संदेश

मई 28, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राशन व राशन कार्ड निरस्तीकरण अभियान को वापस ले सरकार’

चित्र
 * 31 मई को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन/धरना आदि कार्यक्रम होंगे’ पटना.देश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी और पेट्रो पदार्थों की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ वाम दलों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बिहार में 25 से 31 मई तक सघन आंदोलनात्मक अभियान चल रहा है और 31 मई को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन/धरना आदि कार्यक्रम होंगे. वाम दलों के नेताओं ने आज पटना में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के जरिए यह जानकारी दी. वाम नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे. पेट्रोल व डीजल की बेतहाशा बढ़ी कीमतों में मामूली सी गिरावट करके वह अपना पीठ थपथपाना चाहती है. मोदी सरकार रूस व उक्रेन युद्ध का बहाना बनाकर पेट्रो पदार्थो की कीमत लगातार बढ़ाती गई. अब उसमें मामूली कमी कर रही है, लेकिन आंकड़े कुछ और ही गवाही देते हैं. मई 2014 में पेट्रोल पर केंद्रीय कर 9.48 रु. और डीजल पर 3.56 रुपये था. 21 मई 2022 को यह कर बढ़कर क्रमशः 27.90 व 21.80 रुपया हो गया. इसके खिलाफ तीखे आंदोलन के बाद फिलहाल यह टैक्स क्रमशः 19.90 व 15.80 रु. है. यह टैक्स अब भी 2014 की तुलना में काफी अधिक है.  इसलिए हमारी मांग है कि सरक...

होली फैमिली कैथोलिक चर्च में पहली बार मिस्सा पूजा अर्पित करेंगे

चित्र
    चखनी.पश्चिम चंपारण जिले के बगहा एक प्रखंड में है चखनी रजवटिया ग्राम पंचायत.इसी पंचायत में रोमन कैथोलिकों का चर्च है.इसका नाम होली फैमिली कैथोलिक चर्च है.इस चर्च के रक्षक और चखनी पल्ली के चरवाहा फादर चैंबर्लिन हैं पल्ली पुरोहित.पल्ली पुरोहित फादर चैंबर्लिन के कुशल नेतृत्व में 25 मई को फादर गुंजन रफायल  का शानदार ढंग से पुरोहिताभिषेक समारोह संपन्न हुआ.अब फादर गुंजन रफायल 29 मई को होली फैमिली कैथोलिक चर्च में पहली बार मिस्सा पूजा अर्पित करेंगे.यहां पर बाल्यावस्था में मिस्सा सुनते थे.वहां पर उनको मिस्सा करने के लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है.   मालूम हो कि चखनी पल्ली 1874 में अस्तित्व में आया. चालू वर्ष 2022 में चखनी पल्ली 148 वर्ष पूरा कर रहा है. यह पल्ली 2024 में 150 साल का हो जाएगा.इस बीच चखनी पल्ली के रहने वाले मुकेश रफायल और पूनम क्लारेंस ने पल्लीवासी और बेतिया धर्मप्रांत के लोगों को खुशी प्रदान किये हैं.धार्मिक दम्पति के तीन सुपुत्र विंसेंट रफायल,गुंजन रफायल और गुंजेश रफायल हैं.इनमें से एक बीच वाले सुपुत्र गुंजन रफायल को प्रभु की सेवा करने के लिए समर्पित कर ...

कोविड टीकाकरण के तहत जिला में 86 प्रतिशत लोगों को प्रथम डोज तथा लगभग 92 प्रतिशत लोगों को द्वितीय डोज का टीका दिया

चित्र
इस तरह की प्रस्तुत रिपोर्ट पर विश्वास करें अथवा अविश्वास करें.माननीय सांसद नालंदा श्री कौशलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आज शनिवार हरदेव भवन सभागार में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक आहूत की गई.उक्त बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि कोविड टीकाकरण के तहत जिला में 86 प्रतिशत लोगों को प्रथम डोज तथा लगभग 92 प्रतिशत लोगों को द्वितीय डोज का टीका दिया गया है. प्रथम डोज 6 प्रतिशत कम है और द्वितीय डोज पाने वालों को 6 प्रतिशत वृद्धि कर प्रस्तुत किया गया.... नालंदा.माननीय सांसद नालंदा श्री कौशलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आज शनिवार हरदेव भवन सभागार में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक आहूत की गई.मनरेगा के क्रियान्वयन के संबंध में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला में एक्टिव जॉब कार्ड धारकों की संख्या 1 लाख 92 हजार 444 थी. जिनमें से 152641 लोगों को मनरेगा के तहत रोजगार प्रदान किया गया. इस अवधि में 47 लाख 86 हजार 534 मानव दिवस का सृजन किया गया. वर्तमान वित्तीय वर्ष में 27 मई तक 18 लाख 57 हजार 238 मानव दिवस का सृजन किया जा ...

फाउंटेन लाइट्स से मोतीझील की सुंदरता बढ़ गई

चित्र
  मोतिहारी.इस जिले के जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक ने मोतीझील के सौन्द्रीयकरण एवं साफ सफाई के लिए रोविंग क्लब, मोतिहारी का लिया जायजा.संबंधित पदाधिकारी एवं कार्य एजेंसी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि  पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मोतीझील को सुंदर बनाने के लिए ड्रेजर मशीन से गाद की सफाई सुनिश्चित की जाए, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट्स का गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए.फाउंटेन लाइट्स से मोतीझील की सुंदरता बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि रोविंग क्लब में बच्चों मे आकर्षण पैदा करने के लिए गार्डन, पार्क, पैसेंजर वोट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर आयुक्त, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उपस्थित थे. आलोक कुमार

गार्जियंस ऑफ चंपारण पुराने वृक्ष के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया

चित्र
  मोतिहारी. इस जिले के जिलाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित, जिला जल एवं स्वच्छता समिति की जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.समीक्षा के क्रम में बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नवाचार तकनीक अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए  सुखेत मॉडल के अनुरूप डंपिंग यार्ड  का निर्माण सुनिश्चित किया जाए एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए सोख्ता, लीज फीट का निर्माण सुनिश्चित किया जाए. गार्जियंस ऑफ चंपारण पुराने वृक्ष के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि मुखिया के साथ समन्वय स्थापित कर पुराने वृक्षों की सुरक्षा के लिए मिट्टीकरण, गोद भराई, रक्षाबंधन, पानी की व्यवस्था जैसे कार्य सुनिश्चित किया जाए.उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जल जीवन हरियाली अंतर्गत कार्य को गंभीरता से लें तथा अपने कर्तव्य एवं दायित्व का ससमय निर्वहन करना सुनिश्चित...