.देश में स्वतंत्रता संग्राम के 1857 के अग्रिम योद्धा वीर कुंवर सिंह का 166 वां विजयोत्सव
पटना.देश में स्वतंत्रता संग्राम के 1857 के अग्रिम योद्धा वीर कुंवर सिंह का 166 वां विजयोत्सव आज पूर्वाह्न 11.30 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय, सदाकत आश्रम में मनाया गया.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की. उन्होंने कहा कि एक मिर्जाफर के कारण 1757 में भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी की नींव रखी गयी. ठीक 100 सौ साल बाद इस्ट इंडिया कम्पनी की विनाशकारी लीला से निजात पाने के लिए 1857 में स्वतंत्रता संग्राम की पहली लड़ाई लड़ी गयी जिसके हीरो थे 80 साल के बुर्जुग वीर कुंवर सिंह, जिनके फौलादी हौसलों के सामने अंग्रेजी सेना पस्त हो गयी. आज वीर कुंवर सिंह सबसे प्रासंगिक हैं क्योंकि भारत की मौजूदा सरकार ईस्ट इंडिया कम्पनी के तर्ज पर काम रही है. चंद हाथों में देश की सम्पत्ति गिरवी रखी जा रही है क्योंकि सरकार मुनाफाखोर हो गयी है. मुनाफा कमाने के लिए बुनियादी जरूरतों की चीजें भी बेची जा रही है. एयरपोर्ट, इन्सुरेंस,रेलवे एवं खाना पकाने वाले गैस से लेकर स्टेशन भी बेचा जा रहा है. डा0 सिंह ने कहा कि अडाणी और अम्बानी ...