बेतिया संचालित है.नगर निगम बेतिया की महापौर गरिमा देवी सिकारिया हैं.महापौर गरिमा देवी सिकारिया का मानना है कि संपूर्ण स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से और अपने अपने घर से ही शुरू करना वक्त की मांग है. आपका यह ‘स्वच्छता व्रत‘ दूसरे के लिए अनुकरणीय उदाहरण और प्रेरक बनेगा.    इसके लिए महापौर ने एक नारा देते हुए कहा है कि आप सब से एक प्रार्थना पूर्ण नारा है कि -घर घर से शुरू करें संपूर्ण स्वच्छता की एक नई कहानी, जन जन को बनना है अब नगर निगम का स्वच्छता सेनानी! बेतिया नगर निगम प्रशासन आपका आह्वान करता है कि नगर निगम के सफाई कर्मी के पहुंचने पर घर में ही छांट कर सूखा और गीला कचरा अलग अलग रख दें.      इस कार्य को घर घर की आदत में शामिल करने के लिए शुक्रवार 21 अप्रैल को सुबह 6 बजे से बेतिया नगर निगम कार्यालय से तीन लालटेन चौक, राजगुरू चौक होते हुए, काली बाग मंदिर उत्तरवारी पोखरा होते हुए, छावनी चौक से सुप्रिया रोड, स्टेशन चौक से कलेक्ट्रेट तक निकलने वाली...

पछुआ हवा के प्रभाव के कारण चार-पांच जगहों पर फिर से आग सुलग गई

चित्र
राजगीर. राजगीर के पहाड़ी वन क्षेत्र में रविवार दोपहर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई. सैकड़ों वन कर्मी, मजदूर एवं फायर ब्रिगेड दस्ता के माध्यम से सोमवार को सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया था. यह आग जंगली झाड़ियों में कोणार्क नगर से जरासंध का अखाड़ा तक लगभग 4 किलोमीटर लंबाई के लीनियर पैच में लगी थी, जिसे सोमवार सुबह तक नियंत्रित कर लिया गया था.     सोमवार को दोपहर बाद पछुआ हवा के प्रभाव के कारण चार-पांच जगहों पर फिर से आग सुलग गई, जिसे शाम तक पुनः नियंत्रित कर लिया गया.मंगलवार को दोपहर में फिर से एक जगह आग सुलगने की सूचना मिली, जिसे वन कर्मियों द्वारा तत्काल ही नियंत्रित कर लिया गया. जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर स्वयं रविवार संध्या से राजगीर में कैम्प कर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तमाम आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते रहे.आज लगातार तीसरे दिन जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी ने राजगीर के पहाड़ी वन क्षेत्र का निरीक्षण किया.        निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए बताया कि फिलहाल पूरे वन क्षेत्र में कहीं भ...

ऑक्सीजन फ्लो मीटर नियमित रूप से जांच करते रहें

चित्र
  गया.अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में बनाए गए डेडीकेटेड हिट स्टॉक वार्ड का जायजा जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम द्वारा किया गया. यहां कुल 50 बेड को फंक्शनल कराया गया है, ताकि हीटवेव से संबंधित कोई भी मरीज आने पर उन्हें क्विक इलाज मुहैया हो सके.          हीट स्टॉक वार्ड में कुल 100 बेड उपलब्ध है. यहां कुल 75 एयर कंडीशन लगाए गए हैं।.इस पूरे वार्ड को वाताकुलीन रखा गया है ताकि क्रिटिकल कंडीशन में हीटवेव से पीड़ित मरीज को पूरी अच्छे तरीके से उपचार किया जा सके.          जिला पदाधिकारी ने हीट वेब से पीड़ित मरीजों को कैसे उपचार किया जाता है मरीज को पहले कहां लाया जाएगा तथा क्या-क्या एस ओ पी पालन कराया जाएगा इसका पूरी जानकारी लिया.        निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने साफ सुथरा में कमी देखते हुए और बेहतर बनाने का निर्देश दिए. टॉयलेट की नियमित सफाई करवाने का निर्देश आउटसोर्सिंग एजेंसी को दिया. उन्होंने वार्ड में लगाए गए वाटर कूलर पेयजल व्यवस्था को देखते हुए उन्हें पर्याप्त ग्लास एवं निर्बाध बिजली रखने क...

नई शिक्षक नियमावली को फिलहाल शिथिल किया जाए

चित्र
   *शिक्षक और शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन करेगी कांग्रेस * मुख्यमंत्री से मिलेंगे प्रदेश अध्यक्ष पटना.बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर समर्थन मांगा है. संघ ने एक मांग पत्र के जरिए अनुरोध किया है कि नई शिक्षक नियमावली को फिलहाल शिथिल किया जाए. इसी के साथ पहले से नियोजित और कार्यरत शिक्षकों को बिना शर्त राज्य कर्मी बनाया जाए.      संघ के नेताओं ने टेट-एसटेट पास सभी अभ्यर्थियों को आयोग की परीक्षा से अलग कर राज्य कर्मी के तहत बहाल करने की मांग की. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने आश्वासन दिया कि वो शिक्षकों के मसले पर मुख्यमंत्री से मिलेंगे. डॉ सिंह ने कहा कि वो खुद एक शिक्षक हैं और शिक्षकों का महत्व और उनकी परेशानियों को जानते हैं.        उन्होंने ने कहा कि पहले से कई तरह की परीक्षाएं पास कर शिक्षक बने लोगों को बार-बार परीक्षा में बैठाना उचित नहीं है. प्रतिनिधिमंडल में संघ के राज्य कोषाध्यक्ष प्रवीण, संघ के मुखपत्र प्राच्य प्रभा के सं...