हर राज्य में विभिन्न स्तरों पर कांग्रेस कर्मियों द्वारा सह यात्रा निकाला जायेगा
युवा कांग्रेस में अपनी जिम्मेवारी को निभा चुके है: राजेश सिन्हा सन्नी
पटना: भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव सह बिहार प्रभारी श्री राजेश सिन्हा सन्नी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव की तिथि दिनांक 31 अगस्त, 2022 को घोषित कर दी गयी है. नामांकन की तिथि 1 सितंबर से 7 सितम्बर,2022 तक रखी गयी है.
उन्होंने बताया कि संगठन और पार्टी में भागीदारी, योगदान और साक्षात्कार के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की अनुमति भारतीय युवा कांग्रेस ने दी गयी है जो इस प्रकार है- गुंजन पटेल, दौलत इमाम, शिव प्रकाश गरीब दास, अबू तनवीर, मोदस्सीर शम्स, अमरदीप कुमार, शारीकुज्जमा फारूकी, चुन्नू सिंह, सुमित कुमार, ईशा यादव, खुशबू कुमारी, करूण नंदन पासवान, अमित झा, आशुतोष त्रिपाठी, सुलभ यादव, करण कुमार पप्पू है. ये सभी उम्मीदवार पिछले उम्मीदवार पिछले कमिटी में भी युवा कांग्रेस में अपनी जिम्मेवारी को निभा चुके है.
श्री सन्नी ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस चुनाव प्राधिकार ने बिहार में होने वाले संगठनात्मक चुनाव को लेकर श्री जय शंकर पाठक,मो0 नं0-9431706664 को चुनाव आयुक्त तथा श्री राकेश सिंह नेगी मो0 नं0-9719888888 को प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी बनाया है. बिहार के सभी जिलों को पांच जोन में बांटकर श्री अजय प्रताप मो0-8120707770 को पूर्वी चम्पारण जोन के अंतर्गत पूर्वी चम्पारण, पं0 चम्पारण,सीतामढ़ी,शिवहर, गोपालगंज, सिवान,सारण एवं मुजफ्फरपुर असद आलम मो0-7467842453 को औरंगाबाद जोन के बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया एवं अरवल, श्री प्रमाद विष्ट मो0-8126389144 को पटना जोन के अंतर्गत पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर तथा बांका, श्री सतीश आर्या मो0-8755473889 को मधुबनी जोन के वैशाली, समस्तीपुर,दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, एवं खगड़िया जिला, श्री संदीप कुमार मो0-9155669094 को मधेपुरा जोन के अररिया, पूर्णियाँ, मधेपुरा, भागलपुर, कटिहार एवं किशनगंज जिला का जेड0आर0ओ0 बनाया गया है.
आलोक कुमार
पटना एयरपोर्ट पर शानदार ढंग से स्वागत
पटना: राजधानी पटना में सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का व्यस्त कार्यक्रम रहा.उनका पटना आगमन पर पटना एयरपोर्ट पर शानदार ढंग से स्वागत किया गया.उनका स्वागत बिहार अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस के प्रभारी ज़फर अहमद खान जी,विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह,पीटर टोप्पो आदि लोग वीआईपी एरिया में किया.
प्रदेश मुख्यालय में आने के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व राष्ट्रपति डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 134 वीं जयंती शिक्षक दिवस कार्यक्रम में शामिल हो गए. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष डा0 समीर कुमार सिंह ने की .
इस अवसर पर डा0 राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष डा0 समीर कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही शिक्षक का समाज में बड़ा स्थान रहा है. शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हैं तथा उनका सम्मान हमेशा होना चाहिए.
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष श्री इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, मिन्नत रहमानी , कैसर खान ,सौरभ सिन्हा सिसिल साह, मोहम्मद शाहनवाज़, रिपु दहन शर्मा , निरंजन कुमार अम्बिका प्रसाद , बिपिन झा ,रमेश कुमार एवं अन्य कांग्रेसजनों ने भी डा0 राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यापर्ण किया.
इसके बाद अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में शिक्षक दिवस के अवसर पर ईसाई अल्पसंख्यक समाज से शिक्षक को सम्मानित किये.
इसके बाद सदाकत आश्रम में ही आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दरम्यान पत्रकारों से बातचीत में सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि देश में महंगाई थोप दी गई है.अमीर और अमीर जबकि गरीब और गरीब हो रहे हैं.आर्थिक असमानताएं बढ़ी हैं.भारत को खंडित करने की साजिश रची जा रही है. इसी के विरोध में कांग्रेस की ओर से 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की जा रही है.
कांग्रेस सात सितंबर से 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करने जा रही है. इसको लेकर बिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से तैयारी की जा रही है.कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की तैयारियों के बारे में जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी समाज को जो बरगलाने का काम कर रही है. इस बारे में आम लोगों को जानकारी दी जायेगी. यह भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य उद्देश्य है. साथ ही लोगों में सामाजिक सामंजस्य कायम रखना सहित अन्य लक्ष्य भी है. यात्रा के दौरान राहुल गांधी चौपाल भी लगाएंगे और लोगों को मोदी सरकार के जन विरोधी कार्यों के बारे में भी बताएंगे.
यात्रा के बिहार से न गुजरने के सवाल पर उन्होंने कहा, बिहार समेत कई राज्यों में यात्रा नहीं गुजरेगी.असल में इसका मार्ग ऐसा निर्धारित किया गया है जिसमें बिहार व कुछ अन्य प्रदेश नहीं आ रहे हैं.ऐसे राज्यों में अलग से यात्रा आयोजित की जाएगी.
उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने वाली 3570 किमी की इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे.12 प्रदेश व दो केंद्रशासित प्रदेश से गुजरने वाली यह यात्रा 150 दिनों की होगी.यह यात्रा तामिलनाडू, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हिमाचल, पंजाब होते हुए कश्मीर में समाप्त होगी.इसमें 100 यात्री भारत यात्री के तौर पर, 100 यात्री राज्य अतिथि और 100 अन्य यात्री दूसरे प्रदेशों से जुड़ेंगे. हर दिन 25 किमी की यात्रा होगी.
वर्ष 2024 में पीएम के तौर पर नीतीश कुमार का चेहरा के सवाल पर कहा कि अभी विपक्ष का मकसद एकजुट होकर देश को भाजपा मुक्त बनाना है. चुनाव परिणाम के बाद लोकतांत्रिक प्रक्रिया से पीएम का चयन कर लिया जाएगा. मौके पर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एम रहमानी, राजेश राठौड़, कैसर खां मौजूद थे.
आलोक कुमार
Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?
खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...
-
यह तिथि इतिहास, धर्म, साहित्य और संस्कृति के अद्भुत संगम का प्रतीक 23 अप्रैल का दिन विश्वभर में एक विशेष महत्व रखत...
-
निवेशकों के रुझान के चलते कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है सोना और चांदी भारतीय बाजार में हमेशा से निवेश और प...
-
संवैधानिक अध्यक्षीय आसन से सीधे ईसाई धर्मग्रंथ बाइबिल के उद्धरणों के साथ सदन की कार्यवाही की शुरुआत की दक्षिण भारत की राजनीति में एक ऐतिहास...
