दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी की कांग्रेसजनों ने मनाई जयंती
’दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की कांग्रेसजनों ने मनाई जयंती ’स्व. राजीव गाँधी के जयंती पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने की घोषणा, आशादीप दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में जरूरी सुविधाओं को बहाल करने में करेंगे हर संभव मदद ’आशादीप दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में जरूरी सुविधाओं को बहाल करने में करेंगे हर संभव मदद : प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह पटना. पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर फेयर फील्ड कॉलोनी दीघा घाट के आशादीप दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर दिव्यांग बच्चों के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आज के दिन मैं आशादीप दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर आकर खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूँ कि हमारे पटना में ऐसे दिव्यांग बच्चों के लिए केंद्र संचालित हैं और यहाँ के बच्चे इतने हुनरमंद है उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के खेल और प्रतियोगी परीक्षाओं में अपना नाम र...