शनिवार, 12 अगस्त 2023

वाराणसी को स्थानीय प्रशासन तथा रेलवे की जुगलबंदी से ध्वस्त किया जा रहा है

वाराणसी.आज शनिवार 12अगस्त को फिर से कानून की धज्जियां उड़ाते हुए संत विनोबा भावे की प्रेरणा से स्थापित साधना केंद्र- सर्व सेवा संघ परिसर,राजघाट, वाराणसी को स्थानीय प्रशासन तथा रेलवे की जुगलबंदी से ध्वस्त किया जा रहा है.यह सोचना नादानी होगी कि स्थानीय सांसद एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सहमति के बिना ऐसा हो रहा है.स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री कार्यालय के इशारे पर ही यह विध्वंस रचा जा रहा है.यह घटना भारतीय इतिहास की एक शर्मनाक घटना के रूप में याद किया जाएगा. जहां गांधी, विनोवा, जयप्रकाश, दादा धर्माधिकारी, नारायण देसाई, जे सी कुमारप्पा, धीरेंद्र मजूमदार, शिवानंद, जे कृष्णमूर्ति जैसे मनीषियों की किताबों का कत्ल किया गया है. किताबें और पुस्तकालय को बर्बाद करने वाले दुर्दांत जालिम के रूप में ये सत्ताधीश जाने जाएंगे.यह बुलडोजर सत्ता का हमला है जो गांधी, विनोबा और जेपी की विरासत को नष्ट करने के इरादे से किया जा रहा है. लेकिन ऐसा संभव नहीं है. दुनिया गांधी के रास्ते पर चल पड़ी है.हमारे सत्ताधीश गांधी के रास्ते पर चलने का नाटक करते हैं.पर ये गांधी की स्मृतियों को नष्ट करने पर तुले हुए है.उनका यह पाखंड ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है.

सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन पाल में बताया कि आज सुबह 6रू30 बजे तक बुलडोजर और भारी संख्या में पुलिसकर्मी सर्व सेवा संघ परिसर के अंदर प्रवेश कर गए और भवनों को गिराना शुरू कर दिया. उन्हें ऐसा करने का  किसी भी प्रकार का अदालती आदेश हासिल नहीं है.फिर भी वैसा कर रहे हैं जो सरासर गलत है.यह लोकतंत्र, विधान एवं कानून के राज के सिद्धांत पर सीधा हमला है ,यह निंदनीय है. प्रशासन की इस मनमानी का जब विरोध करने के लिए सर्व सेवा संघ के मंत्री अरविंद कुशवाहा,उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष श्री राम धीरज तथा सामाजिक कार्यकर्ता नंदलाल मास्टर, फादर आनंद, जागृति राही, अनूप श्रमिक, ध्रुव राज,अनूप आचार्य,तारकेश्वर आदि को गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्रशासन का यह हमला पूर्व नियोजित है.सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एसएलपी का आदेश 10 अगस्त 2023 को वेबसाइट पर अपलोड हुआ जिसमें कहा गया है कि ध्वस्तीकरण के  स्थगन के लिए सिविल कोर्ट में सुनवाई हो. पर 11 अगस्त को कोर्ट जाने के बाद पता चला कि फास्ट ट्रैक कोर्ट, सीनियर डिवीजन ,सिविल के जज श्री आकाश वर्मा का स्थानांतरण हो गया है. शनिवार को सिविल कोर्ट में अवकाश है.अतः यह रास्ता भी बंद है.

चंदन पाल ने गिरफ्तार साथियों का अभिनंदन करते हुए कहा है कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है,  आदर्शों के साथ खड़ा है. हम सभी लोकतंत्र एवं मानवता के प्रति आस्था रखने वाले और गांधी, विनोबा, जयप्रकाश, डॉक्टर लोहिया, बाबा साहेब अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष करते रहेंगे. सर्व सेवा संघ सहित सभी लोकतांत्रिक संगठनों से मेरा अपील है कि इस हमले के खिलाफ अपने-अपने स्तर पर हर संभव प्रतिवाद करें.

 सामाजिक सेवक मनोहर मानव ने कहा कि बेहद दुख के साथ कहना पड़ता है कि देश के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी , संत विनोबा भावे, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, डॉ राजेंद्र प्रसाद के विरासत पर आज सर्व सेवा संघ परिसर राजघाट, वाराणसी में तानाशाह , निरंकुश मोदी, योगी का बुलडोजर चल रहा है.हमारे गौरवमयी इतिहास को नेस्तनाबूद कर दिया.यह समय का चक्र है जल्द ही बदलेगा जो लोग इतिहास को बुलडोजर से रौंदते है, भावी पीढ़ी भी उसे हिटलर और मुसोलिनी की तरह ही याद करेगी.

   उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा बनारस स्थित सर्व सेवा संघ के भवनों, स्मारकों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया. गांधी, जेपी विरासत को इस तरह नेस्तनाबूत होते देख, हम सभी सरकार के इस गैर कानूनी कार्य से आक्रोशित है. जिसके विरोध में प्रतिरोध सभा  का आयोजन इस प्रकार हैं -

 दिनांक - 13 अगस्त 2023

 समय - 3ः 00 बजे से

स्थान -  गांधी प्रतिमा के समक्ष,

 गांधी भवन,भोपाल.



आलोक कुमार

.सर्व सेवा संघ के तत्वावधान में भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर 9 एवं 10 अगस्त 2023 को


वाराणसी.सर्व सेवा संघ के तत्वावधान में भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर 9 एवं 10 अगस्त 2023 को सरकार द्वारा सर्व सेवा संघ के वाराणसी परिसर पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ जन प्रतिवाद सम्मेलन और प्रदर्शन किया गया.वहीं 12अगस्त को फिर से कानून की धज्जियां उड़ाते हुए संत विनोबा भावे की प्रेरणा से स्थापित साधना केंद्र- सर्व सेवा संघ परिसर,राजघाट, वाराणसी को स्थानीय प्रशासन तथा रेलवे की जुगलबंदी से ध्वस्त किया जा रहा है.

अवैध कब्जे के ख़िलाफ़ शास्त्री घाट कचहरी वाराणसी में आयोजित हुई विशाल जनप्रतिरोध सभा

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि ट्रैक्टर ने कोई तय करके नहीं रखा है कि दिल्ली ही जाएगा, ट्रैक्टर की जरूरत पड़ी तो बनारस भी आ जाएगा.बीजेपी जमीन लूटने वाली पार्टी है.10 अगस्त 2023 को शास्त्री घाट कचहरी वाराणसी में सर्व सेवा संघ परिसर राजघाट और सर्वोदय प्रकाशन को वापस पाने के लिए गाँधीजनों ने विशाल जनसभा आयोजित किया.

      सभा मे अलसुबह से ही देश भर से आए सर्वोदयी गाँधीजन जुटने लगे थे.इनमें से बहुसंख्यक गाँधीजन आपातकाल में जेल गए हुए लोकतंत्र सेनानी हैं.लोगो ने कहा कि वो कांग्रेस की सरकार थी.इंदिरा गांधी को तानाशाह नेता कहा जाता था लेकिन उस समय भी अभिव्यक्ति की आज़ादी पर ऐसे पहरे नही थे.

   जनांदोलनों से जुड़े सामाजिक संघर्ष के अंतरराष्ट्रीय स्तर के चेहरे आज शास्त्री घाट पर कमर कसके लड़ाई की अगुवाई के लिए दिखे.यूपी के भी प्रमुख जिलों से सामाजिक कार्यकर्ता बनारस में आज हुई इस सभा मे पँहुचे.

        अगस्त क्रांति 1942 की पवित्र स्मृति में आयोजित सभा में हजारो लोगो ने पूंजीपतियों के इशारे पर चल रही नरेंद्र मोदी की बीजेपी सरकार के खिलाफ नई आज़ादी की लड़ाई लड़ने को और नया देश निर्माण करने का संकल्प लिया.

     सर्व सेवा संघ वाराणसी परिसर राष्ट्रीय स्तर की संस्था है. महात्मा गांधी की हत्या के बाद बनी ये संस्था लोकसत्ता और लोकराजनीति निर्माण के लिए काम करती है.देश भर में सर्व सेवा संघ के आश्रम प्रगतिशील, अहिंसक, लोकतांत्रिक शांतिपूर्ण , साहित्य रचना के साथ साथ जनता के बीच गांधी विचार के कार्यक्रम और प्रशिक्षण के काम मे लगी हुई है.

   बनारस में राजघाट स्थित परिसर में सर्वोदय प्रकाशन है.इस प्रकाशन से लगातार मनीषियों के विचार और साहित्य प्रकाशित होता है.उल्लेखनीय रूप से रेलवे स्टेशनों पर पाए जाने वाले सर्वोदय स्टॉल पर पाई जाने वाली किताबे यंही से प्रकाशित होकर जाती है.

     किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र बाबू, प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, सन्त विनोबा भावे , बाबू जगजीवन राम, जयप्रकाश नारायण , लालबहादुर शास्त्री की कोशिशों से बनी हुआ यह संस्थान धरोहर है.ये लोग जो आज कुर्सी पर है ये धरोहर विरासत शब्द का मतलब नही जानते.ये खुद को हिन्दू बोलते है लेकिन ये हिन्दू शब्द का भी मतलब नही जानते. हम इस देश मे असली हिन्दू है. अब ये साफ बोलना होगा कि नागपुरी हिन्दू अलग है और देश का हिन्दू अलग है.आने वाले सर्दियों में सड़क को गर्म करना होगा. हमारे ट्रैक्टर सिर्फ दिल्ली की ओर जाएंगे ऐसा कोई तय थोड़े न है. जरूरत पड़ी तो ट्रैक्टर बनारस की ओर मोड़ लाएंगे.

      वरिष्ठ गांधीवादी कुमार प्रशांत ने कहा कि आज गंगा के किनारे हम सब लोग देश के अलग अलग जगह से यहां आए हैं. इतने लोगो की उपस्थिति इस बात को दर्शाती है कि बनारस में कितनी गलती कर रही है सरकार.

       पूर्व विधायक पंकज पुष्कर ने कहा ये हमला एक बड़ा सबक है की हमे अब गांधी, अंबेडकर, जेपी, लोहिया की विरासत को बचाना होगा.भारत जोड़ो अभियान के प्रतिनिधि के रूप में मैं विश्वास दिलाता हूँ कि हमलोग इस निज़ाम से लड़ेंगे.

        रंजू सिंह ने कहा कोई भी आंदोलन महिलाओं के बिना अधूरा है. आज की सभा मे जुटी महिलाओं की संख्या भविष्य का हिन्दोस्तान कैसा होगा बतला रही है.

योगेंद्र यादव( स्वराज इंडिया) ने कहा आज की सभा इतनी महिलाएं आई है ये बड़ी बात है.यहां अलग अलग संघर्ष के नेता है , पिछले दो दिन से इस देश के सांसद में एक अविश्वास के प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है. सांसद चर्चा कर रहे है की मोदीजी की सरकार पर विश्वास नहीं है.ये अविश्वास प्रस्ताव मणिपुर की घटना की वजह से लाई गई.प्रधान मंत्री इस पर एक शब्द नही बोले.संसद बहुत बड़ी है पर संसद से बड़ी सड़क है.आपके शहर बनारस में गांधी की विरासत सर्व सेवा संघ 70 साल से मौजूद है.आज 70 साल के बाद सरकार कहती है तुमने कब्जा कर रखा है तुम गैरकानूनी हो. सवाल जमीन का नहीं गांधी की विरासत का है.

       मेधा पाटकर ने कहा कि आज गांधी की सत्याग्रह की सबसे ज्यादा जरूरत है, आरएसएस मोदी इसी से डर रहे हैं. आज देश भर में जो आवाज़ उठ रही वो गांधी को मानने वालो की है.सर्व सेवा संघ की जमीन को कब्जा करने वाले पूरे देश में एयरपोर्ट फ्लाईओवर के नाम पर कब्जा करने वाले लोग है. ये मजदूर किसान पर हमला है.इसके खिलाफ लड़ाई आज बनारस में है.अगर गंगा को बचाना चाहते है तो सर्व सेवा संघ को बचाना होगा. आज मोदीजी जब भी बाहर जाते है तो गांधी का नाम लेते हैं पर बनारस में उनका संस्थान बंद करते हैं. मैंने रेलवे और उच्च अधिकारियों से बात की पर उन्होंने कहा ये हमारे स्तर की बात नहीं ये ऊपर से चल रहा है. हमें ये मंजूर नहीं.

      रामधीरज भाई ने कहा बनारस में बीजेपी जमीन अधिग्रहण नही कर रही है बल्कि जमीन लूट रही है.रामनगर में फ्रेट विलेज के नाम और, विश्वनाथ गली में विश्वनाथ कौडिडोर के नाम पर और बैरवन मोहन सराय में गांव के किसानों को बर्बर तरीके से मार पीट कर जमीन जबरन अधिग्रहण की जा रही है. विश्वनाथ कौडिडोर के नाम पर विश्वनाथ गली क्षेत्र की जमीन हथियाई गयी.राजघाट में भी ये ही हो रहा है. इन सबके पीछे असल मामला जमीन हथियाना है और अपने पूंजीपति मित्रो को गिफ्ट देना है.

    सभा मे प्रमुख रूप से मेधा पाटेकर, किसान नेता राकेश टिकैत , योगेंद्र यादव, अरुंधति धुरु, फैसल, अफलातून भाई, सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्दन पाल, समाजवादी नेता डॉ सुनीलम, प्रो0 आनंद कुमार, आशा भोथरा,  फिरोज मिठिबोलवाला, पूर्व विधायक पंकज पुष्कर, वरिष्ठ गांधीवादी कुमार प्रशांत, प्रदीप खेलोलकर, जागृति राही, विनय शंकर राय मुन्ना, रंजू सिंह, विनोद रंजन, रमेश ओझा, नंदलाल मास्टर, अविनाश काकड़े, सुगन बरन, शंकर राणा, सतीश सिंह, संजीव सिंह, एकता,वल्लभाचार्य पांडेय, गुड्डी , मुकेश झँझरवाला, सतीश चौहान, हरिशंकर यादव, डॉ सन्त प्रकाश, प्रजानाथ शर्मा, राजेश सचान, गोविंद मिश्रा, सलमान, रमेश ओझा ,योगिराज पटेल, उषा पटेल,  प्रो महेश विक्रम सिंह, शुभा, प्रेम, फा0 आनंद, लाल बहादुर राय , फा0 प्रवीण, रामधीरज , राजीव , सुरेश राठौड़, महेंद्र राठौड़, अमित राजभर, डॉ इंदु पांडे, अरविंद अंजुम ,शेख हुसैन, इस्लाम भाई, अशोक शरण, रणधीर, अरविंद मूर्ति, अबु हाशिम, जितेंद्र, विनोद, धनञ्जय त्रिपाठी, गुड़िया, सविता, अमित, रेणु, अनिता, रामजनम,नीति, मैत्री, अदिति, नीरज, डॉ अनूप श्रमिक, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे.


आलोक कुमार

आशा व आशा फैसिलिटेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के आज 31वें दिन हड़ताल समाप्ति की घोषणा

 पटना.बिहार की करीब एक लाख आशा कार्यकर्त्ता एवं आशा फैसिलिटेटर काम पर लौटेंगी.बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के द्वारा 12 जुलाई से 12 अगस्त तक यानी  एक माह तक 9 सूत्री माँगों की पूर्ति को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे.बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ समझौता होने की खबर है.सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद आशा कार्यकर्ता संघ ने इस बात का ऐलान किया.राज्य सरकार के खजाने पर सालाना 180 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा.

   बिहार की एक लाख आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर काम पर लौटेंगी.स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद हड़ताल खत्म हुई.हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई. सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद आशा कार्यकर्ता संघ ने इस बात का ऐलान किया.बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ की नेताओं का कहना है कि सबसे बड़ी जीत पारितोषिक शब्द को बदलकर मासिक मानदेय करने की है.1000 में दम नहीं 10 हजार से कम नहीं का नारा लगाने वाली आशा कार्यकर्ताओं को 2500 रू. के मानदेय पर संतुष्ट होना पड़ा.
    बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ की अध्यक्ष शशि यादव ने बताया कि 9 सूत्री मांगों पर कार्यपालक निदेशक,राज्य स्वास्थ्य समिति के साथ पहले दो चक्र की वार्ता बेनतीजा रहा था लेकिन सरकार के निर्देश पर पुनः 11 अगस्त को श्री संजय कुमार सिंह ,कार्यपालक निदेशक के साथ आशा संयुक्त संघर्ष मंच के नेताओं शशि यादव, अध्यक्ष बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ(गोप गुट-ऐक्टू), रामबली प्रसाद, सम्मानित अध्यक्ष ,महासंघ (गोप गुट), रणविजय कुमार, राज्य सचिव ,ऐक्टू, विश्वनाथ सिंह, संयुक्त महामन्त्री ,मीरा सिन्हा अध्यक्ष, सुधा सुमन ,महासचिव तीनों आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ (सीटू) के प्रतिनिधियों के साथ सफल वार्ता सम्पन्न हुआ.
    पिछले हड़ताल में तत्कालीन भाजपाई स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय द्वारा मासिक मानदेय का वादा कर आशाकर्मियों को धोखा देकर छलपूर्वक मानदेय शब्द को बदलकर पारितोषिक कर दिया था.
     सम्पन्न वार्ता में पारितोषिक शब्द को पलटते हुए महागठबंधन सरकार मासिक मानदेय करने पर सहमत हो गयी है.आशा  संयुक्त संघर्ष मंच का स्पष्ट तौर से मानना है कि पारितोषिक को मानदेय में बदलना बिहार के लाखों आशा व फैसिलिटेटरों के  ऐतिहासिक हड़ताल की बड़ी जीत है.
 बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोप गुट-ऐक्टू) अध्यक्ष शशि यादव ने कहा कि अब आशा व आशा फैसिलिटेटर भी राज्य सरकार की मानदेय कर्मी हो गयी है, मानदेय कर्मी कहलाना बिहार के एक लाख आशकर्मियों के स्वाभिमान और उनकी मर्यादा से जुड़ी बात है.  क्योंकि कड़ी मेहनत करने वाली एक लाख कामकाजी महिला आशा को मानदेय कर्मी से भी कमतर समझा जाता रहा है.
        आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ (सीटू) महासचिव सुधा सुमन ने बताया कि वार्ता में आशाओं को रिटायरमेंट बेनिफिट और रिटायरमेंट उम्र 60 से बढाकर 65 वर्ष करने पर सरकार विचार करेगी. वहीं संयुक्त महामंत्री विश्वनाथ सिंह ने कहा कि मासिक मानदेय में आशाओं की अपेक्षा के अनुरूप सरकार ने बदलाव नहीं किया है, आशा व आशा फैसिलिटेटरों को भुगतान हो रहे प्रति माह एक हजार राशि के अतिरिक्त डेढ़ हजार रु० प्रति माह का बढ़ोतरी करने पर सहमती बन गयी है. अब प्रतिमाह कुल 2500 रुपया मासिक मानदेय के तौर पर बिहार सरकार अपने खजाने से देगी.
      महासंघ (गोप गुट) के सम्मानित अध्यक्ष सह बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोप गुट -ऐक्टू) के मुख्य संरक्षक रामबली प्रसाद और ऐक्टू राज्य सचिव रणविजय कुमार ने बताया कि पटना की जीत हमारी है अब दिल्ली के मोदी सरकार की बारी है ,नेताओं ने कहा कि आशा हड़ताल की 9 सूत्री मांगों में केंद्र की मोदी सरकार से आशाकर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने तथा इंसेंटिव राशि मे कम से कम 300 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने जैसी महत्वपूर्ण मांग भी  शामिल है, सम्पन्न वार्ता में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री की ओर से एक प्रस्ताव व अनुशंषा से सम्बंधित पत्र केंद्र की मोदी सरकार को भेजे जाने पर सहमति बनी है.
     नेताओं ने बताया कि एनएचएम के तहत संचालित आशा के प्रत्येक काम का दाम (इंटेंसिव) का निर्धारण वर्ष 2005 में पूरे देश मे आशा का काम शुरू होने के समय ही किया गया था.जसके बाद मोदी सरकार के 9 वर्ष शासन सहित कुल 17 वर्षों में इनके इंसेंटिव राशि मे एक बार भी ठोस पुनरीक्षण नहीं किया गया है जिसका नतीजा है कि बिहार सहित देशभर में कार्यरत लगभग 10 लाख से अधिक कामकाजी महिला आशा वर्कर आज भी 2005 के निर्धारित दर पर काम करने को अभिशप्त है.नेताओं ने कहा कि हमारे प्यारे भारत देश के महान लोकतंत्र और 9 वर्षीय तथाकथिक राष्ट्रवादी मोदी सरकार के लिए इससे बड़े शर्म की और कोई बात नहीं हो सकती.
बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोप गुट) अध्यक्ष शशि यादव, महासंघ (गोप गुट) सम्मानित अध्यक्ष रामबली प्रसाद, ऐक्टू राज्य सचिव रणविजय कुमार व आशा व आशा फैसिलिटेटर संघ (सीटू) संयुक्त महामंत्री विश्वनाथ सिंह, महामंत्री सुधा सुमन ने कहा कि सरकार से सभी बकाया,ड्रेस में राशि बढ़ाने, मुकदमों की वापसी सहित अन्य मांगों पर सकारात्मक निर्णय हुआ है  इसलिए सामूहिक व व्यापक विमर्श के बाद आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर 12 जुलाई 2023 से राज्य में जारी आशा व आशा फैसिलिटेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के आज 31वें दिन हड़ताल समाप्ति की घोषणा करते है.

आलोक कुमार


शुक्रवार, 11 अगस्त 2023

गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को बख्शा नहीं जायेगा

 * दाखिल-खारिज में गड़बड़ी को लेकर राजस्व कर्मचारी निलंबित

* आरोप पत्र गठित कर की जा रही है अनुशासनिक कार्रवाई

* राजस्व कार्यों के निष्पादन में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को बख्शा नहीं जायेगा, की जायेगी सख्त कार्रवाई : जिलाधिकारी


बगहा.दाखिल-खारिज मामले के निष्पादन में गड़बड़ी को लेकर पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा श्री छठू उरांव, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय, बगहा-01 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने अंचल अधिकारी, बगहा-01 को श्री उरांव के विरूद्ध आरोप पत्र गठित कर अनुशासनिक कार्रवाई संचालित करने का निर्देश दिया है.

      ज्ञातव्य हो कि अंचल कार्यालय, बगहा-01 के राजस्व कर्मचारी, श्री छठू उरांव द्वारा दाखिल-खारिज वाद संख्या-4278 में जमाबंदीदार को मृत अंकित करते हुए जानबूझकर लापरवाही बरती गयी एवं तथ्यों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत नहीं कर तथ्यों को छुपाते हुए गलत मंशा से दाखिल-खारिज स्वीकृत करने की अनुशंसा की गयी.

     जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा इसे अत्यंत ही गंभीरता से लिया गया तथा अंचलाधिकारी, डीसीएलआर तथा एसडीएम, बगहा से जांच कर अविलंब प्रतिवेदन की मांग की गयी. संयुक्त जांच रिपोर्ट में प्रतिवेदित किया गया कि छठू उरांव, राजस्व कर्मचारी द्वारा गलत मंशा से दाखिल-खारिज करने की अनुशंसा की गयी. श्री उरांव के इस गलत एवं भ्रष्ट आचरण तथा कार्य में बरती गयी लापरवाही को स्थानीय समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया, जिसमें जिला प्रशासन की छवि धूमिल हुई. उनका यह कार्य सरकारी सेवक आचार नियमावली-1976 के प्रतिकूल है.

      जांच रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि राजस्व कर्मचारी, श्री छठू उरांव से इस संबंध में स्पष्टीकरण की मांग की गयी, लेकिन उनके द्वारा लिखित में कोई भी उत्तर नहीं दिया गया. श्री उरांव से दूरभाष पर बात की गयी, लेकिन उनके द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया.

उक्त के आलोक में गलत मंशा से तथ्यों को छुपाकर जमाबंदीदार को मृत अंकित करते हुए दाखिल-खारिज के लिए,अनुशंसा करने, अपने दायित्वों का सही ढंग से निवर्हन नहीं करने एवं जिला प्रशासन की छवि धूमिल करने जैसे गंभीर आरोप के कारण जिलाधिकारी द्वारा श्री छठू उरांव, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय, बगहा-01 को बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2005 के नियम 9 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अंचल कार्यालय, गौनाहा निर्धारित किया गया है.

   जिलाधिकारी द्वारा अंचल अधिकारी, बगहा-01 को निर्देश दिया गया है कि अविलंब श्री छठु उरांव, राजस्व कर्मचारी, बगहा-01 के विरूद्ध आरोप पत्र गठित कर अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा के माध्यम से कार्यकारी विभाग को उपलब्ध कराएं ताकि अग्रतर अनुशासनिक कार्रवाई की जा सके.

     जिलाधिकारी द्वारा राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को सख्त हिदायत दी गयी है कि लोगों की समस्याओं का विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप नियमानुकूल तरीके से निष्पादन करें. किसी के प्रभाव में आकर अथवा गलत मंशा से नियम के विरूद्ध जाकर कार्यों को संपादित करना बिल्कुल ही गलत है. ऐसे किसी भी कृत्य को अत्यंत ही गंभीरता से लिया जायेगा. राजस्व कार्यों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता, कोताही एवं गड़बड़ी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. संबंधित के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी.


आलोक कुमार

सभी पार्किंग स्थल का घूम घूम कर जायजा लिया

गया. पितृपक्ष मेला 2023 के सफल आयोजन तथा देश विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ साथ उनकी छोटी बड़ी गाड़ियों के पड़ाव में कोई समस्या न हो इसे लेकर जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती, नगर पुलिस अधीक्षक एवं नगर आयुक्त द्वारा संयुक्त रूप से मेला क्षेत्र के सभी पार्किंग स्थल का घूम घूम कर जायजा लिया गया, ताकि जो भी कमियां रहे समय रहते  उसे दुरुस्त करवाया जा सके.

      विदित हो कि इस वर्ष पितृपक्ष मेला 28 सितंबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चलेगा, इस 15 दिनों में लाखों तीर्थयात्री तर्पण करने यहां आते हैं, प्रशासन द्वारा हर स्तर पर यात्रियों की सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिये बेहतर से बेहतर काम करवायी जा रही है, ताकि यात्रियों को कोई छोटी से छोटी भी असुविधा न हो सके. साथ ही छोटे बड़े वाहन को पूरे सुसज्जित रूप से पड़ाव काफी अहम रहेगा, ताकि यात्रियों के वाहन पड़ाव में दिक्कत न हो इसके अलावा सभी पार्किंग स्थल पर ड्राइवर एवं ड्राइवर के सहयोगी को बैठने, नहाने, पेजल, टॉयलेट इत्यादि का भी व्यवस्था पूरी रखें ताकि उन्हें भी कोई समस्या ना हो.

सर्वप्रथम गया कॉलेज खेल परिसर पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया गया बताया गया कि यहां लगभग 100 बड़े वाहन पड़ाव की क्षमता है. जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता आरसीडी को निर्देश दिया कि पार्किंग स्थल में आने वाले रास्ते को अच्छे तरीके से समतल करवाई इसके साथ ही उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि पार्किंग स्थल के अंदरूनी भाग जहां जहां पड़ाव होगी उस स्थान को समतल करावे.

        कार्यपालक अभियंता पीएचईडी ने बताया कि खेल परिसर में 40 टॉयलेट रहेंगे, पांच चापाकल है उसे पूरी तरह से चालू करवा दिया जाएगा इसके अलावा अतिरिक्त पालीवार वाटर टैंकर की भी व्यवस्था रहेगी.

        जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि पार्किंग स्थल तथा रास्ता में रोशनी की पूरी व्यवस्था रखें इसके साथ ही बरसात को देखते हुए जहां भी पानी जमता है उसे स्टोन डस्ट देकर समतल कारण कहीं भी पानी न जमे यह सुनिश्चित कारण.

        अधिक संख्या में वाहनों का पड़ाव होता है इसलिए कोई आगजनी की घटना ना हो इस उद्देश्य से एक फायर सेफ्टी की यूनिट हर हाल में लगवाए.

        वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मे आई हेल्प यू काउंटर तथा पुलिस शिविर पूरे अच्छी तरीके से प्रभावशाली रूप से कार्य करें इसे थाना प्रभारी सुनिश्चित कराएं.खेल परिसर से विष्णुपद मेला क्षेत्र में यात्रियों को जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था विशेष रूप से करें.

        इसके उपरांत कोरल हॉस्पिटल संक्रामक रोग अस्पताल में बनाए जाने वाले छोटी वाहनों का पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया. फील्ड में जमे पानी देख कर डीएम ने पानी निकासी की व्यवस्था तुरंत करवाने को कहा, बताया गया कि पानी निकासी नाली के सहारे होता था, जो अतिक्रमित हो गया है.डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि तुरंत नोटिस निर्गत कर अतिक्रमण वाद चलाये। जेसीबी लगाकर फील्ड को पूरा समतल करावे जरूरत पड़ने पर खनन पदाधिकारी से समन्वय कर स्टोन डस्ट डालकर समतल करा दें. हर हाल में पानी निकासी की पूरी व्यवस्था रखें.

        नगर आयुक्त ने बताया कि चुकी यह क्षेत्र रात्रि के दौरान काफी डार्क रहता था, इस वर्ष नया हाई मास्ट लाइट पितृपक्ष मेला के पहले लगाया जा रहा है. इसके अतिरिक्त पर्यटन विभाग द्वारा 16 बड़े आकार का लाइट भी लगाया जा रहा है. पुलिस शिविर की भी यहां व्यवस्था रहती है.

        कार्यपालक अभियंता पीएचडी ने बताया कि यहां अस्थाई 10 टॉयलेट का निर्माण करवाया जाता है इसके अनुसार नियमित रूप से लगातार दो पानी के टैंकर भी उपलब्ध रखा जाता है ड्राइवर एवं उनके सहयोगी को नहाने के लिए स्टैंड पोस्ट के माध्यम से भी पानी दिया जाता है.

        इसके उपरांत जिला पदाधिकारी ने चांद चौरा से विष्णुपद मंदिर तक पैदल भ्रमण कर तैयारियों का पूरे गहराई से जायजा लिया. चांद चौरा में वन-वे रखने का निर्देश दिए। यात्रियों की भीड़ का दबाव अत्यधिक चांद चौरा मोड पर देखा जाता है इस उद्देश्य से तगड़ा पी० ए० सिस्टम की व्यवस्था रखने को कहा है. इसके अलावा उसने कहा कि जहां पर ज्यादा भीड़ रहती है वह स्थान पर पर्याप्त संख्या में हाई रेगुलेशन वाला कैमरा हर हाल में लगे इसके अलावा छोटी-छोटी गलियों, घाट तथा अन्य जगहों पर ड्रोन के माध्यम से भी इस बार निगरानी रखें.

        उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी सदर को निर्देश दिया कि चंद चौरा से विष्णु पद जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण वाद चलकर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त बनाएं. रास्ते में कुछ नाले के ढक्कन नहीं रहने पर जिला पदाधिकारी ने तेजी से ढक्कन मरम्मत कराने को कहा.

        विष्णुपद क्षेत्र में सड़क पर फेंके गए सॉलि़ड वेस्ट कचरा को हटवाने का निर्देश दिए साथ ही जो व्यक्ति कचड़ा फेक रहा है उसे चिन्हित कर फाइन अधिरोपित करने निर्देश दिए.

        विष्णुपद मंदिर तथा देवघाट गया जी दम निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर आयुक्त तथा अनुमंडल पदाधिकारी सदर को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय कर आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया तथा इसे पूरी कड़ाई से अनुपालन कराए। जिस रास्ते से पशु घाट पर आ रहे हैं उसे रास्ते में पोल लगाए ताकि पशु घाट तक ना आ सके. उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिया कि आसपास के क्षेत्र में पैदल घूम-घूम कर मेकिंग करावे इसके बावजूद अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर अपने पशु को घाट पर छोड़ देता है तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करें.

        सीताकुंड बाईपास सड़क का निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता बुडको को निर्देश दिया कि बाईपास चौराहा पर वाटर लीकेज को अविलंब ठीक करवाये, ताकि बाईपास सड़क निर्माण तेजी से हो सके.उन्होंने सड़क निर्माण कर करवा रहे अभियंता को निर्देश दिया की बाईपास के समीप जो भी टर्निंग पॉइंट बनाया जाएगा वहां पर गाड़ी को टर्निंग के लिए पर्याप्त जगह दे ताकि वाहनों को मोड़ने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना रहे.

        उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी सदर तथा अंचल अधिकारी मानपुर को निर्देश दिया कि सीता कुंड के समीप बड़े प्लॉट को निजी होटल द्वारा बाउंड्री वॉल किया है उसे अभिलंब अतिक्रमण मुक्त करावे ताकि सीता कुंड के दोनों ओर पार्किंग व्यवस्था बनाए जा सके.

        अंत मे ज़िला पदाधिकारी ने कहा कि हर पार्किग स्थल पर पर्याप्त रूप से सभी आधारभूत व्यवस्थाएं यथा पानी, टॉयलेट, रोशनी इत्यादि की मुकम्मल व्यवस्था रखें.

        निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता राजस्व, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक नगर संबंधित विभागों के पदाधिकारी/ अभियंता उपस्थित थे.


आलोक कुमार

शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

* शहीद दिवस पर अमर स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई



पटना. आज शहीद दिवस के अवसर पर 11 अगस्त 1942 को आजादी के मतवाले सात अमर शहीद यथा उमाकांत प्रसाद सिंह, रामानन्द सिंह, सतीश प्रसाद झा, जगतपति कुमार, देवी प्रसाद चौधरी, राजेन्द्र सिंह, राम गोविन्द सिंह की दी गई कुर्बानियों को याद किया गया और उन्हें शत् शत् नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई. अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजकीय समारोह का आयोजन शहीद स्मारक परिसर में किया गया. राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

     इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधि मंत्री शमीम अहमद, श्रम संसाधन मंत्री सुरेन्द्र राम, विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, विधायक शकील अहमद खां, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गॉधीजी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, राज्य खाद्य आयोग के पूर्व सदस्य नंद किशोर कुशवाहा, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री शिव शंकर निषाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.                              मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष  अवध बिहारी चौधरी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सचिवालय प्रांगण स्थित शहीद पार्क में जाकर अमर ज्योति के समक्ष पुष्प चक्र अर्पित किया एवं स्वतंत्रता संग्राम के तमाम अमर शहीदों को नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन प्रस्तुत किया गया. 

                   कार्यक्रम के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की. केंद्र सरकार को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री कहा कि केंद्र सरकार का मीडिया पर कब्जा है.सब जगह घटनाएं घट रही हैं लेकिन उनका कोई बयान नहीं आता है. वे लोग अपने ढंग से जो अच्छा लगता है उसको बोलते हैं. उनको काम करना चाहिए लेकिन काम नहीं हो रहा है.हाऊस चलता है फिर भी वे लोग चुप रहते हैं.पहले ऐसा नहीं होता था जब हम लोग हाऊस में रहते थे, जब श्रद्धेय अटल जी की सरकार थी तो हर बात का जवाब दिया जाता था. अब केवल एकतरफा बातें छपती हैं. इधर के लोग जो बोलते हैं उनकी बातों को नहीं छापा जाता है, वे जो बोलते हैं केवल उसको ही छापा जाता है. अब उसे देखने की क्या जरूरत है, ऐसे भी हम टी०वी० देखना बहुत कम कर दिए हैं. अपनी बात रखने का विपक्ष को अधिकार है. अब हम लोग की तरफ बहुत पार्टियां आ गए हैं और एकजुट हो गई हैं. 

           पटना से ही विपक्षी एकता की शुरुआत हुई है.हम लोग सभी पार्टियां मिलजुलकर तय करेंगे कि किस तरह से आगे देश का विकास करना है. जब हम लोग एकजुट हो रहे हैं तो उन लोगों को परेशानी हो रही है. वर्ष 2024 में भाजपा बिहार से खत्म हो जाएगी पत्रकारों के इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हां, बिल्कुल इसलिए वे लोग घबराहट में हैं. हमलोगों की एकजुटता का नतीजा अच्छा निकलेगा.वे लोग केवल प्रचार प्रसार करते हैं, अब विकास का कोई काम नहीं हो रहा है. बिहार में जो भी काम हुआ सब हमलोगों ने किया है.हम लोगों ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग की लेकिन क्या हुआ ? अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता तो हम लोग कितना आगे पहुंच जाते. वे लोग बिहार को भूल जाते हैं.यह सबसे पौराणिक स्थल है.इसके इतिहास को उठाकर देख लीजिए.

      जदयू के बारे में कुछ लोग बयान देते हैं कि वो तीसरे नंबर पर है लेकिन वर्ष 2005 में जब हम लोग चुनाव जीते तो हम लोग कितने नंबर पर थे, कितना वोट आया था हम लोगों को और भाजपा वालों को कितना वोट आया, देख लीजिए. वर्ष 2010 में क्या हुआ हम लोगों को 118 सीटें आईं और उन लोगों को कितनी सीटें आईं, हमसे कम सीटें आईं.इस बार के चुनाव में हम लोगों को हराने का काम किया गया है. एजेंट के तौर पर अन्य लोगों को खड़ा कर हमलोगों को हराया गया. जनता सब जानती है. 

              वर्ष 2020 के चुनाव के बाद हम मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे और हमने इसके लिए मना कर दिया था लेकिन वे लोग बोलने लगे तो हम उनलोगों की बात मान लिए.वर्ष 2009 में हमलोग लोकसभा का चुनाव साथ लड़े थे. हमलोग 25 सीट पर लड़े तो उसमें 20 पर जीते और भाजपावाले 15 पर लड़े 12 जीते, ये सब बातें वो लोग भूल रहे हैं. हर चीज वे लोग भूल रहे हैं. श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी हमको मानते थे. हम हमेशा उनका सम्मान करते रहेंगे, इन लोगों को जो मन में आए बोलते रहें. हमलोग काम करना जानते हैं और इनलोगों को सिर्फ बोलना है. वे लोग जो घोषणा किए थे उसमें एक भी पूरा नहीं किए. हम देश के हित में काम करते हैं और राज्य के हित में यहां काम करते हैं. सब लोगों को एकजुट होना चाहिए, यह देश के हित में है। कोई इतिहास न बदले. आजादी की लड़ाई को न भुला दें इसीलिए हमलोग सबको एकजुट करने का काम कर रहे हैं.जब चुनाव की सरगर्मी शुरू होगी तो और पार्टियां भी हम लोगों के साथ आ जाएगी.


आलोक कुमार

गुरुवार, 10 अगस्त 2023

कुर्जी पल्ली में धर्म प्रचार करने वाले पास्कल मास्टर के उल्लेखनीय कार्य बदौलत कुर्जी पल्ली का व्यापक प्रसार

  कुर्जी पल्ली का प्रचार- प्रसार करने  वाले शख्स पास्काल मास्टर को याद किया


पटना.कुर्जी पल्ली का प्रचार -प्रसार करने में अहम किरदार निभाने वाले शख्स पास्काल मास्टर है. आज उनकी साठवीं पुण्यतिथि है.उनका निधन 10 अगस्त,1963 को कुर्जी में ही हुआ था.अभी उनके परिवार के लोग बेतिया, आसनसोल, पटना आदि में रहते हैं.

      जानकारी के अनुसार बेतिया धर्मप्रांत के बेतिया क्रिश्चियन कॉलोनी से पास्काल मास्टर पटना आए थे.वहां से आने के बाद कुर्जी पल्ली के परिसर में आवास में रहने लगे.यह आवास संत माइकल हाई स्कूल के द्वारा बनाया गया था.यहां पर आने के बाद धर्म प्रचार करने के कार्य में लग गए.यहां पर संजीवन प्रेस था.जहां से संजीवन साप्ताहिक अखबार प्रकाशित किया जाता था.उसके पाठकों के समक्ष पहुंचाने का कार्य किया जाता था.उनका एक पुत्र फ्रांसिस पास्काल संत माइकल हाई स्कूल में पढ़ते थे.कतिपय कारणों से उक्त विघालय से पढ़ाई पूर्ण नहीं किए. जो आज भी जारी है.उनका एक नाती फादर लॉरेंस रफायल पुरोहित बने.आज उक्त पुरोहित का नाम का पर्व है.

यह भी बताया जाता है कि पास्काल मास्टर की तीन लड़कियां जेनरल नर्सिंग की है. उनका एक पुत्र अल्फ्रेड पास्काल सेवा केंद्र में कार्यरत थे.उनका निधन हो गया.कुल मिलाकर कुर्जी पल्ली में धर्म प्रचार करने वाले पास्कल मास्टर के उल्लेखनीय कार्य बदौलत कुर्जी पल्ली का व्यापक प्रसार हो गया है. पटना महाधर्मप्रांत के सबसे बड़ी पल्ली कुर्जी पल्ली ही है.यहां के गिरजाघर भी बहुत बड़ा है.लगभग तीन हजार लोग एक साथ बैठकर गिरजा में भाग ले सकते हैं.जनसंख्या में बढ़ने के कारण कब्रिस्तान छोटा पड़ गया है.


आलोक कुमार



मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण को लेकर समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

 * मतदान केन्द्रों की सूची का हुआ प्रारूप प्रकाशन

* 10-19 अगस्त तक स्वीकार किये जायेंगे दावा/आपत्ति

* मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण को लेकर समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

बेतिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पश्चिमी चम्पारण, बेतिया, श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव एवं माननीय सांसद/विधायक के साथ समाहरणालय सभा कक्ष में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई.

       इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 एवं भारत निर्वाचन आयोग के मतदान केन्द्रों की हस्तपुस्तिका के आलोक में मतदान केन्द्रों का आज दिनांक 10.08.2023 को प्रारूप प्रकाशन किया गया है.

      उन्होंने कहा कि विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में 1500 से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों का युक्तिकरण किया गया. वर्तमान में कुल 17 मतदान केन्द्रों पर 1500 से अधिक मतदाता है. इसमें से युक्तिकरण के क्रम में कुल 09 मतदान केन्द्रों के मतदाताओं को बगल के मतदान केन्द्रों में स्थानान्तरित कर दिया गया.कुल 07 मतदान केन्द्रों पर अलग स्थल पर मतदान केन्द्र का निर्माण किया जा रहा है.

      वर्तमान में कुल 08 चलन्त मतदान केन्द्र है, जिसमें से दो पर भवन बन जाने के कारण उस भवन में स्थानांतरित किया गया है. शेष 06 चलन्त मतदान केन्द्रों के लिए यदि किसी मतदान केन्द्र पर भवन निर्माण हो गया हो तो आप लोग इसकी जानकारी दिनांक 19.08.2023 तक दे सकते हैं ताकि मतदान केन्द्र के गठन के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

     उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री लाल बहादुर राय द्वारा उपस्थित सभी माननीय को मतदान केन्द्र के युक्तिकरण को लेकर किये गये प्रारूप प्रकाशन के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि युक्तिकरण में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया गया है. प्रारूप प्रकाशन को लेकर अगर किन्ही माननीय को अपना सुझाव या दावा/आपत्ति देना हो तो वे दिनांक 10.08.2023 से 19.08.2023 तक जिला निर्वाचन शाखा को उपलब्ध करा सकते हैं। दिये गये सुझाव या दावा/आपत्ति के आलोक में पुनः जांच कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि इसको लेकर पुनः 28.08.2023 को समीक्षात्मक बैठक आयोजित की जायेगी.

     इस अवसर पर माननीय विधायक, श्री राम सिंह, श्री उमाकान्त सिंह तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव सहित उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्ता -सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल राय, अनुमण्डल पदाधिकारी, बेतिया सदर श्री विनोद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, श्री लाल बहादुर राय आदि उपस्थित रहे.



आलोक कुमार




जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों एवं संवेदकों के साथ किया बैठक

  राजकीय राजगीर मलमास मेला में उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी सहित सभी  वरीय पदाधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण.निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों एवं संवेदकों के साथ किया बैठक.सभी कमियों को 24 घंटे में दूर कर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश...


पटना. राजकीय राजगीर मलमास मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राज्य सरकार द्वारा आवासन, पेयजल, शौचालय, साफ सफाई आदि विभिन्न तरह की व्यवस्था की गई हैं.

    अब मेला समाप्ति में एक सप्ताह ही शेष रह गया है. सभी व्यवस्थाओं को शेष मेला अवधि तक सुदृढ़ बनाये रखना है. इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला के सभी वरीय पदाधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण मेला क्षेत्र के अलग-अलग जोन का स्थल निरीक्षण कर जारी व्यवस्थाओं की जांच की गई तथा मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं से फीड बैक लिया गया.

स्वयं जिलाधिकारी ने ब्रह्मकुण्ड परिसर का निरीक्षण किया. नगर आयुक्त द्वारा वैतरणी घाट तथा उप विकास आयुक्त द्वारा रेलवे स्टेशन, गढ़ महादेव, मेला थाना आदि का निरीक्षण किया गया.अपर समहार्त्ता ने सूर्यकुंड एवं पीएचईडी कैंपस की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा सहायक समाहर्त्ता सुश्री दिव्या शक्ति ने टेंट सिटी की व्यवस्थाओं को स्थल पर देखा.

    स्थल निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने निरीक्षण करने वाले सभी पदाधिकारियों , मेला ड्यूटी में प्रतिनियुक्त विभिन्न पदाधिकारियों एवं विभिन्न कार्यों से संबंधित संवेदकों के साथ मेला थाना मैदान के नियंत्रण कक्ष में बैठक किया.निरीक्षण करने वाले सभी पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण के क्रम में पाई गई कमियों के बारे में एक-एक कर जानकारी दी गई.

   कुछ जगहों पर वर्षा के कारण जलजमाव एवं कीचड़ की समस्या उत्पन्न हुई है. इसके लिए आवश्यकतानुसार ब्रिक सोलिंग या मोरम बिछाकर रास्तों को दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित संवेदक एवं पदाधिकारियों को दिया गया.टेंट सिटी में सस्ती रोटी के पास जल जमाव को पंप के माध्यम से हटाया जा रहा है। इसे जल्द से जल्द सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

    कुछ जगहों पर साफ-सफाई को लेकर संबंधित संवेदक एजेंसी को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया. बताया गया कि निर्देशों का अनुपालन नहीं करने वाले संवेदक से भुगतान में समानुपातिक कटौती भी की जाएगी.साफ सफाई वाले एक एजेंसी से स्पष्टीकरण भी पूछा गया.

   सूर्य कुण्ड परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई में कमी पाई गई.यहाँ पर प्रतिनियुक्त परसा के सिटी मैनेजर से स्पष्टीकरण पूछते हुए उनके वेतन निकासी को अवरूद्ध करने के लिए सक्षम प्राधिकार को संसूचित करने को कहा गया.जहां भी आवासन स्थल, पेयजल, शौचालय आदि के रास्ते में कीचड़ की समस्या है, उसे तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया.

    विभिन्न स्थलों पर लगाए गए संकेत चिन्ह को भी व्यवस्थित एवं दुरुस्त करने को कहा गया. संपूर्ण मेला थाना क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करने का स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया.कहीं कहीं पर बेडशीट निर्धारित समय पर नहीं बदले जाने की बात भी संज्ञान में आई. इस संबंध में संबंधित संवेदक को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया.

   जिलाधिकारी ने ब्रह्मकुंड क्षेत्र के निरीक्षण के क्रम में अत्यधिक वर्षा के कारण पंडाल में कहीं-कहीं पानी टपकने को लेकर इसकी तत्काल मरम्मती सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही नीचे के कपड़े को भी बदलने का निर्देश दिया.कहीं-कहीं पर काई जम गई है, इसकी तत्काल सफाई सुनिश्चित करने को कहा.

ब्रह्नकुण्ड में किये गए बैरिकेडिंग को भी सुदृढ़ करने को कहा गया. उन्होंने ब्रह्मकुंड यात्री निवास में जाकर श्रद्धालुओं से भी बातचीत की तथा फीडबैक लिया. जिग-जैग क्षेत्र में कहीं-कहीं कीचड़ जम गया है, इसे तत्काल साफ कराने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर को दिया गया.

   इस अवसर पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, सहायक समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर सहित अन्य पदाधिकारी तथा संवेदक के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.

आलोक कुमार

बिहार सरकार के अल्पसंख्यक विभाग ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग का पुनर्गठन

 * अल्पसंख्यकों में आक्रोश व्याप्त

 * मुख्यमंत्री जी को लिखे गए पत्र को अल्पसंख्यक आयोग विभाग को  भेजा गया 


पटना.बिहार सरकार के अल्पसंख्यक विभाग ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग का पुनर्गठन करते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित सात सदस्यों के नामों की घोषणा की है.गोपालगंज के पूर्व विधायक रेयाजुल हक़ उर्फ़ राजू को बिहार अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नौशाद आलम को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

     लम्बे समय के बाद बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग का गठन 25 जुलाई, 2023 को किया गया.इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव महागलती कर दिए.इस बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित सात सदस्यों में आठ मुस्लिम और एक जैन समुदाय को मनोनयन किया गया.शेष धार्मिक व भाषाई अल्पसंख्यकों को हाशिए पर रख दिया गया है.इससे अल्पसंख्यकों में आक्रोश व्याप्त है. 

     इस बीच जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता एस.के.लॉरेन्स ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 25 जुलाई को पत्र भेजा कि बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पदाधिकारियों तथा सदस्यों का मनोनयन किया गया है.इस तरह के मनोनयन से दुख हुआ.यह जानकर हद प्रद हो गए कि बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग में बिहार के ईसाई समुदाय में से किसी का भी मनोनयन नहीं किया गया है.इस तरह के मनोनयन से ईसाई समुदाय काफी निराश हो गए हैं.जबकि अल्पसंख्यकों में आबादी के दृष्टिकोण से ईसाई समुदाय दूसरे स्थान पर है.

   अल्पसंख्यक आयोग के नाम पर सिर्फ एक ही विभाग है,जहाँ ईसाई समुदाय के प्रतिनिधि मनोनीत होकर अपने समुदाय के लिये कार्य करने की गुंजाईश रखते है.अतः आपसे आग्रह है कि पुनः विचार कर बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग में ईसाई समुदाय से एक प्रतिनिधि को जल्द मनोनीत करने की कृपा करें.     

    इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता एस.के.लॉरेन्स को अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन से आश्वासन मिला है कि किसी ईसाई को मनोनयन कर दिया जाएगा.इस बात की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता ने दी गई है.


आलोक कुमार

बुधवार, 9 अगस्त 2023

 


पटना. आज़ादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गयी है. इसमें किसी सांसद और विधायक को संगठन में जगह नहीं दी गयी है.वहीं अल्पसंख्यकों को सबका साथ,सबका विकास,सबका सहयोग करने लायक नहीं समझा नहीं गया.

सिद्धार्थ शम्भू, डॉ० भीम सिंह चन्द्रवंशी,राजेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र कुमार सिंह,शीला प्रजापति, अमृता भूषण,डॉ० राज भूषण निषाद, ललिता कुशवाहा, सरोज रंजन पटेल, नूतन सिंह (सहरसा), संजय खंडेलिया और संतोष पाठक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है

वहीं शिवेश राम, राजेश वर्मा, जग्गनाथ ठाकुर, मिथिलेश तिवारी, ललन मंडल, नंदलाल चौहान (सिवान), प्रियम्बदा केशरी, सरोज झा, संतोष रंजन, गुरु प्रकाश पासवान, रत्नेश कुमार कुशवाहा,त्रिविक्रम सिंह, संजय गुप्ता, रीता शर्मा,स्वदेश यादव, अनिल ठाकुर (पूर्णिया) और अमित दांगी (गया) को प्रदेश मंत्री बनाया गया है.

आज़ादी का अमृत महोत्सव श्री अरविन्द शर्मा मुख्यालय प्रभारी, श्री दिलीप मिश्रा सह प्रभारी, श्री जीतेन्द्र कुशवाहा सह प्रभारी, श्री राकेश तिवारी कोषाध्यक्ष, श्री आशुतोष शंकर सिंह सह कोषाध्यक्ष , श्री नितिन अभिषेक सह कोषाध्यक्ष श्री प्रवीण चन्द्र राय कार्यालय मंत्री, डॉ० सुग्रीव सह-कार्यालय मंत्री और श्री ज्ञान प्रकाश ओझा सह-कार्यालय मंत्री बनाया गया है.


आलोक कुमार


18 वर्ष पूरे कर चुके उन तमाम लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाया जाएगा

 

पटना.युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर पटना स्थित पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में कार्यक्रम का आयोजित किया गया.इस मौके पर यूथ कांग्रेस ने वोट फॉर इंडिया नाम से एक अभियान की शुरुआत की. इसके तहत 18 वर्ष पूरे कर चुके उन तमाम लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाया जाएगा जो किसी वजह से वोटर बनने से वंचित रह गए हैं.ये अभियान राज्य भर में चलेगा.

     अभियान की शुरुआत करते हुए यूथ कांग्रेस के बिहार प्रभारी वीरेंद्र सिंह ढिल्लों ने बिहार यूथ कांग्रेस का आभार जताया और कहा कि एक अच्छे आईडिया के साथ यूथ कांग्रेस लोगों के बीच जा रही है. ध्वज बंधन कर कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार उर्फ गरीब दास ने कहा कि यूथ इस देश की रीढ़ हैं और आज की तारीख में उन्हें गुमराहीयत के अंधेरे में धकेला जा रहा है. ऐसे में यूथ कांग्रेस की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है.

  कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र सिंह ढिल्लों, प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार उर्फ गरीबदास, उपाध्यक्ष ईशा यादव, महासचिव आयुष भगत, पूनम यादव, मनीष चौबे, मुकुल यादव, विशाल यादव, सोनू ठाकुर, राहुल पासवान, आशीष कुमार, विवेक चौबे, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राज कुमार राजन, गुंजन पटेल, निशांत सिंह, अरफराज साहिल,राजनंदन कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे.


आलोक कुमार


 

पूर्व अध्यक्ष शशि शेखर प्रसाद का निधन कल शाम में

 पटना.पटना जिला ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष शशि शेखर प्रसाद  का  निधन कल शाम प्राइवेट अस्पताल में हो गई.वे कुछ दिनों से लगातार बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक सच्चा सेवक खो दिया है. 2000 के विधानसभा आम चुनाव में शशि शेखर प्रसाद दानापुर विधान सभा से कांग्रेस के प्रत्याशी भी रहे थे और उन्होंने प्रदेश कांग्रेस में सचिव पद पर भी योगदान दिया था.

 उनके दाह-संस्कार में सम्मिलित होकर जिला कांग्रेस कमिटी के निवर्तमान अध्यक्ष डा0 आशुतोष कुमार शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. डा0 शर्मा ने कहा कि पटना जिला ग्रामीण कांग्रेस में शशि शेखर प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी को काफी मजबूती प्रदान की थी तथा उनके दिशा-निर्देश में मैंने वर्षों तक कार्य किया.

उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करने वालों में, कांग्रेस विधायक दल के नेता डा0 शकील अहमद खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा, ब्रजेश पाण्डेय, निर्मलेन्दु वर्मा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, राजेश राठौड़, सुबोध कुमार, लाल बाबू लाल, राज कुमार राजन,  डा0 आशुतोष कुमार शर्मा. संजीव कुमार कर्मवीर, सुमित सन्नी, शशि रंजन,  राजनन्दन कुमार, चंदन सिंह, मृणाल अनामय, रेणु बिहारी लाल प्रमुख हैं.



आलोक कुमार

मंगलवार, 8 अगस्त 2023

1 से 8 अगस्त तक पोस्टकार्ड अभियान चला

 मुजफ्फरपुर.एकता परिषद उत्तर बिहार कुढ़नी, मुजफ्फरपुर के  द्वारा 1 अगस्त से 8 अगस्त 2023 तक पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया. आज अंतिम दिन दरियापुर काफेन एवं चंद्र हटी पंचायत के ग्राम इकाई के सदस्यों द्वारा 230 पोस्टकार्ड के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश को प्रेषित किया गया.उनसे निवेदन किया गया कि महात्मा गांधी, डॉ राजेंद्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, विनोबा भावे एवं जयप्रकाश नारायण के प्रयास से  स्थापित गांधी विरासत सर्व सेवा संघ के भवनों पर उत्तर रेलवे ने जबरन कब्जा कर लिया है,उक्त कार्रवाई से महापुरुषों की प्रतिष्ठा पर आघात पहुंचा है द्वय राष्ट्रीय नेताओं से आग्रह किया गया कि इस ओर हस्तक्षेप कर सर्व सेवा संघ की परिसंपत्ति को वापस कराया जाए.

एकता परिषद बिहार का पोस्टकार्ड अभियान

गांधी विचार और विरासत से छेड़छाड़ अच्छी बात नहीं है. ऐसी किसी कोशिश के खिलाफ व्यापक जनमत तैयार किया जाना चाहिए. ऐसी परिस्थिति आने पर बेरोजगार युवाओं एवं गरीबों को आगे आना चाहिए. क्योंकि बेरोजगारी तथा गरीबी का पूर्ण निदान गांधी विचारधारा में निहीत है.अभी, कुछ दिन पूर्व, गांधी विचारधारा से जुड़ी संस्था सर्वसेवा संघ के बनारस स्थित प्रकाशन भवन पर उ.रेलवे ने बलपूर्वक अवैध कब्जा जमा लिया. आचार्य विनोबा भावे, डॉ.राजेन्द प्रसाद., जयप्रकाश नारायण, लालबहादुर शास्त्री के प्रयास से स्थापित संस्थान पर, अपूर्ण दस्तावेज का बहाना बनाकर, कब्जा जमा लेना अनुचित था.   वाराणसी स्थित गांधी विरासत को हड़पने के प्रयास का, गांधीवादी जनसंगठन एकता परिषद ने राष्ट्र से बिहार स्तर तक पुरजोर विरोध किया है, और करती रहेगी.    

  इस संदर्भ में  राजघाट में जेपी प्रतिमा के समक्ष चलने वाले सत्याग्रह में एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप प्रियदर्शी, बिहार के संयोजक एवं सचिव सहित बिहार से 16 साथी शामिल हुए.समर्थन में बिहार के मुजफ्फरपुर में सत्याग्रह हुआ, कटिहार में परिचर्चा का आयोजन किया गया, भोजपुर में एकता महिला मंच के प्रयास से उपवास सह-धरना हुआ जिसमें महिला मंच की राष्ट्रीय नेत्री मंजुला डुंगडुंग शामिल रहीं. 

   अन्य जिलों में बैठक करके गांधी-विरासत बचाओ अभियान का समर्थन किया गया.एकता परिषद बिहार की ओर से गांधी संस्थानों से छेड़छाड़ के खिलाफ जनमत तैयार करने के लिए 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच ‘पोस्टकार्ड अभियान‘ चलाया गया. व्यक्तिगत स्तर पर एवं सामूहिक आयोजनों के माध्यम से पीएम तथा यूपी के सीएम के नाम पोस्टकार्ड भेजे गये. सामूहिक आयोजनों में मुजफ्फरपुर एवं कटिहार ने बढ़चढ़ कर रुचि दिखाई और क्रमशः पाँच एवं तीन आयोजन कर लगभग साढ़े आठ सौ पोस्ट कार्ड डाकघरों में जमा किया.इस बात की जानकारी विजय गोरैया, एकता परिषद बिहार के पदाधिकारी न दी है.


आलोक कुमार


 

मुख्यमंत्री को सौंपा गया पत्र

  

पटना.बारसोई गोलीकांड के मद्देनजर भाकपा-माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और वहां की स्थिति से अवगत कराया. विदित हो कि विगत 26 जुलाई को बिजली के सवाल पर चल रहे आंदोलन के दौरान पुलिस गोली में दो लोगों की हत्या हुई थी. इस विधानसभा से माले विधायक लंबे समय से जीतते आ रहे हैं.

बारसोई की घटना से मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत कराते हुए महबूब आलम ने कहा कि घटना के लिए मूल रूप से प्रशासन जिम्मेदार है. उलटे आम लोगों को फंसाया जा रहा है. इसलिए मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए. उन्होंने एसडीएम व डीएसपी पर कार्रवाई करने, सभी फर्जी मुकदमों की वापसी, बिजली की गारंटी करने और मृतक परिजनों व घायलों के लिए उचित मुआवजे की मांग की. मुख्यमंत्री ने उनकी सभी मांगों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया.


मुख्यमंत्री को सौंपा गया पत्र


भाकपा-माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को प्रेषित पत्र में खुलासा किया है कि विगत 26 जुलाई 2023 को घटित बारसोई गोलीकांड पहली नजर में प्रशासनिक विफलता का  उदाहरण है. बारसोई में विगत एक महीने से बिजली की समस्या जारी थी. आम लोग लोड शेडिंग से परेशान थे. मुझे जब इसका पता चला तो 24-25 जुलाई मेरे द्वारा शालमारी विद्युत स्टेशन पर धरना भी दिया. तब मुझे खुद पता चला कि स्टेशन से 33000 वोल्ट की बजाए टेक्निकल कारणों से 24000 वोल्ट ही निकल रहा है, जिसके कारण समस्याएं खड़ी हो रही थीं.

           बिजली की समस्या से त्रस्त स्थानीय लोगों ने 26 जुलाई को बारसोई में एक विशाल धरने का आयोजन किया गया था. आयोजकों ने प्रशासन से इसकी लिखित अनुमति भी ले रखी थी. लोगों में काफी आक्रोश था. इसलिए मैंने खुद  डीएसपी को टेलीफोनिक सूचना देकर सचेत किया था कि मामले को प्रशासन ठीक से डील करे. बावजूद, प्रशासन ने अपनी ओर से किसी भी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति नहीं की और मामले को काफी हलके ढंग से लिया, जिसके कारण 26 जुलाई की दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. यदि प्रशासन का कोई आदमी आंदोलनकारियों का मेमोरेंडम ले लेता, तो संभवत यह घटना नहीं घटती. प्रशासन ने बिना किसी चेतावनी, आंसू गैस अथवा हवाई फायरिंग के सीधे हत्या के मकसद से गोली चलाई, जिसमें खुर्शीद व सोनू साह की मौत हो गई और नेयाज जख्मी हो गया. खुर्शीद को सीने में गोली लगी जबकि सोनू साह के सीधे मस्तक में गोली लगी. नेयाज की आंख पूरी तरह डैमेज हो गई है और फिलहाल उनका इलाज सिलीगुड़ी में चल रहा है.

       हमारी पार्टी की एक उच्चस्तरीय जांच टीम ने 28 जुलाई को घटनास्थल के साथ-साथ मृतक सोनू साह के परिजनों से मुलाकात की. परिजनों ने बताया कि 22 वर्षीय सोनू साह सीए का छात्र है. उसका बड़ा भाई मोनू साह बिजली विभाग में ठेके पर काम करता है. भगदड़ की खबर सुनकर वह अपने छोटे भाई उदित के साथ मां के कहने पर बड़े भाई मोनू को लाने गया था. सोनू अपने दोनों पॉकेट में हाथ डालकर खड़ा ही था कि एक गोली आकर सीधे उसके मस्तक में लगी और वह वहीं गिर गया व उसकी मौत हो गई. उसी दिन जिला प्रशासन ने अपना बयान बदलते हुए एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया. जिसमें यह दावा किया गया कि हत्याएं भीड़ के बीच में से ही किसी की गोली चलाने से हुई है. लेकिन हमारा मानना है कि खुर्शीद की जहां मौत हुई वह बिलकुल बिजली विभाग और अनुमंडल कार्यालय की जद में था. प्रत्यक्षदर्शियों ने हमें यह बताया कि बिजली विभाग और अनुमंडल कार्यालय पर उपस्थित पुलिस ने ही गोली चलाई. जांच टीम ने पाया कि प्रशासन के बयान के विपरीत इन दोनों जगह से यदि पुलिस अपने थ्री नॉट थ्री से गोली चलाती है तो किसी की भी मौत हो सकती है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सही-सही सामने आ जाए तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि हत्या पुलिस की गोली से हुई है अथवा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा. लेकिन प्रशासन ने उलटे सभी आयोजनों और मृतकों पर भी गंभीर किस्म के मुकदमे थोप दिए हैं. यहां तक कि जो लोग उस दिन धरना में शामिल नहीं थे, उनपर भी मुकदमा कर दिया गया है.


हमारा यह भी कहना है कि बारसोई में हाल के दिनों में भाजपा-आरएसएस द्वारा अशांति फैलाने का भी प्रयास किया जा रहा है. इसकी भी जांच जरूरी है.


अतः हम आपसे मांग करते हैं कि


1. बारसोई गोलीकांड की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए.

2. आयोजकों व मृतकों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं.

3. बारसोई के एसडीएम और डीएसपी को तत्काल हटाया जाए.

4. मृतक परिजनों और घायलों को उचित  मुआवजा दिया जाए.

5. बारसोई में बिजली की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए.


आलोक कुमार

सोमवार, 7 अगस्त 2023

राष्ट्रीय युवा सम्मेलन 9 अगस्त को

  

राष्ट्रीय युवा सम्मेलन 9 अगस्त को

पटना.राष्ट्रीय युवा सम्मेलन 9 अगस्त को है.युवा सम्मेलन हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के द्वारा आयोजित किया जाएगा.युवा सम्मेलन का पूर्व मुख्यमंत्री उदघाटनकर्ता जीतन राम मांझी एवं पूर्व मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन मुख्य अतिथि होंगे.

 इस बात की जानकारी देते हुए ‘हम‘ के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो कमाल परवेज की अध्यक्षता में 9 अगस्त को भारतीय नृत्य कला मंदिर में समय 11ः00 बजे राष्ट्रीय युवा सम्मेलन आयोजित की गई है.

      युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो० कमाल प्रवेज की अध्यक्षता में होने वाली राष्ट्रीय युवा परिषद कार्यक्रम के उदघाटनकर्ता श्री जीतन राम मांझी एवं मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री डा० संतोष कुमार सुमन पार्टी के विधायक एवं बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता विभिन्न राज्यों सहित बिहार प्रदेश के कोने-कोने से भारतीय नृत्य कला मंदिर में होने वाली राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में शामिल होंगे और राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी राजेश निराला यादव के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे.

आलोक कुमार                         

शिलापट में मसौढ़ी विधायक रेखा देवी का कहीं भी नाम नहीं

 पटना.बिहार की राजधानी पटना से करीब पैंतीस किलोमीटर दूर तारेगना एक छोटा सा क़स्बा है, जो आर्यभट्ट की कर्मस्थली मानी जाती है. यही रहकर आर्यभट्ट ने आकाश में ग्रह-नक्षत्र और तारों की स्थिति का अध्ययन किया था और इसलिए इसका नाम तारेगना पड़ गया. तारेगना एकाएक वर्ष 2009 के जुलाई महीने में उस समय चर्चा में आया, जब अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान नासा ने तारेगना पर एक रिपोर्ट छापी. इस रिपोर्ट में कहा गया कि तारेगना से 22 जुलाई का खग्रास यानी पूर्ण सूर्यग्रहण के बखूबी देखा जा सकेगा. इस रिपोर्ट के बाद दुनियाभर से खगोल वैज्ञानिक और पर्यटक तारेगना पधारे, लेकिन आकाश में बादल छाए रहने के कारण वो यहां पूर्ण सूर्यग्रहण का नजारा नहीं देख सके और उन्हें निराशा हाथ लगी.

             मसौढी विधायक रेखा देवी का कहना है कि यह क्षेत्र विशेष है.यहां पर 2019 में आरओबी बनना था. इसका शिलान्यास किया गया.क्षेत्र विशेष रहने के बावजूद भी आरओबी का उद्घाटन 4 साल के बाद भी नहीं किया गया. जो अत्यंत ही दुख की बात है.

   उन्होंने कहा कि अब देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है. इनका नया लुक भी सामने आ गया है. रेल मंडलों की बात करें तो ये सोनपुर, समस्तीपुर, दीन दयाल उपाध्याय, दानापुर और धनबाद डिवीजन से जुड़े हुए हैं. जिनमें दानापुर रेल मंडल के 13 स्टेशन शामिल हैं.

    उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तारेगना रेलवे स्टेशन की विकास के लिए 19 करोड़ 23 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. ताकि ये बिल्कुल न्यू लुक में दिखे.पटना से सटे इस स्टेशन का ऐतिहासिक महत्व है. तारेगना स्टेशन का विकास शिलान्यास समारोह के शिलापट में मसौढ़ी विधायक रेखा देवी का कहीं भी नाम नहीं था.

  इस बीच पीएम मोदी ने वर्चुअल तरीके से शिलान्यास किया. उस शिलान्यास समारोह में मसौढ़ी विधायक रेखा देवी नाराज हो गईं. उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शिलान्यास समारोह के शिलापट में मसौढ़ी विधायक का कहीं भी नाम नहीं है. ऐसे में यह मसौढ़ी विधायक का अपमान है. अमृत भारत स्टेशन के तहत चयनित तारेगना रेलवे स्टेशन का भव्य रूप में विधिवत शिलान्यास किया गया.

रेखा देवी ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि अमृत भारत स्टेशन एक चुनावी मुद्दा है आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी यह चुनावी हथकंडा अपना रही है. उन्होंने कहा कि बीते 2019 वर्ष में इसी मसौढ़ी के तारेगना में आरओबी बनना था. 2019 में शिलान्यास हुआ लेकिन आज तक उद्घाटन नहीं हुआ. ऐसे में यह अमृत भारत स्टेशन जिसका शिलान्यास हुआ है इसका उद्घाटन होगा कि नहीं पता नहीं. मोदी सरकार का 9 साल बेमिसाल नहीं 9 साल बेमतलब का साल रहा है.

   इस मौके पर पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव, मसौढ़ी विधायक रेखा देवी, दानापुर रेल मंडल के एडीआरएम, सीनियर डीईन समेत कई पदाधिकारी शामिल रहे.


आलोक कुमार

देश में कानून का राज चलता है

 


* न्याय को ठगना मोदी के लिए मुमकिन नहीं-डा0 अखिलेश


पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल किये जाने के बाद मोदी सरकार की षड़यंत्रकारी प्रवृति पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री समझते थे कि मोदी है तो मुमकिन है इसलिए तरकीब लगाकर भारत के संसदीय व्यवस्था में सेंध लगा पाएगी, न्यायिक व्यवस्था को ठगने में कामयाब हो जायेंगे.लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बता दिया कि यह मुमकिन नहीं. इस देश में कानून का राज चलता है कोई कितना भी अहंकारी शासक क्यों न हो न्याय की चौखट पर फिसड्डी साबित होता है. मोदी जी इस बात को भूल गये थे इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें आईना दिखाया.

डा0 सिंह ने राहुल के संसद वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि संसद में फिर से मोदी को राहुल जी के तीखे सवालों का सामना करना पड़ेगा, जिससे भागने के लिए उन्होंने हर तरकीब अपनायी. उन्होंने कहा कि मोदी ने राजनीति दुष्चक्र रचकर राहुल जी की सदस्यता खत्म करवाई थी. उन्होंने आगे कहा कि षड्यंत्र से सच्चाई नहीं छुपती. अब मोदी जी के पूंजीपति मित्रों का कच्चा चिट्ठा संसद में खुलेगा और मोदी, अडानी सांठगांठ के पीछे की कहानी देश जान पायेगा.

डा0 सिंह ने अपने संदेश में कहा कि आज लोकसभा स्पीकर द्वारा राहुल जी की सदस्यता बहाल किये जाने के बाद यह साबित हो गया कि भारत के संसदीय व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करना मोदी की  कुटिल चाल थी जो नाकाम हो गया.

उधर आज राहुल गांधी की संसद वापसी की खबर आते ही पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में एकत्रित कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. वहां एकत्रित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और राहुल के समर्थन में नारे बुलंद कर अपनी खुशी का इजहार किया.

इस जश्न में शरीक होने वाले नेताओं में ब्रजेश पांडेय, निर्मल वर्मा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, ज्ञान रंजन, अबू तमीम, संतोष कुमार श्रीवास्तव, मृणाल अनामय,सरदार गुरदयाल सिंह,विमलेश तिवारी, निधि पांडेय आदि.


आलोक कुमार


 

रविवार, 6 अगस्त 2023

हम छोड़कर आए इन सभी नेताओं का कांग्रेस में स्वागत

* जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी अवाम पार्टी  में   मची भगदड़


पटना।  बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के प्रखर नेतृत्व का असर दूसरे दलों पर भी अब दिखाई देने लगा है। इसके परिणाम स्वरूप हम के गोपालगंज जिला अध्यक्ष हसीब अख्तर खां के नेतृत्व में प्रखंड अध्यक्षों समेत तमाम पदाधिकारी आज कांग्रेस में शामिल हो गये। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने हम छोड़कर आए इन सभी नेताओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवायी। जो नेता हम छोड़कर कांग्रेस में आये उनमें प्रमुख हैं - शमसुल सरीन, प्रमोद कुमार, रहमत अली, राकेश कुमार तिवारी, सत्तार अली, डा0 विनोद यादव, मोती जयसवाल, कमरूद्दीन अंसारी।

इसके अलावा चम्पारण के लब्ध प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं नेत्री डा0 कुमकुम सिंहा ने भी कांग्रेस के नये कलेवर प्रभावित होकर आज इसकी सदस्यता ग्रहण कर ली।

 


आलोक कुमार 

मोदी सरकार के अधीन हमारी बहू-बेटियों की अस्मत के साथ खिलवाड़

 

* मोदी सरकार महिलाओं की अस्मत पर ग्रहण-डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह

*मोदी के अहंकार पर चला सुप्रीम कोर्ट का बुलडोजर-डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह

पटना। अन्धकार चाहे जितना साजिश कर ले सूरज की किरण को रोशन होने से नहीं रोक सकता। मोदी के अहंकार पर बुलडोजर चलाकर सुप्रीम कोर्ट ने इसी सत्य को साबित किया है।

उक्त बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज सदाकत आश्रम में आयोजित बिहार महिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष के शपथग्रहण व अभिनन्दन समारोह में कही।

    बेगम शरबत जहां फातिमा आज बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण की। इस अवसर पर बोलते हुए डा0 सिंह ने कहा कि महिला देश की आधी आवादी है फिर भी मोदी सरकार के अधीन हमारी बहू-बेटियों की अस्मत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मणिपुर में जो हुआ उससे पूरी मानवता शर्मसार हुई। इससे पहले महिला पहलवानों के साथ भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अश्लील हरकत की लेकिन आज तक गिरफ्तारी नहीं हुई। डा0 सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के अधीन देश की महिलाओं की इज्जत और आबरू महफूज नहीं है। सच कहूं तो मोदी सरकार महिलाओं की अस्मत पर ग्रहण की तरह है। ऐसी स्थिति में हमारे महिला संगठन की भूमिका अहम हो जाती है। देश की महिलाओं को हमारे सशक्त प्रतिनिधित्व की जरूरत है।  

        उन्होंने कहा कि मोर्चा संगठन किसी भी राजनीतिक पार्टी की जान होती है। उसके बगैर पार्टी निष्प्रभावी दिखती है। यही कारण है कि देश में एक भी राजनीतिक दल ऐसा नहीं जो बिना मोर्चा संगठनों के व्यवस्था परिवर्तन की बात सोच सके। कांग्रेस को धारदार बनाने के लिए मोर्चा संगठनों पर बहुत बड़ी जिम्मेवारी है।

      मौके पर मौजूद अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नट्टा डिसूजा ने मोदी सरकार को महिला विरोधी करार देते हुए महिलाओं से अपील की कि वो अपनी संगठन शक्ति मजबूत करें ताकि मोदी सरकार को उखाड़ फेका जाए।बिहार प्रभारी सचिव अजय कपूर ने भी इस अवसर पर बिहार के कोने-कोने से आई महिलाओं को सम्बोधित किया।

       मंच का संचालन बी0पी0सी0सी0 के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने किया। इसके अलावा निम्नलिखित वरिष्ठ नेता शामिल थे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा, बिहार सरकार के मंत्री मो0 अफाक आलम, विधायक बिजेन्द्र चौधरी, आनन्द शंकर सिंह, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्र, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमिता भूषण, नूतन पाण्डेय, महिला नेत्री अनोखा देवी, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गरीब दास, एन0एस0यू0आई0 अध्यक्ष चुन्नू सिंह, निर्मलेन्दु वर्मा,  राजेश राठौड़, प्रदेश सहकारिता विभाग के अध्यक्ष राजनन्दन कुमार, ब्रजेश पाण्डेय, पूर्व विधायक बंटी चौधरी, नरेन्द्र कुमार, ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, कुमार आशीष, असित नाथ तिवारी इत्यादि।  


आलोक कुमार


The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें

  “ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post