🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

स्थापना दिवस के सफलतापूर्वक आयोजन के मद्देनजर विचार विमर्श

 * 11 दिसंबर 2022 को सीतामढ़ी जिला स्थापना दिवस का होगा आयोजन’


* पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा जिला स्थापना दिवस’



सीतामढ़ी.सीतामढ़ी जिले में स्थापना दिवस का आयोजन 11 दिसंबर को पूरे धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ होगा.इस संबंध में समाहरणालय के विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी सीतामढ़ी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में एक बैठक की गई.बैठक में स्थापना दिवस के सफलतापूर्वक आयोजन के मद्देनजर विचार विमर्श   करने के साथ संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश भी दिया गया.

    स्थापना दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा सके इस बाबत जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में विभिन्न समितियों का गठन किया गया है. प्रत्येक समितियों द्वारा प्रारंभिक तैयारी शुरू कर दी गई है. आयोजन समिति, प्रचार प्रसार समिति, स्वागत समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति तथा अन्य समितियों का गठन किया गया है. सभी विभागों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी दी गई है. 

स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय को नीली रोशनी व रंग-बिरंगी झालरों से सजाने का भी निर्देश दिया गया है. विगत वर्षों के भांति पूरे उत्साह के साथ जिला स्थापना दिवस का आयोजन किया जाएगा. प्रभात फेरी से स्थापना दिवस का आगाज होगा.वही विकासात्मक प्रदर्शनी स्टॉल, खेल प्रतियोगिताएं ,मुशायरे का आयोजन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी.स्थानीय कलाकारों को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी.इसके अतिरिक्त अन्य आकर्षक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी भी की जा रही है.

     उप विकास आयुक्त द्वारा सभी समितियों  के द्वारा किए जा रहे कार्यों का अनुश्रवण करने के साथ-साथ मार्गदर्शन भी  दिया जाएगा. बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व मनीष कुमार , अपर समाहर्ता विभागीय जांच, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता प्रशांत कुमार, रंजना भारती और इति चतुर्वेदी के साथ डीपीओ आईसीडीएस ,जिला शिक्षा पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक,नजारत उप समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे.


           आलोक कुमार

सभी कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गयी

  


मोतिहारी.जिलाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग एवं त्रैमासिक नियमित टीकाकरण पर समीक्षात्मक बैठक की गयी.जिसमें उनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सभी कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गयी. स्वास्थ्य विभाग एवं नियमित टीकाकरण के कार्यक्रमों का विस्तृत पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) माह अप्रैल 2022 से अक्टूबर 2022 तक जिला से जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्वी चम्पारण एवं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के द्वारा प्रस्तुत की गई.

जिलाधिकारी महोदय के द्वारा गर्भवती माताओं का प्रसव पूर्व जाँच, आयरन एवं कैल्सियम टैबलेट का वितरण, संस्थागत प्रसव परिवार नियोजन, ई०संजीवनी टेली मेडिसीन, सभी स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की शत- प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करने हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पर दैनिक एवं मासिक प्रतिवेदन एच०डब्लू०सी० पोर्टल पर अध्यतन करने, आर०सी०एच० पोर्टल पर योग्य दम्पत्ति, गर्भवती माता एवं नवजात शिशु का शत प्रतिशत अध्यतन करने, ऑक्सीजन डिमाण्ड एवं येग्रीगेसन सिस्टम पोर्टल पर दैनिक ऑक्सीजन की उपलब्धता से संबंधित ऑकड़ो को अध्यतन करने एवं स्वास्थ्य संस्थानों पर दी जा रहीं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधार करने के लिए यह निर्देश दिया गया कि स्वास्थ्य विभाग के जिन सूचकांको में प्रखण्डों में लक्ष्य के विरूद्ध उपलब्धि कम है उनको सुधार करे एवं प्रखण्ड स्तर पर प्रत्येक सप्ताह प्रखण्ड स्तर के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी सप्ताहिक बैठक कर स्वास्थ्य विभाग के सारे सूचकांकों को अनुश्रवण एवं मूल्यांकन करें.

        जिलाधिकारी महोदय के द्वारा नियमित टीकाकरण का त्रैमासिक समीक्षात्मक बैठक की गयी जिसमें 01 अप्रैल 2022 से अक्टूबर 2022 तक नियमित टीकाकरण से संबंधित कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी.उनके द्वारा कहा गया कि कोरोना महामारी के कारण नियमित टीकाकरण काफी प्रभावित रहा जिसके पूर्ण टीकाकरण का 74 प्रतिशत था। परन्तु अब पुनः नियमित टीकाकरण में प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के पश्चात् अक्टुबर 2022 तक 90 प्रतिशत पहुंच गया है.

       भवदीय के द्वारा निर्देशित किया गया कि अगले दो माह में लक्ष्य के अनुरूप नियमित टीकाकरण में सुधार लाए.बैठक में निम्नलिखित स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया.उक्त बैठक में सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति, मोतिहारी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, उपाधीक्षक, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, जिला स्तरीय सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि एसएमसी (यूनिसेफ), वीसीसीएम, यूएनडीपी,सीएचएआई,केयर इंडिया डीटीएल जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिविका, प्रखण्ड स्तर से उपाधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक,  प्रखंड   सामुदायिक उत्प्रेरक प्रखण्ड लेखा प्रबंधक एवं सभी सीडीपीओ/ एलएस ने भाग लिया.


           आलोक कुमार


प्रतिभागियों को किसी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े:जिलाधिकारी ने कहा

  

बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, शिक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन पश्चिमी चंपारण के संयुक्त तत्वावधान में बिहार स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2022 वार्षिक खेल कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी -सह-अध्यक्ष, जिला स्तरीय तरंग स्पोर्ट्स 2022 की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई.

     जिलाधिकारी ने कहा कि जिला स्तरीय तरंग स्पोर्ट्स 2022 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के निमित ससमय सभी तैयारियों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें ताकि प्रतिभागियों को किसी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े.

       समीक्षा के क्रम में जिला खेल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में विद्यालय स्तर पर 28 नवंबर 2022 तक, प्रखंड स्तर पर 1 से 10 दिसंबर 2022 तक, जिला स्तर पर दिनांक 20 दिसंबर 2022, प्रमंडल स्तर दिनांक 7 से 12 जनवरी 2023 मुजफ्फरपुर में तथा राज्य स्तर पर दिनांक 28 से 30 जनवरी 2023 तक पटना में तरंग स्पोर्ट्स मीट का आयोजन कराया जाना है.

        उन्होंने बताया कि जिला स्तर की प्रतियोगिता दिनांक 20 दिसंबर 2022 को महाराजा स्टेडियम बेतिया में एथलेटिक्स आयु वर्ग 12, 14, 17 व खेल विधा कबड्डी, खो-खो अंडर 17 बालक-बालिका तथा के आर उच्च माध्यमिक विद्यालय बेतिया में फुटबॉल केवल अंडर-17 बालक-बालिका की प्रतियोगिता संपन्न की जाएगी. मुख्य समारोह स्थल महाराजा स्टेडियम बेतिया होगा.

         उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से संबंधित सभी समिति का गठन कर दिया गया है जो इस प्रकार है, उद्घाटन-समापन समिति के नोडल पदाधिकारी उप विकास आयुक्त बेतिया, जिला खेल पदाधिकारी बेतिया, अन्य शिक्षक गण,  स्वागत-सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति के नोडल पदाधिकारी प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, जिला शिक्षा पदाधिकारी बेतिया, चिकित्सा व्यवस्था समिति के नोडल पदाधिकारी सिविल सर्जन व अन्य चिकित्सक, सुरक्षा व्यवस्था समिति के नोडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर बेतिया, मार्च पास्ट समिति के नोडल जिला खेल पदाधिकारी, सभी खेल संघों के सचिव, एथलेटिक्स विधा के सभी तकनीकी पदाधिकारी, प्रेस मीडिया समिति के नोडल पदाधिकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी बेतिया, संदीप कुमार प्रभारी शारीरिक शिक्षक, साफ -सफाई एवं पेयजल व्यवस्था समिति के नोडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त नगर निगम बेतिया, उप नगर आयुक्त नगर निगम बेतिया, सिटी मैनेजर नगर निगम बेतिया, जूरी ऑफ अपील के नोडल पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी बेतिया, जिला खेल पदाधिकारी,  संबंधित विधा यथा खो-खो, कबड्डी फुटबॉल, एथलेटिक्स के जिला सचिव होंगे, के द्वारा परिवाद की सुनवाई करना, आयु सह चिकित्सकीय समिति के नोडल पदाधिकारी सिविल सर्जन, एसीएमओ, सीडीओ पश्चिमी चंपारण होंगे, जो खिलाड़ियों के आयु संबंधित जांच करेगी.

      उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स ट्रैक निर्माण एवं तकनीकी समिति के नोडल पदाधिकारी श्याम कुमार शारीरिक शिक्षक उच्च विद्यालय सिकटा, चयन समिति  सदस्य चेतना कुमारी, अभिनव पराशर शारीरिक शिक्षक व तकनीकी पदाधिकारी के रूप में रामबालक यादव, रवि कुमार, प्रतिभा कुमारी, अरविंद पासवान आदि, कबड्डी कोर्ट निर्माण एवं तकनीकी समिति के नोडल पदाधिकारी रवि रंजन यादव शारीरिक शिक्षक के आर उच्च विद्यालय बेतिया, चयन समिति के सदस्य के रूप में सुमन सिंह शारीरिक शिक्षक, भरत सिंह शारीरिक शिक्षा होंगे व तकनीकी पदाधिकारी के रूप में आलोक कुमार सचिव जिला कबड्डी संघ, रंजीत कुमार पटेल आदि, फुटबॉल मैदान निर्माण तकनीकी समिति के नोडल पदाधिकारी नवीन उत्पल शारीरिक शिक्षक संत जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल बेतिया, चयन समिति के रूप में सुनील कुमार शारीरिक शिक्षक, फखरुद्दीन शारीरिक शिक्षक व तकनीकी पदाधिकारी के रूप में समीम आरा, श्याम चौधरी ,अजय मिश्रा तथा खेल विधा खो-खो कोर्ट निर्माण एवं तकनीकी समिति के नोडल  पदाधिकारी आनंद पराशर शारीरिक शिक्षक राजकीय मध्य विद्यालय बरहा गोनाहा , चयन समिति के सदस्य के रूप में प्रवीण कुमार सामान्य शिक्षक, अजीता सरस्वती शारीरिक शिक्षक व तकनीकी पदाधिकारी के रूप में प्रमोद कुमार सचिव जिला खो-खो संघ, शत्रुघ्न प्रसाद की प्रतिनियुक्ति  की गई है.

              जिलाधिकारी द्वारा सभी खेल के तकनीकी पदाधिकारियों को निर्देश दे दिया गया कि अपने खेल के संचालन तथा परिणाम में पारदर्शिता बनाए रखेंगे. किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर करवाई के भागी होंगे.

               जिला खेल पदाधिकारी, पश्चिमी चंपारण ने बताया कि प्रखंड स्तरीय तरंग स्पोर्ट्स मीट 2022 उपरांत जिला स्तरीय तरंग स्पोर्ट्स के लिए योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति एवं पिछले वर्ष का अंक प्रमाण पत्र आदि सभी दस्तावेज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के फारर्डिंग लेटर के साथ  जिला खेल कार्यालय में 3 दिनों के अंदर जमा करना अनिवार्य होगा, अन्यथा प्रतियोगिता से प्रतिभागी वंचित होंगे.  अहर्ता नहीं रखने वाले खिलाड़ी स्पर्धा के दौरान चिन्हित होने की स्थिति में निष्कासित कर दिए जाएंगे तथा पदक प्राप्त होने की स्थिति में भी पदक जप्त कर लिए जाएंगे.इसके लिए संबंधित विद्यालय के प्रधान तथा शारीरिक शिक्षा शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

              उन्होंने बताया कि सभी स्तर पर मैच नॉकआउट सिस्टम से खेली जाएगी.उन्होंने आगे बताया एथलेटिक्स विधा आयु वर्ग 12, 14, 17 बालक-बालिका तथा खेल विधा कबड्डी ,खो-खो फुटबॉल केवल अंडर 17 बालक-बालिका की प्रतियोगिता हर स्तर पर आयोजित की जाएगी.दलीय खेल विधा कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल में आयु वर्ग 12, 14 बालक-बालिका प्रतिभागी भी भाग ले सकते हैं अर्थात जूनियर आयु वर्ग 12, 14 के खिलाड़ी सीनियर वर्ग में भाग ले सकते हैं. इसमें उच्च माध्यमिक, उच्च विद्यालय, राजकीय अंबेडकर विद्यालय, निजी विद्यालय, राजकीय बुनियादी विद्यालय, मध्य विद्यालय, प्रोजेक्ट बालिका  आदि विद्यालयों के बालक बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते हैं.

           बैठक में उप विकास आयुक्त, बेतिया, कार्यपालक अभियंता शहरी विद्युत आपूर्ति, नगर आयुक्त नगर निगम बेतिया, सचिव जिला खो-खो, फुटबॉल, एथलेटिक कबड्डी संघ पश्चिमी चंपारण, राज्य संपोषित कन्या विद्यालय बेतिया, एनसीसी के वरीय पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक संत जेवियर हाई स्कूल बेतिया, संत तेरेसा  विद्यालय बेतिया, वरीय खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे.

           

आलोक कुमार

जल्द ही मगध यूनिवर्सिटी में नए कुलपति का पदस्थापन किया जाएगा

  

गया. मगध विश्वविद्यालय के छात्रों को हो रही समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  सह अपर मुख्य सचिव श्री एस सिद्धार्थ तथा जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में जिला अतिथि गृह में मगध विश्वविद्यालय के छात्र संगठनों के साथ बैठक की गई.

     बैठक में छात्र संगठन ने बताया कि मगध विश्वविद्यालय में कुलपति, कुलसचिव तथा अन्य पदाधिकारी का स्थाई पदस्थापन किया जाए. इस संबंध में अपर मुख्य सचिव ने छात्र संगठनों को आश्वस्त कराया की राजभवन के संबंधित पदाधिकारियों को संपर्क करते हुए समस्या का निदान किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नए कुलपति के पदस्थापन के प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जल्द ही मगध यूनिवर्सिटी में नए कुलपति का पदस्थापन किया जाएगा.

     मगध यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन ने अपर मुख्य सचिव से कहा कि मगध यूनिवर्सिटी में नियमित सत्र की मांग, लंबित परीक्षाओं का ससमय लिया जाए तथा लंबित परीक्षा फल का प्रकाशन किया जाय. इस पर अपर मुख्य सचिव ने कहा कि राजभवन के संबंधित पदाधिकारियों तथा मगध यूनिवर्सिटी के संबंधित पदाधिकारियों को बुलाकर बैठक की जाएगी. संबंधित सभी सत्र जिसका परीक्षा लिया जाना बाकी है, कौन-कौन से सत्र का परीक्षा फल लंबित है.इन सभी चीजों का विस्तृत विवरण लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर करके समस्याओं को त्वरित निष्पादन करवाया जाएगा.

     छात्र संगठन द्वारा मगध यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों के लिए 800 बेड की छात्रावास की मांग किया है. छात्र संघ ने कहा कि आईआईएम बोध गया द्वारा लगभग 6 छात्रावास को लिया गया है.जिसके पश्चात मगध यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के लिए कोई नए छात्रावास का निर्माण नहीं कराया गया है.इस पर अपर मुख्य सचिव ने कहा कि 800 बेड के क्षमता वाले छात्रावास का निर्माण  के लिए पदाधिकारियों से बात कर के निर्माण  के लिए   आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

     छात्र संगठन ने मगध यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर छात्रों की सुविधा  के लिए रिंग रोड निर्माण करने की मांग पर अपर मुख्य सचिव ने रिंग रोड निर्माण पर सहमति जताई तथा उन्होंने कहा कि राज भवन तथा मगध यूनिवर्सिटी के संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द ही रिंग रोड निर्माण करने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

     बैठक के बाद छात्र संगठन के सभी सदस्यों ने काफी खुशी जाहिर की तथा संतोष व्यक्त किया. छात्र संगठन ने कहा कि मगध विश्वविद्यालय के सभी संबंधित समस्याओं को समाधान तेजी से किया जा रहा है। पहली बार बड़े स्तर पर गंभीरता के साथ समस्याओं को अपर मुख्य सचिव द्वारा सुना गया. इससे ऐसा प्रतीत होता है कि निकट भविष्य में निश्चित ही समस्याओं का समाधान होगा.


आलोक कुमार


Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...