संदेश

जून 29, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुंगेरी लाल उच्च कोटि के स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक थे: राजेश

चित्र
 स्व. मुंगेरी लाल जी की 24वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि पटना . बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, स्वतंत्रता सेनानी स्व0 मुंगेरी लाल जी की 24वीं पुण्यतिथि पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया.             इस अवसर पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि स्व0 मुंगेरी लाल उच्च कोटि के स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक थे। राज्य सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने दलितों के विकास की कई योजनाएँ चलायीं. पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने जो रिपोर्ट पेश की उसी के आधार पर आज तक बिहार में पिछड़ों एवं अति पिछड़ों के लिये आरक्षण की व्यवस्था है.             इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के अलावे कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता डा0 मदन मोहन झा,अभय दूबे, डा0 अशोक कुमार, अवधेश कुमार सिंह, प्रेमचन्द्र मिश्रा, नरेन्द्र कुमार, राजेश राठौड, प्रमोद कुमार सिंह, जमाल अहमद भल्लू, ब्रजेश प्रसाद मुनन,अजय  चौधरी  ,स...