संदेश

मई 3, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ऐसे ही लोगों के बल पर पटना में साम्प्रदायिक एकता का माहौल बना रहता

चित्र
  पटना. इस जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रेम एवं भाईचारे के साथ ईद पर्व मनाई जा रही है. सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद हैं. जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित सभी वरीय अधिकारी लगातार क्षेत्र भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. ईद-उल-फितर का त्योहार आज पटना सहित पूरे बिहार में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. पिछले दो साल कोविड गाइडलाइन के सख्‍त प्रतिबंधों और संक्रमण के खौफ के कारण इस पर्व का उत्‍साह थोड़ा कम रहा था.इस बार पटना के गांधी मैदान, सहित तमाम मस्जिदों और ईदगाहों में रौनक देखते ही बन रही है.कई और स्‍थलों पर भी ईद की नमाज के लिए विशेष इंतजाम किया गया है.पटना जंक्शन स्थित मजिस्द में भी काफी चहल-पहल दिखी.मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार खुद मुख्‍य सचिव आमिर सुबहानी के साथ गांधी मैदान पहुंचे.यहां लोगों को बधाई दी और नमाज के बाद सेवई खाई. ईद के पावन अवसर पर सोमवार को पटना नगर निगम के वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों ने तोरण द्वार और राह को फूलों से सजावट कर दी.इसी खुशनुमा माहौल में मंगलवार को ईद की नमाज अदा करने की तैयारियों में मुस्ल...

आंगनवाड़ी केंद्र संख्या- 211 का निरीक्षण किया

चित्र
  मुजफ्फरपुर. इस जिले के जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार ने मुशहरी ग्रामीण के रोहुआ राजाराम पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या- 211 का निरीक्षण किया था. जिलाधिकारी द्वारा केंद्र में संधारित वजन पंजी सहित सभी पंजी की बारीकी से जांच की गई.केंद्र के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं की स्थिति की भी जानकारी ली गई और  महत्वपूर्ण निर्देश इस संबंध में जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए.सेविका का कार्य संतोषप्रद पाया गया. केंद्र के निकट स्थित महादलित टोला में जिलाधिकारी ने एईएस/चमकी बुखार से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया.जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अभिभावकों को चमकी बुखार के रोकथाम एवं बचाव को लेकर ’क्या करें ना करें’ संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की गई.उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि बच्चों को धूप में न खेलने दें एवं बच्चों को भरपेट भोजन करावे. उन्होंने कहा कि यदि बच्चे में एईएस का लक्षण दिखाई पड़े तो तत्काल टैग किए गए वाहनों अथवा किसी भी वाहन के माध्यम से निकट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र भेजना सुनिश्चित करें ताकि बच्चे का इलाज स-समय किया जा सके. उन्होंने कहा कि किसी भ...