फैन को मिलेगा एक नया आईपीएल चैंपियन
फैन को मिलेगा एक नया आईपीएल चैंपियन बेंगलुरु. आईपीएल को इस बार नया चैंपियन मिलने वाला है यह तो तय हो गया है. पंजाब किंग्स ने क्वालीफायर 2 के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अर्जित कर ली है. इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के फाइनल में अपनी एंट्री कर ली है. पंजाब से पहले आरसीबी फाइनल में पहुंच चुकी है.यानि इस बार आईपीएल फाइनल में वो दो टीम फाइनल में पहुंची है जो आज तक आईपीएल इतिहास में एक बार भी खिताब जीत नहीं पाई है. ऐसे में इस बार आईपीएल को बिल्कुल नया चैंपियन मिलने वाला है यह तो तय है. इस बार इंडियन प्रीमियर लीग को एक नया चैंपियन मिलेगा, क्योंकि पंजाब किंग्स और आरसीबी दोनों को अपने पहले आईपीएल खिताब का इंतजार है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यूं तो 10वीं बार आईपीएल प्लेऑफ में पहुंची है, लेकिन उसे कभी खिताबी जीत नसीब नहीं हुई. वहीं, पंजाब किंग्स आईपीएल के 18 सीजन में सिर्फ दूसरी बार फाइनल में पहुंची है. इससे पहले 2014 में उसने फाइनल में जगह बनाई थी, जहां उसे कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों के हार का सामना करना पड़ा था. रॉयल चैलेंजर...