संदेश

जुलाई 13, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

चित्र
बेहतरीन और आकर्षक व्यू के लिए इनोवेटिव स्ट्रक्चर का करें निर्माण,वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स को लेकर अमवा मन में विकसित किये जा रहे विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का जिलाधिकारी ने लिया जायजा बेतिया: इंगेजमेंट प्वाइंट, क्राउड मैनेजमेंट, प्रोमिनाड, वॉकवे, प्रीफैब गजीबो, चेंजिंग रूम, मेन गेट, सेल्फी प्वाइंट, थीमेटिक वॉल, किड्स स्पोर्ट्स, वीआईपी लाउंज, पार्किंग, मॉड्यूलर शौचालय आदि की व्यवस्था करने का निर्देश.डीएफओ को नेशनल, इंटरनेशनल कयाकिंग स्पर्धा में भाग लेने के लिए अच्छे तरीके से प्रशिक्षित करने का निर्देश. अमवा मन को शीघ्र ही पर्यटन स्थल, वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर्स के रूप में विकसित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है. यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधा के मद्देनजर विभिन्न आधारभूत संरचनाओं को डेवलप करने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है. जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा आज उक्त कार्यों का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारी एवं संवेदक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने कहा कि यह बेहद ही महत्वपूर्ण कार्य है. अब तक की कार्य प्रगति संतोषजनक है. अमवा मन में इनोवेटिव स्ट्रक्चर का निर...

निरीक्षण के दौरान दिवस के अनुरूप बेड पर चादर लगाने का निर्देश दिया

चित्र
  किशनगंज:  श्री श्रीकांत शास्त्री भा०प्र०से०, जिला पदाधिकारी, किशनगंज के द्वारा ‘आपका प्रशासन आपके द्वार ‘ कार्यक्रम के तहत पोठिया प्रखण्ड सह अंचल का भ्रमण किया गया. जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा भ्रमण के क्रम में कौशल विकास केन्द्र का निरीक्षण किया गया. कौशल विकास केन्द्र में मई, 2022 एवं जून, 2022 के लिए निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा था.जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा आर.टी.पी.एस. काउंटर का भी निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में आर.टी.पी.एस. केन्द्र पर आमजन उपस्थित नहीं थे. केंद्र में कार्यरत कर्मी उपस्थित थे. भ्रमण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पोठिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आज मरीजों की जांच दन्त चिकित्सक के द्वारा किया जा रहा था. आज ओ.पी.डी. में एम.बी.बी.एस. चिकित्सक कार्यरत नहीं थे. निरीक्षण के क्रम में रोस्टर ड्यूटी चार्ट एक छोटे से कागज के टुकड़े पर दीवाल पर चिपका पाया गया. जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा इसे बड़े अक्षरों में सुलभ प्रदर्श के लिए प्रदर्शित करने का निर्देश दिया...

जिलाधिकारी के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया

चित्र
  मोतिहारी:  एम .जे .के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, मोतिहारी में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में  ‘वन महोत्सव -2022 ‘ के अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया.एमजेके, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, मोतिहारी की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया. पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी महोदय के द्वारा कॉलेज के प्रांगण में वृक्षारोपण भी किए गए.आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर कॉलेज के प्रांगण में 75 पौधे लगाए गए.जिलाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए वन महोत्सव का महत्व अतुलनीय है. उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली योजना अंतर्गत मनरेगा के द्वारा जीविका दीदी के पौधशाला एवं वन विभाग के पौधशाला से जिले भर में लगभग 7 लाख से अधिक पौधे लगाने का कार्य प्रगति पर है.उन्होंने कहा कि दिनोंदिन धरती का तापमान बढ़ता जा रहा है। पृथ्वी पर ज्यादा से ज्यादा वृक्षों को संरक्षित कर एवं वृक्षारोपण करके ही इस समस्या से निजात पाई जा सकती है.उन्होंने क...

प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा

चित्र
मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में डॉ राधाकृष्णन भवन में जिला विकास समन्वय समिति की जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले भर में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य संपादित करना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि आरटीपीएस में लंबित मामले का निष्पादन शीघ्र सुनिश्चित किया जाए.जल जीवन हरियाली अंतर्गत सोख्ता  निर्माण, सार्वजनिक कुओं का जीर्णोद्धार , सामुदायिक शौचालय निर्माण,अमृत सरोवर , पौधारोपण जैसे कार्य लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए.ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य को शीघ्र शुरू करने का निर्देश उन्होंने दिया.उन्होंने कहा कि सभी घरों में शत-प्रतिशत नल जल योजना को पूर्ण रूप से आच्छादित करें.  इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, विधि शाखा पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जीविका प्रबंधक, डीपीओ मनरेगा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, आवास सहायक, आवास पर्यवेक्षक, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा आदि उपस्थित थे. आलोक कुमार

युवाओं को निराश और हताश होने की आवश्यकता नहीं

चित्र
  पटना: बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यसमिति की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम पटना में सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री गुंजन पटेल ने किया. इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है और युवाओं को उचित भागीदारी देने के लिए कृतसंकल्पित है. युवाओं को निराश और हताश होने की आवश्यकता नहीं है. देश के युवाओं की लड़ाई, गरीबों,मध्यमवर्गीय परिवारों के साथ कांग्रेस पार्टी हमेशा तत्पर थी और हमेशा रहेगी. युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेश कुमार सन्नी ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए ‘‘यूथ जोड़ो, बूथ जोड़ो’’ कार्यक्रम के माध्यम से हर बूथ को सुदृढ़ करने के लिए सभी जिला अध्यक्षों, विधान सभा अध्यक्षों की कमिटी यथा शीघ्र बनाने का निर्देश दिया गया. मुख्य रूप से चार बिंदुओं पर चर्चा हुई और उसको जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को मजबूती से अमलीजामा पहनाने के लिए आह्वान किया गया. (1) यूथ जोड़ों-बूथ जोड़ो, (2) अग्निपथ योजना के विरोध में मशाल जुलूस, (3) महंग...

पटना जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह को व्यक्तिगत रूप से मिलकर विभिन्न मांगों के साथ ज्ञापन सौंपा

चित्र
पटना के जिलधिकारी चंद्रशेखर सिंह से मिले बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ,विक्रम विधायक सिद्धार्थ सिंह एवं पटना ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार शर्मा  पटना: आज बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा, विक्रम विधायक सिद्धार्थ सिंह एवं पटना ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ आशुतोष शर्मा ने पटना जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह को व्यक्तिगत रूप से मिलकर विभिन्न मांगों के साथ ज्ञापन सौंपा ,जिसमें विक्रम प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश शर्मा और गुड्डू को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजना ,कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रताड़ना, जिले में भीषण सुखाड़ की स्थिति, पेयजल की गंभीर समस्या, 1000 नलकूपों की मांग से संबंधित जिलाधिकारी से विशेष वार्ता की गयी.  बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रताड़ना पर आपत्ति दर्ज करते हुए गंभीर चिंता प्रकट की, वही विक्रम के विधायक सिद्धार्थ सिंह ने प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश शर्मा उर्फ गुड्डू की गिरफ्तारी पर घोर आपत्ति दर्ज करते हुए जिलाधिकारी महोदय से कहा कि अविलंब इ...