संदेश

जून 30, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में सक्रिय भूमिका निभाएं

चित्र
  गया।  भू-सम्पदा  विनियामक प्राधिकरण (रेरा), बिहार के अध्यक्ष श्री विवेक कुमार सिंह ने मगध प्रमंडल के जिलों के जिला एवं म्युनिसिपल  प्रशासन से आग्रह किया है कि वे रेरा अधिनियम को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।         “घर /भूखंड खरीदारों के हितों की रक्षा करने के मुख्य उद्देश्य से इस अधिनियम को लागू किया गया था। इसलिए, जमीनी स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन और अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए जिला एवं म्युनिसिपल प्रशासन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है,” रेरा बिहार के अध्यक्ष ने शुक्रवार को यहां रेरा बिहार द्वारा आयोजित एक संवेदीकरण-सह-उन्मुखीकरण  कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा।           कार्यक्रम में रेरा बिहार के  सदस्य श्रीमती नुपुर बनर्जी एवं  श्री एस.डी. झा, मगध प्रमंडलीय आयुक्त श्री मयंक वरवड़े, गया के जिला पदाधिकारी  श्री त्यागराजन एस.एम., जहानाबाद डीएम सुश्री अलंकृता पांडे, औरंगाबाद डीएम श्री श्रीकांत शास्त्री,...